टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने स्‍पैम कॉल्‍स से बचाने के लिए लाया TRAI DND ऐप

नई दिल्ली ट्राई यानी टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भारतीय मोबाइल यूजर्स को स्‍पैम कॉल्‍स से बचाने के लिए नए नियम बनाए थे। ऐसा लगता है कि लोगों को पूरी जानकारी है ही नहीं कि नियमों का इस्‍तेमाल कैसे करके वह स्‍पैम कॉल्‍स से खुद को बचा सकते हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में मोबाइल कॉल इस्‍तेमाल करने वाले 25 फीसदी से भी कम लोगों ने कमर्शल मैसेज को लेकर अपनी पसंद बताई है। इसका मतलब है कि देश की आबादी में 87 करोड़ मोबाइल ग्राहक अभी भी टेलीमार्केटर से आने वाली कॉल्‍स से परेशान होते हैं। इस मुश्किल को मिनटों में सुलझाया जा सकता है एक ऐप पर अपनी प्रेफरेंस बताकर। TRAI का DND 3.0 ऐप प्‍लेस्‍टोर से लेकर ऐप स्‍टोर में उपलब्‍ध है। इसे फ्री में डाउनलोड करके और अपनी पसंद सेट करके आप स्‍पैम कॉल्‍स को ब्‍लॉक कर सकते हैं। फालतू कॉल्‍स पर खीझते हैं, पर कुछ करते नहीं लोगों को अक्‍सर फालतू कॉल्‍स पर खीझते हुए देखा जाता है, लेकिन कोई उसका सॉल्‍यूशन नहीं ढूंढता। कुछेक स्‍पैम नंबर्स जो याद रह जाते हैं, उनसे कॉल आने पर हम कॉल कट कर देते हैं या फोन साइलेंट में रख देते हैं, लेकिन यह समस्‍या का हल नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के 1.15 अरब मोबाइल ग्राहकों में से सिर्फ 28 करोड़ लोगों ने ही अपनी प्रेफरेंस तय की है। यही वजह है कि टेलीमार्केटर 87 करोड़ लोगों को बिना रुकावट कमर्शल मैसेज भेज रहे हैं। TRAI DND 3.0 ऐप है सबसे आसान तरीका स्‍पैम कॉल्‍स पर लगाम कसने का सबसे आसान तरीका है ट्राई का DND 3.0 ऐप। प्‍ले स्‍टोर या ऐप स्‍टोर पर आप TRAI DND लिखेंगे तब भी यह ऐप दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए। ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से रजिस्‍टर करना होगा। फोन में दो सिम हैं, तो दोनों नंबरों से रजिस्‍टर करना होगा। ऐप की मदद से स्‍पैम कॉल्‍स और एसएमएस को ब्‍लॉक किया जा सकता है। टेलीमार्केटर की तरफ से आने वालीं कॉलें भी ब्‍लॉक हो सकती हैं। इस तरह से इस्‍तेमाल करें TRAI DND 3.0 ऐप स्‍टेप 1 : ऐप ओपन करने के बाद लॉगइन पर क्लिक करें। स्‍टेप 2 : सिम 1 और ऐड सिम 2 का विकल्‍प दिखेगा। ​स्‍टेप 3 : फोन में एक सिम है तो सिम ऑपरेटर को चुनें जैसे-बीएसएनएल, वोडा-आइडिया, एयरटेल, जियो और फ‍िर मोबाइल नंबर डालें। दूसरा सिम भी है तो नीचे 'ऐड सिम 2' पर जाकर नंबर टाइप करें। स्‍टेप 4 : साइन इन पर क्लिक करें। आपके फोन पर ओटीपी आएगा। उसे डालकर आगे बढ़ें। स्‍टेप 5 : ओटीपी डालते ही ऐप आपके मोबाइल नंबरों पर डीएनडी का स्‍टेटस दिखाएगा। मेरे दोनों नंबरों पर डीनएडी के लिए रजिस्‍टर नहीं किया गया था। स्‍टेप 6 : अपने नंबर पर डीएनडी लागू करने के लिए चेंज प्रीफरेंस का विकल्‍प चुनें। दिए गए विकल्‍पों का चुनाव करें। उसके बाद सबमिट कर दें। TRAI DND के फायदे ट्राई डीएनडी ऐप उन सभी के लिए काम का साबित हो सकता है जो स्‍पैम कॉल्‍स से परेशान हैं। यह ऐप सरकारी संस्‍था की तरफ से बनाया गया है, इसलिए धोखाधड़ी की गुंजाइश कम है। सबसे अच्‍छी बात कि ऐप का यूजर इंटरफेस साफ सुथरा है। 6 से 7 स्‍टेप्‍स में आपकी रिक्‍वेस्‍ट सबमिट हो जाती है। डीएनडी एक्टिवेट होने के बाद आपको कभी भी प्रमोशनल और स्‍पैम कॉल्‍स से परेशान नहीं होना पड़ेगा। recent visitors 99

मंत्री जायसवाल ने दंत चिकित्सा महाविद्यालय का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर स्थित दंत चिकित्सा महाविद्यालय का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन और अधिकारियों के साथ चर्चा कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सहूलियत सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और चल रही योजनाओं की जानकारी दी। जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा के लिए कोई कमी न रहे और अस्पताल में सभी आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध हों। recent visitors 59

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में नरसिंहपुर में 26 मई को कृषि उद्योग समागम का आयोजन

भोपाल प्रदेश में वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इन्वेस्ट मध्यप्रदेश के अंतर्गत अनंत संभावनाओं के दृष्टिगत नरसिंहपुर में 26 मई को कृषि उद्योग समागम का आयोजन होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समागम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उद्योगपति, किसान, आमजन आदि मौजूद रहेंगे।   कार्यक्रम का उद्देश्य     "कृषि उद्योग समागम 2025" का आयोजन मध्यप्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, खाद्य प्रसंस्करण में निवेश आकर्षित करने, और किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। यह समागम उद्योगपतियों कृषक उत्पादक संगठनों एवं नीति निर्माताओं के बीच संवाद, नीति प्रस्तुति एवं सहयोग के अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में उद्योग इकाइयों का शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र एवं आशय पत्रों का वितरण भी होगा। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश का किसान सम्पन्न होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा। राज्य सरकार युवा, महिला और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि उद्योग समागम में आधुनिक कृषि तकनीकों व उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समागम में कृषि के साथ खाद्य प्र-संस्करण, उद्यानिकी और पशुपालन से संबंधित जानकारी मिलेगी। recent visitors 49

रायपुर : 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कृषि उद्यमी प्रमाण पत्र वितरित

रायपुर : 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कृषि उद्यमी प्रमाण पत्र वितरित प्रशासन द्वारा समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की अपील रायपुर राज्य शासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने और पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को भारतीय स्टेट बैंक एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सुकमा द्वारा 13 दिवसीय कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि से सम्बंधित प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र एवं संस्थान में सब्जी नर्सरी, धान की खेती, डेयरी, मुर्गीपालन, बकरी पालन, मछली पालन आदि का प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। इसके साथ ही ओम प्रकाश साहू फैकल्टी के द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण उपरांत अरुण कुमार सोनी स्टेट कंट्रोलर के निर्देशन में सभी कैंडिडेट्स का असेसमेंट किया गया। असेसमेंट में सभी कैंडिडेटस पास हुए एवं उन्हें कलेक्टर के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कलेक्टर धुव के द्वारा समस्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जुड़ने हेतु आग्रह किया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 57

मंत्री जायसवाल की अध्यक्षता में रायपुर दंत चिकित्सा महाविद्यालय में स्वशासी समिति की बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी निर्णयों पर लगी मुहर

रायपुर शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आज शुक्रवार को स्वशासी समिति की बैठक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक प्रोफेसर डॉ. यू.एस. पैकरा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वाढेर समेत समिति के अन्य सदस्य  उपस्थित रहे। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय में उपचार की पूर्व निर्धारित दरों की समीक्षा की। भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, महाविद्यालय की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई  निर्णय लिए गए। बैठक में कलेक्टर दरों पर विभिन्न भर्तियों को मंजूरी दी गई, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। स्नातकोत्तर छात्रों और इंटर्न्स ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर शिष्यवृत्ति बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर श्री जायसवाल ने शिष्यवृत्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया। कर्मचारी संघ और सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी मांगें प्रस्तुत की, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुनकर मंत्री ने उन्हें पूरा करने का भरोसा दिलाया। बैठक से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव ने महाविद्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण किया और इलाज के लिए आए मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। recent visitors 52

अगर एप्पल आईफोन को अमेरिका के अलावा किसी और देश में बनाता है तो लगेगा 25% टैक्स: डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल को धमकी दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर एप्पल आईफोन को अमेरिका के अलावा किसी और देश में बनाता है तो उसको 25 प्रतिशत का आयात शुल्क देना होगा। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने Apple Inc. के टिम कुक से भारत में प्लांट्स बनाने को बंद करने को कहा है। यूएस प्रेसिडेंट ने क्या कहा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने बहुत पहले ही एप्पल के टिम कुक को सूचित कर दिया था कि मुझे उम्मीद है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बेचे जाने वाले उनके आईफोन का निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका में होगा। किसी और देश में वह आईफोन का निर्माण ना करें। आगे अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर एप्पल ऐसा नहीं करता है कि एप्पल को अमेरिका को कम से कम 25% टैरिफ का भुगतान करना होगा। ट्रंप के फैसले का हो सकता है गहरा असर डोनाल्ड ट्रंप अगर ये फैसला लेते हैं तो अमेरिका में आईफोन की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा एप्पल के मुनाफे पर भी इस फैसले का गहरा असर पड़ सकती है। एप्पल भी अब उन कंपनियों में शामिल हो गई, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर है। recent visitors 56

मध्यप्रदेश पेंचक सिलाट खिलाड़ी अजय कालिया और महेन्द्र स्वामी ने जीते 1-1 स्वर्ण पदक

प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स दमन-दीव में मध्यप्रदेश पेंचक सिलाट खिलाड़ी अजय कालिया और महेन्द्र स्वामी ने जीते 1-1 स्वर्ण पदक खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई भोपाल भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा देश में पहली बार प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स का आयोजन घोघला द्वीप में किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के 39 खिलाड़ी और 11 आफिशियल्स सहित कुल 50 सदस्यीय दल प्रतिभागिता कर रहे है। मध्यप्रदेश के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने अब तक 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक अर्जित किये है। शुक्रवार को आयोजित पेंचक सिलाट के टेण्डिंग (फाइट) इवेन्ट में मध्यप्रदेश के अजय और महेन्द्र ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते हैं। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं अजय और महेन्द्र को बधाई दी है। उन्होंने पेंचक सिलाट में 5 पदक अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। आज पेंचक सिलाट के परिणाम – 2 स्वर्ण फाइट (टेण्डिंग) 70 से 75 किग्रा बालक व्यक्तिग इवेन्ट मध्यप्रदेश – अजय कैला, स्वर्ण पदक, अंडमान निकोबार – एम लोगार्जुन – रजत पदक, हवेली दमन एवं द्वीप – हंसदा आकाश कांस्य पदक फाइट (टेण्डिंग) 85 से 90 किग्रा. बालक व्यक्तिग स्पर्धा:- मध्यप्रदेश- महेन्द्र स्वामी स्वर्ण पदक, जम्मू एण्ड कश्मीर – जिब्रान मकसूद रजत पदक, उडीसा – रूद्र प्रताप संदगी कांस्य पदक। प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स के खेलो का विवरण प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स में कुल 8 खेल शामिल है। इनमें – सेपक ताक्रो, 2. पेंचक सिलाट, 3. बीच कबड्डी, 4. ओपन वॉटर स्विमिंग, 5. बीच व्हॉलीबाल 6. बीच सॉकर 7. मल्लखम्ब और 8.टग आफ वार डेमो स्पोर्ट्स के रूप में शामिल हैं। उल्लेखनीय है बीच खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते हैं। मलखम्ब में 1 स्वर्ण 1 रजत पदक सहित कुल 2 पदक अर्जित किये है। मलखम्ब डेमो खेल होने से पदक तालिका में शामिल नही किया गया है।   recent visitors 56