शुभमन गिल भारत के 37वें कप्तान होंगे

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम के नए युग की शुरुआत अगले महीने से होगी, जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर होगी। 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत की टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे, जो पहली बार रेड बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। शुभमन गिल भारत के 37वें कप्तान होंगे। इससे पहले किस-किस खिलाड़ी ने भारत की टेस्ट कप्तानी की है, उनके बारे में जान लीजिए। भारत की टेस्ट टीम के सबसे पहले कप्तान सीके नायडू थे। उन्होंने 1932 में भारत की टीम की कप्तानी की थी। वहीं, शुभमन गिल से पहले टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह थे। भारत के लिए चार ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने एक-एक मैच में कप्तानी की है। वहीं, सिर्फ दो कप्तान ऐसे हैं, जिन्होंने 60 या इससे ज्यादा मैचों में टीम की कप्तानी की है। इनमें एक नाम विराट कोहली और दूसरा नाम एमएस धोनी का है। इसके अलावा चार खिलाड़ियों ने 40 या इससे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। recent visitors 58

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत दो मूकबधिर नाबालिग बालकों का भोपाल स्टेशन पर किया गया रेस्क्यू

भोपाल भोपाल मंडल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए एक अत्यंत सराहनीय कार्य "ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते" के अंतर्गत संपन्न किया गया। इस अभियान के तहत भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-01 पर ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने नियमित गश्त के दौरान मानवीय दृष्टिकोण से एक संवेदनशील कार्य को अंजाम दिया।  प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच के दौरान दो मूकबधिर नाबालिग बालक भयभीत एवं असहाय अवस्था में दरवाजे के पास बैठे पाए गए। स्थानीय यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। तत्पश्चात दोनों बच्चों को सुरक्षा एवं सांत्वना प्रदान करते हुए आरपीएफ पोस्ट, भोपाल लाया गया। आरपीएफ पोस्ट में दोनों बच्चों ने इशारों के माध्यम से फोन करने की इच्छा जताई, जिस पर तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। बातचीत के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों बालक – प्रवीण कुमार, उम्र 14 वर्ष तथा सावन कुमार, उम्र 17 वर्ष – झारखंड राज्य के देवघर जिले के निवासी हैं और दिनांक 16.05.2025 से लापता थे। इस संदर्भ में स्थानीय थाना कुंडा एवं थाना जसडीह में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिजनों को सूचित किया गया कि उनके बच्चे भोपाल स्टेशन पर सुरक्षित पाए गए हैं और उन्हें समुचित देखभाल प्रदान की जा रही है। बालकों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के उपरांत उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री धनीराम सिंह पवार एवं अन्य सदस्यों द्वारा विचारोपरांत किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 27 के अंतर्गत दोनों बालकों को अस्थाई संरक्षा हेतु एसओएस बालग्राम (स्पेशल) संस्था को सौंपा गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह कार्य न केवल रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता एवं तत्परता का प्रतीक है, बल्कि भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों तथा समाज के विशेष रूप से सक्षम वर्ग के प्रति निभाई जा रही सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण है। भोपाल मंडल द्वारा भविष्य में भी "ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते" जैसे मानवीय प्रयासों को निरंतर जारी रखा जाएगा। recent visitors 51

मोबाइल पर म्यूजिक बजाने को लेकर पति ने पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, फिर पति ने पत्नी पर फेंका टॉइलट क्लीनर

नई दिल्ली मोबाइल पर म्यूजिक बजाने को लेकर झगड़ने के बाद एक पति ने पत्नी पर टॉइलट क्लीनर एसिड फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता ब्यूटिशियन है। तेजाब की वजह से वह सिर और चेहरे पर काफी जल गई है। घटना 19 मई की है। उत्तर बेंगलुरु के सिदेदाहल्ली में रहने वाले दंपती में अकसर झगड़ा हुआ करता था। पति शराब का आदी था। उस दिन भी वह पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। आम तौर पर पत्नी जब शराब के लिए पैसे देने से इनकार करती थी तो वह मारपीट करता था। घटना वाले दिन वह पीकर घर पर आया और तेज आवाज में मोबाइल पर म्यूजिक बजाना शुरू किया। पत्नी ने ऐसा करने से रोका लेकिन उसने एक ना सुनी। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। आरोपी दौड़कर टॉइलट से तेजाब की बोतल उठा लाया और पीड़िता पर डाल दिया। आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने चीखने की आवाज सुनी तो दौड़कर आए और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब भी आरोपी पति की तलाश कर रही है। पीछा करने वाले ने ऐडवोके पर फेंका तेजाब लखनऊ में एक स्टॉकर ने महिला ऐडवोकेट पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी पहले भी उसे जान से मारने और रेप की धमकी देता रहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था। इसके अलावा वह ऐडवोकेट को अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी एसिड की बोतल लेकर घर के सामने खड़ा रहा था। जब मैंने फोन का जवाब देना बंद कर दिया तो उसने मेरी दोस्त को फोन करना शुरू कर दिया। उसके डर से मैंने कोर्ट जाना भी बंद कर दिया था।   recent visitors 51

गरियाबंद में रफ़्तार का कहर, कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तौरंगा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस को आने में देर हो गई. स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन का सहारा लेकर बुजुर्ग दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार बुजुर्ग दंपत्ति देवभोग से मैनपुर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. इस हादसे में बाइक चालक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं उसकी पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल बाइक चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं एंबुलेंस के समय रहते मौके पर न पहुंचने से आपात सेवाओं की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही ग्रामीणों में हादसे को लेकर आक्रोश है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. recent visitors 56

हाईकोर्ट में रिटायर्ड लेक्चरर की दायर की गई अवमानना याचिका पर सुनवाई, DEO- BEO के खिलाफ वांरट

ग्वालियर  ग्वालियर हाईकोर्ट में स्कूल शिक्षा विभाग के रिटायर्ड लेक्चरर द्वारा दायर की गई अवमानना याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और जिला शिक्षा अधिकारी के साथ ही BEO को 05-05 हजार जमानती वारंट से तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग के रिटायर्ड लेक्चर भारत सिंह सिकरवार के एडवोकेट आरबीएस तोमर ने साल 2023 में अवमानना याचिका दायर की गई थी, जिसमें कोर्ट को बताया गया था कि 2020 में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के वार्षिक इंक्रीमेंट की गणना का आदेश दिया था, ताकि उनकी पेंशन का पुनः निर्धारण किया जा सके। 6 साल बीतने के बाद भी हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के आदेश का पालन नहीं किया गया। ऐसे में हाईकोर्ट ने कहा कि अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद 28 नवंबर 2023 को नोटिस हुआ। जिसके अनुपालन प्रतिवेदन के लिए 3 सप्ताह का समय भी दिया गया। तब से लेकर अब तक दो बार पुनर्विचार याचिका दायर की गई, जिसे खारिज किया गया। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि 6 साल बीतने के बाद भी आदेश का पालन अभी तक नहीं किया जा सका है, बल्कि हर बार समय मांगा जाता रहा है। ऐसी स्थिति में लगता है कि अधिकारी आदेश का पालन करने में गंभीर नहीं है। लिहाजा कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार और BEO मंजू सिंह को 05-05 हजार के जमानती वारंट से तलब किया है। recent visitors 63

नाकाबंदी के दौरान एक कार से 47.100 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सिरोही उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हिमावाफली घरट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में शुक्रवार को हिमावाफली घरट के समीप नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखा गया 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में कार सवार मीरपुरा, गुदाऊ, थाना करड़ा, जिला जालौर निवासी विक्रम कुमार पुत्र डुगराराम और प्रकाशचन्द्र पुत्र मानसिंह रावणा राजपूत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 7.65 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत, उपनिरीक्षक राजेन्द्रसिंह, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, कांस्टेबल अभयसिंह, राकेश कुमार, शैलेष कुमार और चालक सवाराम शामिल रहे। गौरतलब है कि उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रमुख मार्ग बना हुआ है। हालांकि पुलिस और डीएसटी टीम समय-समय पर कार्रवाई करती रही है, फिर भी तस्करी पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा इस मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता बनी हुई है। recent visitors 65

समाजसेवी गौ सेवक रामजीलाल अग्रवाल का 96 वर्ष की उम्र में निधन

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता और समाजसेवी गौ सेवक रामजीलाल अग्रवाल का आज निधन हो गया. उन्होंने 96 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार 25 मई को किया जाएगा. उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे रामजी वाटिका, मौलश्री विहार से रायपुर से मारवाड़ी शमशान घाट तक जाएगी. बता दें, रामजीलाल अग्रवाल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे. वे सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता थे. वे आजीवन सक्रीय राजनीति से दूर रहे लेकिन प्रदेश के लगभग सभी राजनेता उनसे सलाह लेते थे. उनके निधन के बाद परिवार और अग्रवाल समाज समेत उनके सभी करीबी लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं. recent visitors 49