दिल्ली में NDA की बैठक से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफ

नई दिल्ली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार को दिल्ली में एकजुटता का प्रदर्शन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक से तीन अहम राजनीतिक और रणनीतिक संदेश सामने आए. राष्ट्र की सुरक्षा पर निर्णायक कार्रवाई की सराहना, सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर व्यापक मंथन हुआ. इसके साथ ही बैठक से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफ तौर पर उभरकर सामने आए हैं. बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना पर बधाई प्रस्ताव लाया गया. शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आम भारतीयों में आत्मविश्वास और गर्व की नई भावना पैदा की है.   एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने यह साबित कर दिया है कि 'जो हमसे टकराएगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा.' यह केवल एक कहावत नहीं, बल्कि सच्चाई है. 'Operation Sindoor' ने सामान्य हिंदुस्तानियों को नया आत्मविश्वास और आत्मसम्मान प्रदान किया है. केंद्र सरकार की पॉलिसी, सेना के शौर्य, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साहस को हम सैल्यूट करते हैं. 'देश की जनता को पीएम मोदी पर गर्व है' शिंदे का कहना था कि मोदी जी ने तीन दिन पहले ही कहा था, 'मोदी की नसों में लहू नहीं, बल्कि गरम सिंदूर बह रहा है'. मोदी जी, देश की 140 करोड़ जनता को आप पर गर्व है. देशवासियों का सौभाग्य है कि हमें आप जैसे साहसी, पराक्रमी और निस्सीम देशभक्त प्रधानमंत्री मिले. हम इस महत्वपूर्ण समय में अद्वितीय और पराक्रमी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. विशेष रूप से ऐसी गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर काबू पाने में उन्होंने हमेशा हमारे रक्षा बलों को लगातार समर्थन दिया है. इतिहास ऑपरेशन सिंदूर को उन लोगों को करारा जवाब देने के रूप में याद रखेगा, जिन्होंने भारत की शांतिपूर्ण विकास यात्रा को विवादित करने की गलती की. यह भारत की संप्रभुता और भारतीयों की सुरक्षा को हर चीज से ऊपर रखने की एनडीए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है. 'राष्ट्र हित के मामलों में सभी एकजुट हैं' एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, भारत किसी भी आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा और यह भारत की शर्तों पर किया जाएगा. भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल स्वीकार नहीं करेगा. भारत आतंकवादियों और उन्हें प्रायोजित करने वाली सरकारों के बीच अंतर नहीं करेगा. आने वाले दिनों में विभिन्न दलों के नेता विभिन्न देशों का दौरा करेंगे और शांति एवं आतंकवाद की बुराई को समाप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के बारे में बातचीत करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी जी का एक स्टेट्समैन जैसा दृष्टिकोण है और दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देता है कि राष्ट्रीय हित के मामलों में हम सभी एकजुट हैं. शिंदे ने कहा, एनडीए एक सुरक्षित, समृद्ध और एकजुट भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नए दृढ़-निश्चय के साथ काम करना जारी रखने का संकल्प लेता है. अंत में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की परिषद के आयोजन के लिए मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं. बैठक में 18 डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद इससे पहले एनडीए की बैठक में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी का बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया. एकनाथ शिंदे, पवन कल्याण समेत अन्य नेताओं ने वेलकम किया. बैठक में UP के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो शामिल थे. 18 डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे. दो प्रस्तावों पर मुहर एनडीए की अहम बैठक का मकसद सुशासन और विकास की नई योजनाओं के साथ-साथ सियासी भी है. बिहार चुनाव भी एक मुद्दा है. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए. दो प्रस्ताव भी पास किए गए. बैठक के क्या मायने? पहला प्रस्ताव भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर बधाई देने के लिए पारित किया गया. दूसरे प्रस्ताव में आगामी जनगणना के दौरान जातिगत आंकड़ों के संकलन के सरकार के फैसले की सराहना की गई. यह कदम खासतौर पर बिहार जैसे राज्य में सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व की मांगों से जोड़कर देखा जा रहा है. बिहार में जाति आधारित राजनीति पर एनडीए विपक्ष को घेरने का मौका नहीं देना चाहता है. जानकारों का मानना है कि यह प्रस्ताव सामाजिक न्याय को लेकर एनडीए के दृष्टिकोण को मजबूती देता है, बल्कि विपक्ष की इस मुद्दे पर मोनोपॉली को चुनौती देता है. बैठक में शामिल रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दे पर अभिनंदन प्रस्ताव आगामी चुनाव को लेकर एनडीए की तैयारियों की ओर इशारा करता है. 2024 में एनडीए-3 के गठन के बाद से ये पहली बड़ी बैठक है.   recent visitors 56

केरल में पहुंचने के बाद अब और कई राज्यों में मॉनसून पहुंच गया है, झमाझम बारिश का अलर्ट

मुंबई इस बार देश में मॉनसून की एंट्री समय से पहले ही हो गई है। इससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है। केरल में पहुंचने के बाद अब और कई राज्यों में मॉनसून पहुंच गया है, जोकि किसी खुशखबरी से कम नहीं है। महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मॉनसून के पहुंचने से झमाझम बारिश शुरू हो गई है। हालांकि, अभी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून के पहुंचने में तीन दिन बाकी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून रविवार को अरब सागर, कर्नाटक, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और मिजोरम के कुछ हिस्सों, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। आईएमडी ने कहा, ''मॉनसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, बेलगावी, हावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल, कोहिमा से होकर गुजरती है। मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु समेत कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के बचे हुए हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।" महाराष्ट्र में, तटीय कोंकण और मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी प्री-मॉनसून बारिश हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दी, जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे पहले आगमन था, जब यह 23 मई को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था। आम तौर पर, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून तक केरल में अपनी शुरुआत करता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। यह आमतौर पर 7 जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है।   recent visitors 53

आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा घमासान

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 सीजन के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं, ऐसे में मैच नंबर 68 प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बावजूद अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इस सीजन में लय हासिल करने में विफल रही है और 13 मैचों में से पांच जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पांच में उसे जीत मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 11 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। recent visitors 55

रूस ने यूक्रेन पर कर दिया अब तक का सबसे बड़ा हमला, हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत, भीषण तबाही

रूस कैदियों की रिहाई के बीच रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 367 ड्रोन और मिसाइल दाग दिए। इस हमले से यूक्रेन में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। यह युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया जा रहा है। जानकारी के मुकाबले हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन ने दावा किया कि उसकी एयर फोर्स ने रूस के 266 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि नुकसान को पूरी तरह रोका नहीं जा सका। इस हमले में अपार्टमेंट्स और इमारतों को नुकसान हुआ है। कीव का कहना है कि रूस बलिस्टिक मिसाइल से भी हमला करने में चूक नहीं रहा है। जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया जिम्मेदार दक्षिणी यूक्रेन के मिकोलाइव में रूस के ड्रोन अटैक में एक 77 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। इसके अलावा एक अपार्टमेंट बुरी तरह तहस-नहस हो गया। इमारत के चारों पर मलबा पड़ा हुआ है। इस हमले के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर अमेरिका को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ही जिम्मेदार हैं। जेलेंस्की ने कहा, अमेरिका और विश्व की चुप्पी व्लादिमीर पुतिन का उत्साहवर्धन कर रही है। रूस यूक्रेन पर आतंकी हमले कर रहा है। क्या यह उसपर प्रतिबंध लगाने के लिए काफी नहीं है? उन्होंने कहा कि बिना दबाव के कुछ भी बदलने वाला नहीं है। वहीं रूस और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों में ऐसे ही तबाही मचाते रहेंगे। वहीं रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 95 ड्रोन मार गिरए हैं। इनमें से 12 को मॉस्को के पास इंटरसेप्ट किया गया। बता दें कि तुर्की में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति वार्ता हुई थी। दो घंटे से भी कम की इस बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया। यूक्रेन चाहता था कि रूस कम से कम एक महीने के सीजफायर के लिए तैयार हो। इसके बाद बातचीत को आगे बढ़ाया जाए। वहीं रूस सीजफायर के लिए तैयार नहीं था। दोनों देशों के बीच 1000 बंदियों की रिहाई को लेकर डील हुई थी।   recent visitors 53

चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे और ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा

अहमदाबाद आज अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद गुजरात टाइटंस का सामना 10वें स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। दोनों टीमों का ग्रुप चरण में ये आखिरी मुकाबला है। गुजरात की टीम की नजरें शीर्ष पर बरकरार रहने पर होंगी, जबकि सीएसके की टीम जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी।  सीएसके की पारी समाप्त चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉनवे के बाद डेवाल्ड ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा है। ब्रेविस ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जिससे सीएसके 20 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाने में सफल रही। सीएसके ने गुजरात के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। सीएसके ने 18 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। कॉनवे अर्धशतक लगाकर आउट डेवोन कॉनवे अर्धशतक लगाकर अपना विकेट गंवा बैठे। कॉनवे ने 34 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर राशिद खान ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। कॉनवे 35 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान ने शिवम दुबे को आउट कर सीएसके को तीसरा झटका दिया। शिवम आठ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर ने उर्विल पटेल को आउट कर सीएसके को दूसरा झटका दिया। इस तरह उर्विल और कॉनवे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी टूट गई। उर्विल और कॉनवे ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। उर्विल 19 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे-उर्विल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी डेवोन कॉनवे और उर्विल के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सीएसके का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है और टीम ने नौ ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 101 रन बनाए हैं।  recent visitors 50

चेंजिंग रूम में कपड़े ट्राय करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाकर दुकानदार का नाबालिग पुत्र दोस्तों को भेजता था

शहडोल मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में स्थित कपड़े की दुकान में लगाए गए चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर महिलाओं के वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह खुराफात दुकानदार का नाबालिग पुत्र काफी समय से अंजाम दे रहा था। उसने चेंजिंग रूम में कैमरा छिपाकर लगाया था। इसके जरिए वह चेंजिंग रूम में कपड़े ट्राय करने वाली महिलाओं के वीडियो बना लिए जाते थे, जिन्हें दुकानदार का पुत्र अपने दोस्तों के बीच साझा किया करता था। कुछ वीडियो वायरल हुए तो महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित नाबालिग के साथ ही उसके दुकानदार पिता के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कर ली है।   चेंजिंग रूम से मिला कैमरा मामला शहडोल जिले के बाणसागर देवलोंद थाना क्षेत्र के बुड़वा गांव का है। यहां बस स्टैंड के पास संचालित नारायणदीन गुप्ता की कपड़े की दुकान पर छापेमारी में पुलिस ने चेंजिंग रूम के अंदर कैमरा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि दुकान दोनों पिता-पुत्र चलाते हैं, लेकिन चेंजिंग रूम में कैमरा दुकानदार के नाबालिग पुत्र ने लगाया था। इस कैमरे की सहायता से बनने वाले महिलाओं वीडियो को वह कई दोस्तों को साझा करता था। पुलिस अब आरोपित पिता-पुत्र दोनों की गिरफ्तारी करेगी। जांच और पूछताछ से यह भी पता लगाया जाएगा कि चेंजिंग रूम में कितने समय से कैमरा लगाया गया था और अब तक कितनी महिलाओं के वीडियो बनाकर वायरल किए गए। recent visitors 44

इंदौर में फिर एक हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार, पुलिस ने मकसूद खान के विरुद्ध प्रकरण किया दर्ज

इंदौर हिंदू युवती से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। एरोड्रम पुलिस ने मकसूद खान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मकसूद युवती से हिंदू नाम रमेश कुमावत के नाम से मिला था। बातचीत के बहाने सुनसान जगह ले गया और कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। हीरानगर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय पीड़िता शादी समारोह में डेकोरेशन मैनेजमेंट का काम करती है। पिछले साल 20 दिसंबर को काम के सिलसिले में देवास बायपास की एक होटल में थी। आरोपित मकसूद ने उससे चर्चा की और रमेश कुमावत नाम बताया। उसने कहा कि बहन की शादी में डेकोरेशन करवाना है। उसने पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिए।   लड़की को बेहोशी छाने लगी कुछ दिनों बाद उसने कॉल कर कहा कि बहन की शादी के संबंध में चर्चा करना है। 13 जनवरी को रात करीब आठ बजे आरोपित से बिजासन माता मंदिर के समीप मिलने गई। वह बातचीत के बहाने कार एक खेत में ले गया और कोल्ड्रिंक पीने के लिए दी। कुछ ही देर बाद पीड़िता को बेहोशी छाने लगी। आरोपित ने बेहोशी की अवस्था में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर उसने कार इधर-उधर घुमाई और देर रात पीड़िता को घर छोड़कर चला गया। आरोपित ने घटना का जिक्र करने पर हत्या की धमकी दी। उसने 20 जनवरी को पुन: काल लगाया और मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान उसके फोन पर किसी का कॉल आया और उसने वालेकुम अस्सलाम बोला। पीड़िता यह सुनकर चौंक गई। पूछने पर आरोपित ने कहा- मैं मुसलमान हूं और मेरा नाम मकसूद खान है। पीड़िता उससे मिलना नहीं चाहती थी। मकसूद उसे बदनाम करने और मारने की धमकी देकर बुला लेता था। कुछ दिनों पूर्व उसने पीड़िता को बाजार में ही रोक लिया। उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। कई अन्य युवतियों का भी किया शोषण छोटी खजरानी निवासी मकसूद खान ने कई हिंदू लड़कियों का शोषण किया है। उसने रिटायर पुलिसकर्मी (एएसआई) की बहू को भी जाल में फंसाया है। उससे परेशान होकर एएसआई के बेटे ने जहर खा लिया था। उसने चार पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था। स्वजन ने पुलिस को भी शिकायत की, मगर एरोड्रम पुलिस ने मकसूद को प्रतिबंधात्मक धारा लगाकर जेल भेज दिया। recent visitors 39