24 घंटे में कोरोना से 2 की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 363, 27 नए केस मिले

नई दिल्ली सिंगापुर-थाइलैंड में तहलका मचाने के बाद कोरोना के नया वैरिएंट एक बार फिर से लोगों को डराने लगा है। देश के कई इलाकों में कोविड-19 (COVID-19) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं कोरोना अब जानलेवा साबित होने लगा है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट से बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक- बेंगलुरु में कोरोना पीड़ित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई है। देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार बढोतरी के बाद केंद्र सरकार ने ए़डवाइजरी जारी की है। वहीं इसे लेकर कई राज्य की सरकारों ने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये पहली बार है जब दिल्ली में लगभग तीन वर्षों के बाद COVID-19 मामले सामने आए हैं। 24 मई (शनिवार) को 27 नए कोरोना केस सामने आए। महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 363 पहुंच गई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए।स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड के नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आए हैं। हालांकि, ज्यादातर केस हल्के (माइल्ड) हैं और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। नये वेरिएंट को WHO ने चिंताजनक नहीं माना भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक भारत में कोविड-19 के वेरिएंट NB.1.8.1 का एक और LF.7 प्रकार के चार मामले मिले हैं। चीन और एशिया के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है। WHO ने इन्हें चिंताजनक नहीं माना है, लेकिन निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। दिल्ली में भी अलर्ट राजधानी दिल्ली में कोरोना के 23 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अडवाइरी जारी की है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना से किसी तरह की घबराने की बात नहीं है। सरकार स्थिति पर पूरा ध्यान दे रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा है कि कोविड के नए मामलों को लेकर डर वाली कोई बात नहीं है। इस साल कर्नाटक में कोरोना के कुल 35 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं बीते 15 दिनों में केस तेजी से पाए गए हैं। शनिवार को बेंगलुरु में कोरोना से संक्रमित एक 84 साल के शख्स की मौत हो गई थी। वहीं बेंगलुरु में एक 9 महीने का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे की हालत स्थिर है। उत्तराखंड में सामने आए दो केस उत्तराखंड में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। मरीजों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है। हालांकि प्रदेश सरकार का कहना है कि कोरोना के मामले बेहद हल्के हैं और किसी तरह के डर की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ये मरीज राज्य के बाहर से ही संक्रिमित होकर आए थे। JN.1 वैरिएंट इम्यूनिटी कमजोर करता है​​​​​ JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 अन्य वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। दुनिया के कई हिस्सों में यह सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है। JN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक रह सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

स्कूलों ने भेजे ही नहीं 10वीं-12वीं प्रोजेक्ट और प्रेक्टिकल परीक्षा के नंबर, कई स्टूडेंट हुए फेल, 28 विद्यार्थी कर चुके हैं शिकायत

भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं परीक्षा में सिस्टम की आपराधिक गलती सामने आई है। दरअसल, कई स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट और प्रायोगिक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक माशिम को भेजे ही नहीं। परिणाम जारी हुए तो ऐसे सैकड़ों विद्यार्थी फेल हो गए, वह भी तब जब लिखित परीक्षा में उनके बहुत अच्छे अंक आए थे। दरअसल 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में 20 अंक के प्रोजेक्ट और 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा स्कूल स्तर पर ही होती है। परीक्षा के बाद इसके अंक माशिम के आनलाइन माड्यूल पर चढ़ाने होते हैं। यह पोर्टल पूरे समय खुला रहता है। स्कूलों में आनलाइन अंक चढ़ाने के काम में बड़ी गलती की गई और आधे-अधूरे अंक भेज दिए गए। अब इसका खामियाजा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।   28 विद्यार्थी कर चुके हैं शिकायत अपनी गलती छिपाने के लिए स्कूल ऐसे विद्यार्थियों से जबरदस्ती दूसरी परीक्षा का आवेदन करा रहे हैं। माशिम के पास ऐसे 28 विद्यार्थियों की शिकायत आ चुकी है, जिनका कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा देने के बावजूद स्कूल ने उनके अंक नहीं भेजे या आधे-अधूरे नंबर भेजे, जिसकी वजह से वे फेल हुए हैं। कई विद्यार्थियों की शिकायत को खुद संबंधित स्कूल के प्राचार्य ने अग्रसारित किया है। यानी स्कूल खुद स्वीकार कर रहे हैं कि अंक भेजने में उनसे गलती हुई है। कई विद्यार्थियों की शिकायतें जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से भी अग्रसारित होकर आई हैं। मंडल का दावा, उनकी गलती नहीं मंडल के अधिकारियों का कहना है इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। अब ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करना ही होगा। वे चाहें तो अंक सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं। अगर परीक्षा नहीं देना चाहते हैं तो उनके आंतरिक मूल्यांकन के अंक स्कूल से लेकर सैद्धांतिक परीक्षा के अंकों को जोड़कर रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी परीक्षा का सिर्फ ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। दोबारा आवेदन किया तो ढाई हजार शुल्क जिन विद्यार्थियों को सभी विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक के लिए दूसरी परीक्षा में आवेदन करना होगा, उन्हें ढाई हजार का शुल्क देना होगा। एक विषय की परीक्षा के लिए 500 रुपये शुल्क लगता है। ऐसे में पांच या छह विषय के लिए विद्यार्थी को ढाई से तीन हजार रुपये शुल्क देना होगा। इसके लिए आवेदन 31 मई तक करना होगा। परीक्षा 17 जून से होनी है।   अंकसूची में मार्च व जून माह का आएगा अंतर माध्यमिक शिक्षा मंडल की पहली व दूसरी परीक्षा की अंकसूची एक ही रहेगी। इसमें अंतर सिर्फ मार्च व जून माह लिखा होगा। जिन विद्यार्थियों ने मार्च में परीक्षा दी है, उनकी अंकसूची पर मार्च 2025 व जिन विद्यार्थियों की दूसरी परीक्षा जून में होगी, उनमें जून 2025 लिखा होगा। इसके अलावा अंकसूची में प्रथम या द्वितीय परीक्षा जैसा कुछ भी नहीं लिखा होगा। परीक्षार्थियों के साथ ऐसे हुआ है धोखा केस-1 : सागर जिले के शासकीय उमावि खिमलासा का 12वीं का विद्यार्थी प्रेमसिंग कुशवाहा ने सैद्धांतिक परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं। उसे संस्कृत विषय के प्रोजेक्ट में 19 के बदले एक अंक दिया गया है। इस कारण वह फेल हो गया। अब उस पर द्वितीय परीक्षा का फार्म भरने के लिए दबाव डाला जा रहा है। प्रेमसिंग का कहना है कि वह दोबारा परीक्षा देने को इच्छुक नहीं है। अगर दूसरी परीक्षा में अंक कम आए या वह फेल हो गया तो स्कूल वाले जिम्मेदार होंगे। केस-2 : सागर जिले के शासकीय उमावि निवारी की छात्रा वैष्णवी कुशवाहा को सामाजिक विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं होने के कारण फेल कर दिया गया है। वैष्णवी ने भी स्कूल प्राचार्य को आवेदन दिया, लेकिन अब उसे भी द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा जा रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

अगर कोई आतंकवादी भारत में मारा जाता है तो यहां उसके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी: इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी

ग्वालियर ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने ग्वालियर के किला गेट स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने मुस्लिम युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए आतंक और आतंकवादियों से जुड़े फतवे का ऐलान किया। कहा कि अगर कोई आतंकवादी भारत में मारा जाता है तो यहां उसके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी। उसके कब्र के लिए भारत की जमीन नहीं दी जाएगी। ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में पहलगाम में निर्दोषों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से पहलगाम की घटना हुई, वह अत्यंत निंदनीय है।   पीओके लेने का समय आ गया यह हमला भारत की आत्मा पर आघात था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार कह रहे थे कि आतंकवाद का बदला लिया जाएगा और भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट कर दिया है। अब खुद मसूद अजहर भी डर हुआ है और कह रहा है कि भारत उसे भी मार सकता है। अब पीओके लेने का समय आ गया है। बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए बलूचिस्तान की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भारत की कूटनीति और विदेश नीति के साथ है, बलूचिस्तान की लंबे समय से मांग हो रही है। पाकिस्तान अन्याय कर रहा है। बलूचिस्तान की आजादी का वक्त आ गया है, बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए। भारत-पाकिस्तान तनाव पर राहुल गांधी के सवालों को लेकर इलियासी ने कहा कि मैं कभी भी उन वक्तव्यों को नहीं मानूंगा, जो देश की नीति के विरोध में हो। शैतानों जैसा व्यवहार होना चाहिए आज भारत एकजुट है और जब से नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तभी से विपक्ष लगातार हमलावर है, विपक्ष खुद ईमानदार नहीं है। देशहित में हो रहे कार्यों पर प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, आतंकवादी शैतान होता है और शैतानों के साथ शैतानों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

गरियाबंद में 7 नकाबपोशों ने व्यापारी के घर घुसकर चाकू की नोक पर की लूट

गरियाबंद जिले के छुरा थाना के चरौदा गांव में बीती रात 7 नकाबपोशों ने व्यापारी के घर घुसकर चाकू की नोक पर लूट को अंजाम दिया. लुटेरे घर में रखे तीन से चार लाख रुपया नगद के साथ लगभग 400 ग्राम सोने के जेवर लूटकर ले भागे. घटना के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है. लुटेरों ने चरौदा गांव में निवासरत सूर्यकांत अग्रवाल के घर लूट को अंजाम दिया. नकाबपोश लुटेरों ने घर के पीछे से अंदर प्रवेश किया. इसके बाद घर के सदस्यों से मोबाइल लूटकर एक कमरे में बंद कर लूट को अंजाम दिया. जाते-जाते लुटेरों ने पुलिस को खबर नहीं करने की हिदायत तक दे डाली. व्यापारी ने लुटेरों के जाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी. सुबह होते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच टीम वारदात को अंजाम देने के तरीकों के साथ लुटरों के बारे में पूछताछ में जुटी है. पुलिस के आला अफसरों ने जल्द की अपराधियों तक पहुंचने की बात कही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

मोहसिन खान पर रेप और छेड़छाड़ के दो और केस दर्ज,भांजा दानिश भी आया जांच के दायरे में, शूटिंग एकेडमी सील

 इंदौर  शूटिंग एकेडमी में दैहिक शोषण के आरोपित मोहसिन खान की पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दो अन्य प्रकरणों में गिरफ्तारी कर ली है। शनिवार को उसकी वीडियो कान्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से कोर्ट में पेशी करवाई गई। मोहसिन छेड़छाड़ के मामले में पांच दिन से जेल में बंद है। पुलिस ने तीनों पीड़िताओं के कोर्ट के समक्ष कथन भी दर्ज करवा लिए हैं। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान के विरुद्ध मल्हारगंज निवासी युवती की शिकायत पर मंगलवार को छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया था। मोहसिन को रिमांड पर लेगी पुलिस वह इस मामले में जेल में बंद है। उस पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दो अन्य प्रकरणों में फार्मल गिरफ्तारी ली गई है। पुलिस आगे की जांच के लिए जेल ही मोहसिन को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने मोहसिन की एकेडमी की तलाशी लेकर सील कर दी है। उसके फ्लैट से कपड़े और एकेडमी संबंधित दस्तावेज मिले हैं। अन्नपूर्णा टीआई अजय नायर के मुताबिक एकेडमी का लाइसेंस मोहसिन के नाम मिला है, जिसे निलंबित कर दिया है। पंजाब की महिला ने की शिकायत चंडीगढ़ (पंजाब) निवासी एक महिला ने भी अन्नपूर्णा पुलिस से संपर्क कर मोहसिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हाई कोर्ट की वकील इस महिला ने कहा साल 2020 में उसकी बेटी शूटिंग प्रशिक्षण के लिए इंदौर आई थी। मोहसिन ने कहा कि उसकी बेटी के लिए अच्छी रायफल की आवश्यकता है। मोहसिन ने झांसा देकर चार लाख रुपये ले लिए। महीनों तक उसने रायफल नहीं खरीदी। दबाव बनाने पर सिर्फ दो लाख रुपये लौटाए। उसने बेटी को एसी दिलाने के नाम पर भी 30 हजार रुपये ले लिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

आयुष म्हात्रे को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया चलता, चेन्नई को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच है। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। अगर शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी को प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर बने रहना है और फाइनल के लिए अपनी राह आसान बनानी है तो यह मैच जीतना होगा। वहीं, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी चाहेंगे कि उनकी टीम भी जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन करे। बतौर सीएसके कैप्टन यह एमएस धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। सवाल यह भी हैं कि क्या धोनी अगले सीजन में खेलेंगे। लेकिन फिलहाल सभी की निगाहें जीटी वर्सेस सीएसके मैच के नतीजे पर होंगी। आयुष म्हात्रे को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया आउट प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस को बड़ा ब्रेक दिलाया है। उन्होंने आक्रामक खेल दिखा रहे म्हात्रे को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। आयुष म्हात्रे, नाम याद रखना आयुष म्हात्रे ने बहुत ही शानदार अंदाज में आगाज किया है। उन्होंने अरशद खान के ऊपर लगातार बाउंड्रीज लगाकर रनों की बरसात करते हुए 28 रन बटोर लिए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

पैसा डबल करने का लालच देकर 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी, भाजपा नेता और उसका साथी गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में पैसा डबल करने का लालच देकर 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्रकरण में भाजपा नेता के साथ उसके साथी को गिरफ्तार किया है. दरअसल, दो प्रार्थियों ने भटगांव पुलिस से शिकायत की थी कि भाजपा नेता इरफान अंसारी अपने साथी विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर पैसा डबल करने का लालच देकर उनसे 10 लाख 50 हजार की ठगी को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि इरफान अंसारी ने विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर 2024 में ग्राम मलगा निवासी शिकायतकर्ताओं से 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी के अलावा अन्य व्यक्तियों से भी धोखाधड़ी कर रकम हासिल की है. मामले में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी भाजपा नेता इरफान इंसारी और विकेन्द्र जगने को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूछताछ में रकम डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया है. आरोपियों के निशानदेही पर लेपटॉप व मोबाइल जप्त किया गया है. मामले में मिले सबूतों की पुलिस जांच कर रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35