बाल भारती पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव
Bal Bharti Public School celebrated its annual function with great pomp and show भोपाल। बाल भारती पब्लिक स्कूल, नीलबड़ में वार्षिक उत्सव “तेजस्विनी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्या दीपा अग्रवाल, उपप्राचार्या डॉ सकीना नायडू, मुख्य अतिथि अतिरिक्त उप पुलिस कमांडर नीतू ठाकुर विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि पर्वतारोही ज्योति रात्रे तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच पर ‘सर्वधर्म समभाव’ पर आधारित गीत तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई।विद्यार्थियों ने तबला, बांसुरी, हारमोनियम, गिटार और कीबोर्ड पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं।‘रेट्रो रिवाइंड’ में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुराने सदाबहार मनमोहक गीतों पर नृत्य करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। “तेजस्विनी – मध्य प्रदेश की सात रानियां” नामक विशेष प्रस्तुति हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक रानियों के प्रेरणादायी जीवन का मंचन किया। मधुर धुनों ने पूरे कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना दिया। इस दौरान आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी : नीतू मुख्य अतिथि नीतू ने कहा कि- ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, देशभक्ति और इतिहास के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं और आज की पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। प्राचार्या ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय के अनेक प्रतिभागियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। recent visitors 61