श्री श्री दुर्गाउत्सव समिति यादव कॉलोनी द्वारा मातारानी की भव्य आगवानी, भक्तिमय हुआ वातावरण

Shri Shri Durga Utsav Samiti Yadav Colony gave a grand welcome to Mata Rani, the atmosphere became devotional विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। श्री श्री दुर्गाउत्सव समिति, यादव कॉलोनी द्वारा माँ दुर्गा की भव्य आगवानी श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में की गई। मातारानी के आगमन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों और भक्तों की आस्था के बीच माँ जगदम्बा का भव्य स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति देखने को मिली। मातारानी के आगमन से यादव कॉलोनी का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा की आराधना कर धर्म, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। recent visitors 3