भावुक विदाई के साथ विसर्जन को चलीं यादव कॉलोनी की महारानी, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई

The ‘Queen’ of Yadav Colony headed for immersion amidst an emotional farewell; devotees bade her goodbye with teary eyes. विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर। श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति, यादव कॉलोनी में शारदेय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित 33वें वर्ष का दुर्गोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष प्रस्तुत ‘जिन्नातों की दुनिया – The Mysterious World’ झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। विसर्जन के दौरान यादव कॉलोनी की महारानी को विदाई देते समय श्रद्धालु भावुक नजर आए। ढोल-नगाड़ों, बैंड, आतिशबाजी और जयकारों के बीच भक्तों ने मां जगदम्बे को नम आंखों से विदाई दी। जिस शान और भव्यता से मां का आगमन हुआ था, उसी शान से उन्हें विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने ‘जय माता दी’ के जयघोष के साथ मां से अगले वर्ष पुनः पधारने तथा सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। समिति अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य दुर्गोत्सव ने क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित किया। मां की विदाई के क्षण भक्तों के लिए भावुक और अविस्मरणीय रहे। recent visitors 4