मुंबई,
रैपर और गायक हनी सिंह ने अपने 42वें जन्मदिन की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। अपने खास दिन पर उन्होंने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति प्यार का इजहार भी किया।
हनी सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तों, प्रशंसकों और परिवार का आभार जताने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। एक तस्वीर के साथ हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, “आज मेरा जन्मदिन है, मैं दोस्तों, प्रशंसकों और अपने परिवार से प्यार करता हूं।”
हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उनकी मां उन्हें प्यार से हनी बुलाती थीं, जिस नाम से वह लोकप्रिय हो गए। इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपने नाम के आगे यो-यो लगाना शुरू कर दिया। हनी का बचपन दिल्ली की करमपुरा की रिफ्यूजी कॉलोनी में बीता।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंह का हालिया रिलीज ‘दीदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी’ भोजपुरी गाना है, जिसमें उनके साथ ईशा गुप्ता भी हैं। यह गीत रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गया। इसके बोलों को लेकर कई लोगों ने सख्त आपत्ति जताई है।
इससे पहले हनी सिंह का अभिनेता सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ में गाया गाना ‘हिटमैन’ रिलीज हुआ था। ‘हिटमैन’ गाने के बोल को लियो ग्रेवाल ने लिखा है, जबकि बॉस्को मार्टिस ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। इसे लेकर हनी सिंह ने बताया था, “मैं सोनू सर को 16 साल से भी ज्यादा समय से जानता हूं। मैं तभी से जानता था कि वे सिर्फ फिल्मों में अभिनय करने के लिए नहीं बने हैं, वे फिल्में बनाने के लिए बने हैं। जब उन्होंने मुझे ‘फतेह’ के कुछ अंश दिखाए, तो मुझे एक फिल्म निर्माता के रूप में उनके जुनून का एहसास हुआ। इस अद्भुत फिल्म के लिए ‘हिटमैन’ बनाने का सौभाग्य पाना, उनके विजन को आवाज देने जैसा था।“

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




