आम वाले बाबा क्षेत्र में हुआ ओपन जिम का भूमिपूजन, टैगोर वार्ड वासियों को मिलेगी फिटनेस की सौगात।

Ground breaking ceremony of open gym took place in Aam Wale Baba area, residents of Tagore ward will get the gift of fitness.

  • नगर पालिका आमला द्वारा वार्ड 12 में कराया जा रहा निर्माण।

हरिप्रसाद गोहे

आमला। वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। नगर पालिका आमला द्वारा रवीन्द्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 12 के आम वाले बाबा क्षेत्र में हवाई पट्टी के बाजू में ओपन जिम का निर्माण कराया जा रहा है।

शनिवार को वार्ड पार्षद पद्मिनी विजय भंभरकर ने रहवासियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ओपन जिम का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के पश्चात उपस्थित जनों को मिठाई वितरित कर वार्ड में ओपन जिम खुलने पर खुशी का इजहार किया। इस सौगात के लिए रहवासियों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्षद पदमिनी भंभरकर, पार्षद सुनील उइके, विजय भंभरकर, पत्रकार हरिप्रसाद गोहे, प्रदीप कोकाटे, संजय भंभरकर, गीता ढोलेकर, शिखा भंभरकर, ममता बचले, संगीता गोहे, भावना बचले सहित वार्ड के बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे।

Loading spinner
Advertisement