भोपाल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला को सुरक्षित बचाया गया
भोपाल,
मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल द्वारा यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में आज सुबह लगभग 09:02 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर एक बड़ा हादसा आरपीएफ जवानों और ट्रेन प्रबंधक की सतर्कता से टल गया।
गौरतलब है कि गाड़ी संख्या 20481 जोधपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि हमसफर एक्सप्रेस जैसे ही भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से प्रस्थान कर रही थी, तभी एक 35 वर्षीय महिला यात्री अपने हाथ में सूटकेस लिए ट्रेन के एसी कोच संख्या B7 में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। ट्रेन की गति होने के कारण महिला का संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर प्लेटफोर्म पर गिरने लगी, तत्क्षण घटना को देख तत्काल प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) के उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह एवं आरक्षक अनिल शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का हाथ पकड़कर उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया और एक गंभीर दुर्घटना होने से बचा लिया।
उसी समय, ट्रेन मेनेजर रोमेश चौबे ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्क्षण आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे महिला की जान बचाना संभव हो सका। इसके बाद महिला को सुरक्षित रूप से कोच में चढ़ाया गया। वह तिरुच्चिराप्पल्लि जा रही थी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन परिसरों और चलती गाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस घटना में शामिल आरपीएफ कर्मियों एवं ट्रेन मैनेजर की कार्यप्रणाली अत्यंत सराहनीय है और यह सभी स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत है।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से पुनः अपील की जाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें, यह अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











