BJP warns Rahul Gandhi, Kejriwal, and CJP: “Plans to destabilize India with the backing of foreign forces will never succeed.”
नितिन नबीन ने कहा आज नए भारत की तस्वीर और इसके निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी जिस प्रकार से जुटे हैं और देश की 140 करोड़ जनता का जो विश्वास उन्हें मिल रहा है, हम भारत की जनता को स्पष्ट रूप से यह विश्वास दिलाते हैं कि हम देश के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी, CJP और अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने इन सभी पर भारत को अस्थिर करने के गंभीर आरोप लगाये हैं, नितिन नबीन ने एक वीडियो सन्देश में चेतावनी दी कि जिन विदेशी ताकतों के बल पर आप अपनी बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और उनके गठजोड़ से भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, आपके वे नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेता आंदोलन कर रहे हैं तीन दिन पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में जंतर मंदर पर फिर दिल्ली की अलग अलग जगह प्रदर्शन किये गए और आज CJP ने अपन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन का प्रयास किया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया, BNSS की धारा 163 प्रभावी होने के चलते जंतर मंतर पहुँचने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं, दिल्ली की जनता की सुरक्षा का हवाला देते हुए 40 से अधिक मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं , हालात काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात है, उधर दिल्ली के हालात पर भारतीय जनता पार्टी ने आन्दोलनकारियों पर निशाना साधा है।