राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में आमला कांग्रेस का प्रदर्शन।
Amla Congress protest against the misbehavior with Rahul Gandhi and opposition leaders.
शहर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, निकाली शवयात्रा और किया पुतला दहन।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। शहर कांग्रेस कमेटी आमला द्वारा गुरुवार को काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। दोपहर 3:30 बजे बस स्टैंड स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना शुरू किया गया।

बाद में कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर जनपद चौक पहुंचे, शवयात्रा निकाली और पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस से हल्की झूमा-झटकी हुई। नपा की दमकल ने आग पर काबू पाया। अंत में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से अजयसिंह सोलंकी, नीरज सोनी, नरेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, मदन साहू, नासिर खान, रमेश दामले, विजय अतुलकर, छन्नू बेले, विजय पारदी, नवीन सोनेकर, रेखा कनोजिया, रेखा भारखे, ऋषि खातरकर, शैलेंद्र खातरकर, वीरेंद्र बर्थे, राजेश सुरे, प्रमोद सेठिया, राकेश सोने, दीपक बेले, दिलीप ढोमने, विजय बछले, विजय सोलंकी, हरिप्रसाद गोहे, रमजान खान, डब्बू तायवाड़े, कन्हैया साहू, लल्लू यादव, भूरू ठाकुर, भरत रावत, रमेश प्रजापति, जीतेश वाईकर, संजय सोनपुरे, भूपेंद्र बेले, सोनू वरवड़े, शिवम आकोले, ओमी शेषकर, चंचलेश, नितिन सातनकर, कमलेश माकोड़े, सादाब खान, लाला साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।