Session on road safety at Dr. Bhimrao Ambedkar Government College, Amla.
- थाना प्रभारी ने छात्रों को किया संबोधित, यातायात नियमों का पालन करने की अपील।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में 7 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित नागरिकता पर सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थाना प्रभारी आमला मुकेश ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय लाइसेंस, बीमा, नियंत्रित गति और ट्रैफिक नियमों का पालन आवश्यक है, ताकि यात्रा सुरक्षित हो सके।
अभिकर्ता हेमंत देशमुख ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया और यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य प्रो. मुकेश इवने ने कहा कि नियमों का पालन कर श्रेष्ठ नागरिक बनने का परिचय दें। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश पटैया ने युवाओं से नियमों के प्रति जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र गिरी गोस्वामी ने किया, आभार लाइब्रेरियन सतीश बागड़े ने माना। इस अवसर पर प्रो. राजा अतुलकर, डॉ. सुनीता सोलंकी, प्रो. लोकेश झरबड़े , क्रीड़ा अधिकारी दीपक हथिया,सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।