अनूपपुर
हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ एसडीएम अनूपपुर ने बैठक कर कार्यक्रम के कार्ययोजना के संदर्भ में सुझाव प्राप्त किए। बैठक में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान को जन उत्सव के रूप में जनभागीदारी के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया। बैठक में विविध कार्यक्रमों के संदर्भ में चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत ने सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से बैठक के माध्यम से राष्ट्रभक्ति पर केन्द्रित हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहभागी बनने तथा हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। बैठक में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी नायब तहसीलदार श्री मंगल दास चक्रवर्ती तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।