कोरबा.
कोरबा में आबकारी विभाग के ऊपर मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बेवजह ही लोगों को परेशान करने में लगे हुए हैं। कटीखार गांव में सामने आया, जहां एक परिवार के साथ विभाग के लोगों ने मारपीट करते हुए एक महिला के साथ झूमाझटकी की। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
नकटीखार गांव में छापेमारी के दौरान विभाग पर एक परिवार ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार की महिला ने खुद के साथ झूमाझटकी करने के साथ ही कलाई को मरोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित विमला बाई महिला ने बताया कि घर के आंगन में वो, उसकी बहन और पति घर के अंदर थे। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसके घर में घुसा और अवैध रुप से कच्ची शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए उसके पति को उठाकर ले गए। मारपीट करने के साथ ही उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। यही नहीं उसके साथ झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान उसके दाया हाथ चूड़ी से कट गया। विरोध करने पर बदसूलीकी भी की गई। महिला ने बताया कि बहुत पहले महुआ शराब बेचते थे, लेकिन अब नहीं बेचते ये बात बताने के बावजूद भी जबरजस्ती की गई। इसलिए वो परिवार सहित सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं और अपनी आपबीती बताई। आबकारी विभाग की इस तरह की हरकत इससे पहले भी आ चुकी है। कई बार शराब पकड़ने गई आबकारी टीम के साथ मारपीट और बंधक बना लिया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











