पानीपत
पानीपत में 3 साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के परिजन वे हादसे के बारे में पुलिस को बताया। परिजन की शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल चालक की तलाश में जुटी हुई है।
मृतक बच्ची की पहचान 3 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। बच्ची के पिता का नाम सुरेंद्र है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि 5 अक्टूबर शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी बेटी निशा अपने 5 साल के भाई अंकुश के साथ घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। उस दौरान वहां पर एक कार चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में बैक कर रहा था। उस दौरान निशा को कार से टक्कर लग गई, वह सड़क पर गिर गई।
हादसे के बाद निशा के भाई अंकुश ने परिजन को घटना के बारे में बताया। निशा के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो, चब आरोपी चालक वहां से फरार हो चुका था। घायल निशा को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









