भोपाल
मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के होनहार खिलाड़ी यश बाथरे का चयन भारत की ओर से मॉडर्न पेंटाथलॉन के बाईथले/ट्रायथले इवेंट में भाग लेने के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता 8 से 14 अक्टूबर के बीच इजिप्ट में आयोजित की जाएगी।
यश बाथरे विगत चार वर्षों से मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी में कैप्टन मनोज झा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने उन्हें बधाइयां दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











