नई दिल्ली
केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय के अधीन श्री गुरु रविदास मंदिर न्यास तुगलकाबाद के सचिव और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरजीत कुमार को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापीठ ने सोमवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि श्री सुरजीत कुमार पूर्व में महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रहे हैं। महापीठ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है और मध्यप्रदेश के सुरज कैरो और हरियाणा के सुरजभान कटारिया को संगठन मंत्री बनाया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, बिहार में कैबिनेट मंत्री जनक राम, मध्यप्रदेश में मंत्री गौतम टेटवाल और दलीप अहिरवाल तथा महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद भाऊसाहिब वाघ चौरे समेत आठ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश से लोकसभा सांसद संध्या राय, हरियाणा से राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार, उत्तरप्रदेश से लोकसभा सांसद अरुण कुमार और मध्यप्रदेश में विधायक प्रदीप लारिया समेत 14 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापीठ में सात राष्ट्रीय महामंत्री और 26 राष्ट्रीय सचिव भी बनायें गये हैं। दो लोगों को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीस लोग राष्ट्रीय प्रवक्ता बनायें गये हैं और 24 प्रदेश अध्यक्ष हैं।

श्री सुरजीत कुमार ने बताया कि श्री गुरु रविदास मंदिर न्यास तुगलकाबाद केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय के अधीन है और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ देश दुनिया के रविदास समाज के करोड़ों लोगों का सामाजिक संगठन है। पीठ की 26 राज्यों में शाखा हैं। पीठ 22 देशों में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पीठ सबका साथ, सबका विकास, और सब का विश्वास के मंत्र के साथ काम रही है। राष्ट्र, देश और समाज को राष्ट्रीयता, समता,समरसता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है। उन्होंंने बताया कि दिल्ली के तुगलकाबाद में अरावली पर्वत श्रंखला में स्थित श्री गुरु रविदास का मंदिर लगभग 700 वर्ष पुराना है और अनवरत समाज सेवा में हैं।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0