MY SECRET NEWS

भोपाल
राजधानी भोपाल के सलैया रोड स्थित द रॉयल सेलिब्रेशन गार्डन में शुक्रवार से तीन दिवसीय यश गरबा रॉयल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस गरबा महोत्सव में शहर के कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनमोह लिया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के शुभ अवसर पर पारंपरिक गरबा नृत्य और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और माँ दुर्गा की आराधना के साथ गरबा की उमंग में डूबे। मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजा मुराद कार्यक्रम में शामिल हुए।

यश गरबा रॉयल महोत्सव में यहाँ आने वाले लोगों के लिए एक्सक्लूसिव नगद इनाम रखे गए थे। जिसमें गरबा क्वीन को 20 हजार, गरबा प्रिंसेस को 15 हजार और गरबा जोडी को 10 हजार का नगद इनाम दिए गए।

गरबा महोत्सव के आखिरी दिन कई बुद्धिजीवियों का किया सम्मान
यश एंटरटेनमेंट की संचालिका नंदनी राजपूत के तत्वाधान में शहर के कई बुद्धिजीवी हस्तियों को शील्ड  एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें दैनिक राष्ट्रीय  हमारा मेट्रो समाचार पत्र के भोपाल ब्यूरो राजेश आर्य, न्यूज़ प्रवक्ता समाचार पत्र के संपादक ,यूनुस खान , राजेश राय, दिनेश शुक्ला,धर्मेंद्र साहू ,सचिन चौधरी,आबिद मोहम्मद खान आदिल खान शहावर खान,  आदि सम्मानित गण का सम्मान किया गया।

लोकल टैलेंट को मौका दे रहा है यश एंटरटेनमेंट- नंदिनी राजपूत
यश एंटरटेनमेंट की डायरेक्टर नंदिनी राजपूत ने बताया कि हम प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश के लोकल टैलेंट को मौका दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश में हर वो संभावना नजर आती है, जो एक बेहतर प्रोडक्शन के लिए जरूरी है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0