MY SECRET NEWS

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रतन टाटा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि रतन टाटा के निधन से देश ने एक दूरदर्शी उद्योगपति और एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है।

राज्यपाल पटेल ने शोक संदेश में कहा है कि टाटा एक महान उद्योगपति और समाजसेवी थे। उनका निधन भारतीय उद्योग जगत और समाज के लिए बड़ी क्षति है। टाटा ने भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। राज्यपाल पटेल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिजन, मित्रों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0