दंतेवाड़ा
ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र जगदलपुर के लिए रवाना हुई. पुलिस जवानों ने मां दंतेश्वरी की डोली को सलामी दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दंतेश्वरी माता के डोली और छत्र के दर्शन के लिए पहुंचे थे.
नगर में जहां-जहां मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र पहुंची वहां-वहां लोगों ने पूरे नगर और रोड को रंगोली और फूलों से सजाया था. बता दें कि हर साल बस्तर के राज परिवार नवरात्रि के पंचमी तिथि को दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी को बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं. इसके बाद महाअष्टमी के दिन माई दंतेश्वरी की डोली को लेकर मंदिर के पुजारी जिया बाबा बस्तर दशहरा के लिए रवाना होते हैं, लेकिन इस बार मां की डोली नवमी को रवाना हुई.
मंदिर के पुजारी विजेन्द्र नाथ जिया ने बताया कि एक ही तिथि दो दिन होने के कारण नवमी को माई की डोली बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई है. इस बार बस्तर दशहरा भी 76 दिन का होगा. पहले यह 75 दिनों का होता था.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








