After the State Bar Council elections, Naveen Shukla met with fellow advocates and outlined his priorities.

विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एडवोकेट नवीन शुक्ला जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ता साथियों से मुलाकात कर चुनाव के दौरान मिले समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवीन शुक्ला का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता साथियों का प्यार और विश्वास उनके लिए उत्साह और जिम्मेदारी दोनों को बढ़ाने वाला है।

नवीन शुक्ला ने अधिवक्ताओं से जुड़े कल्याणकारी मुद्दों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा योजना लागू कराने, मृत्यु दावों का 30 दिन के भीतर निराकरण सुनिश्चित कराने और वकील पेंशन योजना को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर लगातार प्रयास किए जाएंगे। चुनाव के बाद अधिवक्ताओं से हुई इस मुलाकात को उन्होंने सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर बताया।