MY SECRET NEWS

Thursday, March 19, 2026 8:37 pm

इंदौर
अरब सागर में बना चक्रवात का घेरा अभी सक्रिय है। इसका असर प्रदेशभर के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में देखने को मिल रहा है। वहां बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर से जुड़े क्षेत्रों में यह स्थिति बनी रहेगी। कम दबाव का क्षेत्र होने से हल्की बारिश व बूंदाबांदी का अनुमान है। काले बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। संभवत: सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान नीचे रहेगा। अरब सागर में उठे चक्रवात की वजह से मौसम बदल गया है। मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हो रही है।

इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश
यह सिलसिला अगले दो दिन बना रहेगा। इंदौर-जबलपुर संभाग में हल्की बारिश होगी। बाद में मौसम सामान्य होगा। फिर भी बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा चलती रहेगी। इस सप्ताह प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की गतिविधियां बंद होंगी। इनमें जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर संभाग शामिल हैं।

मध्य अरब सागर के ऊपर बना निम्न दाब का क्षेत्र
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना है। साथ ही चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है। 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर के ऊपर तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन) में परिवर्तित होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर पर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 14 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र बने रहने की संभावना है।

बादल हटते ही गुलाबी ठंड देगी दस्तक
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में धीरे-धीरे ठंड आ रही है। यहां पर बादल छटने के बाद रात और सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। कई इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि बारिश के जाते ही ठंडक और बढ़ने लगेगी। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अभी बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।

इंदौर में आज का मौसम
दो दिन हल्की बारिश के बाद शनिवार को मौसम सामान्य रहा। दिनभर बादल छाए रहे। बीते चौबींस घंटों में दिन का तापमान 0.6 डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बादल रहेंगे। हल्की बारिश होगी।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0