अंबाला

अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में शुक्रवार को MRI करने वालों की आपसी लड़ाई के कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपसी लड़ाई के बीच आम जनता इधर-उधर भटकती हुई नजर आई। आम जनता सुबह से सिविल अस्पताल में MRI के लिए के काफी देर तक बैठे रहे।

आज सिविल अस्पताल में MRI करने वालों की आपसी लड़ाई के कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टाफ ने आपस मे झगड़े के चलते MRI ही नहीं की। जिससे सारा काम ठप्प पड़ गया। बताया जा रहा है पहले मरीजों की फाइल तैयार कर दी फिर उन्हें फाइल वापिस करके जाने को कह दिया जा रहा है। वहीं मरीजों ने बताया कि हम सुबह से यहां पर आए हुए हैं। हमारा बच्चा सिविल अस्पताल में एडमिट है। आज बच्चे की खाली पेट एमआरआई होनी है। पहले इन्होंने बहाना स्टाफ न आने का लगाया, पता नहीं इनकी क्या आपसी बात हुई है। पहले इन्होंने फाइल ले ली और अब वापिस कर दी। हम सुबह से धक्के खा कर परेशान हो चुके हैं।

Diagnostic Centre के मालिक ने बताया कि हॉस्पिटल स्टाफ ने मेरे स्टाफ के साथ झगड़ा किया। इसलिए एमआरआई नहीं हो रही। झगड़े का कारण कुछ नहीं है, बस यह फार्मों को लेकर या कभी किसी कारण को लेकर झगड़ा करते हैं।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0