मुंबई,
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबसी) के मंच पर बताया है कि उन्हें टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक बेहद पसंद हैं। इस सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर अमिताभ बच्चन की मेज़बानी वाले, कौन बनेगा करोड़पति 16 में, दर्शक दिल्ली निवासी एसएसबी के सेवानिवृत्त जनरल अधिकारी प्रेमस्वरूप सिंह नेगी से मिलेंगे, जिन्होंने हमेशा केबीसी में आने का सपना देखा था।
उत्साही टेनिस फैन और खिलाड़ी, प्रेमस्वरूप ने अमिताभ बच्चन के साथ इस खेल के प्रति अपने प्यार के बारे में बताया, और कहा कि उन्हें एक बार एक टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिला था। जवाब में, अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, “नोवाक जोकोविक मुझे बहुत पसंद हैं। वह बहुत उम्दा खेलते हैं, और वह अन्य खिलाड़ियों की नकल भी करते हैं।”
जब यह बातचीत आगे बढ़ी, तो अमिताभ बच्चन ने न्यूयॉर्क की ट्रिप के एक मज़ेदार और यादगार पल को साझा किया, जहां वह एक टेनिस टूर्नामेंट देखने गए थे। उन्होंने कहा, “मैं वहां कुछ साथी भारतीयों के साथ बैठा था, और उन्होंने मुझे पहचान लिया और ऑटोग्राफ मांगे। लेकिन आगे जो हुआ वह और भी मनोरंजक था। पास बैठी दो अमेरिकी महिलाओं ने कई बार मेरी ओर देखा और फिर कहा, ‘आपसे मिलकर खुशी हुई, विजय अमृतराज।’”
उन्होंने धीरे से हंसते हुए आगे कहा, “उन्हें लगा था कि मैं पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज था, शायद इसलिए क्योंकि मैं भारतीय था, हमारी ऊंचाई काफी हद तक समान है। उन्होंने सोचा कि चूंकि मैं ऑटोग्राफ मांगने वाले लोगों से घिरा हुआ हूं, तो मुझे कोई प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी ही होना चाहिए। मैं बस मुस्कुराया और कहा, ‘मैं टेनिस खिलाड़ी नहीं हूं। मैं यहां बस मैच देखने आया हूं।’ मैंने उन्हें आगे यह नहीं बताया कि मैं असल में कौन हूं।”

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











