मुंबई,
अभिनेत्री श्रीलीला ने फ़िल्म पुष्पा 2 के सेट पर किसिक गाने के स्टेप्स सीख उसी दिन किया उसे शूट किया था। श्रीलीला ने पुष्पा 2: द रूल के मच अवेटड गाने किसिक में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से स्क्रीन पर धूम मचा दी है। साल के सबसे मच अवेटेड ट्रैक में से एक यह गाना आखिरकार रिलीज़ हो गया है और फैंस को यह बेहद पसंद आ रहा है। इस मशहूर गाने में कई बेहतरीन अभिनेत्री परफॉर्म करना चाहती थीं, लेकिन मेकर्स ने एक नई और यंग टैलेंट श्रीलीला को चुना। उन्होंने अपनी एनर्जी और चार्म से सभी को इंप्रेस करते हुए, सभी की उम्मीदों से बढ़कर परफॉर्म किया है।
श्रीलीला की परफॉर्मेंस ने फैंस को दीवाना कर दिया है और इस तरह से वह आज इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक के रूप में शुमार हो गई हैं। बताया जा रहा है कि श्रीलीला ने सेट पर गाने के स्टेप्स सीखे और उसी दिन शूट भी कर लिया। उनकी लगन और सहज मूव्स ने वाकई सभी को दीवाना कर दिया है!” यह उनके स्वाभाविक टैलेंट और टाइट डेडलाइन्स के बावजूद बेस्ट परफॉर्मेंस देने की उनकी लगन को दिखाता है।
श्रीलीला का स्टारडम तेजी से उभरा है। फिल्म गुंटूर करम के गाने कुर्ची मदाथापेटी में महेश बाबू के साथ नजर आकर उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। उनकी एनर्जी और स्क्रीन परफॉर्मेंस ने उन्हें सबकी फेवरेट बना दिया। तब से, उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा है, और हर एक प्रोजेक्ट में एक कलाकार के रूप में उनकी वर्सेटिलिटी सामने आई है।
पुष्पा 2: द रूल से किसिक के रिलीज़ होते ही, श्रीलीला ने यह साबित किया कि उनकी मेहनत, समर्पण और टैलेंट उन्हें इंडस्ट्री में एक शानदार भविष्य की ओर ले जा रहे हैं। आने वाले सालों में वह एक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्टार बनकर नजर आने वाली हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









