कोरबा.
कोतवाली थाना अंतर्गत थाना सीतामढ़ी इलाके में इश्कबाजी के चक्कर में एक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे बस्तीवासियों की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सीतामढ़ी बल्ली कुआं निवासी निलेश दास उर्फ कालू 19 वर्ष 16 वर्षीय नाबालिग से प्यार करता है।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ये घटना सामने आई। घायल नाबालिग की बड़ी बहन ने बताया कि दोंनो के बीच अफेयर था और दोनो एक दूसरे को पसंद भी करते थे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।युवक नशे का आदि है और हमेशा नशे धुत रहता है।नशेड़ी युवक ने 6 से 8 बार नाबालिग वार किया जहा उसके हाथ और अन्य जगह पर गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय बस्ती वासियों की माने तो गांजा और नशीली दवाओं का युवक और नाबालिग बच्चे सेवन कर रहे हैं जिससे बस्ती का वातावरण खराब हो गया है आदि मारपीट जैसी घटना सामने आ रही है। गांजा और नशीली दवा कहां से लेकर आ रहे हैं और नशा कर रहे हैं ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। वहीं घटना की सूचना मिलती है कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








