MY SECRET NEWS

इंदौर
खजराना गणेश मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। नए साल और तिल चतुर्थी को लेकर यहां पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। इसे लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने एक बैठक की, जिसमें कई निर्देश दिए गए।नए साल और तिल चतुर्थी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी। मंदिर में साज-सज्जा होगी। भक्तों के लिए कई सुविधाएं जुटाई जाएगी। तिल चतुर्थी पर मंदिर में तीन दिन का मेला भी लगेगा।

20 दिसंबर को भक्त निवास और प्रवचन हॉल का सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकार्पण करना भी प्रस्तावित है। खजराना मंदिर परिसर में हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, डीसीपी अमरेंद्र सिंह, मुख्य पुजारी अशोक भट्ट और जयदेव भट्ट भी शामिल रहें।

नए साल पर आते हैं लाखों श्रद्धालु

31 दिसंबर और 1 जनवरी को लाखों की संख्या में भक्त भगवान गणेश के दर्शन करने मंदिर आते हैं। इसे देखते हुए भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि मंदिर में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे किसी भी भक्त को परेशानी न हो। आसानी से भक्तों को दर्शन हो सकें। ट्रैफिक, पार्किंग, कतारबद्ध दर्शन, पानी, लाइट आदि की उचित व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है।

ऐसी रहेगी व्यवस्थाएं

    पूरा मंदिर परिसर दो दिन तक लाइटों से विशेष रूप से सजेगा।

    झिग-झेग और स्टेपिंग के जरिए दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। दर्शन के लिए मंदिर पहुंच मार्ग (एकांकी) रहेगा।

    सीसीटीवी कैमरों से यहां पर निगरानी रखी जाएगी।

    अस्थायी रूप से अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

    आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था भी रखी जाएगी।

तीन दिन लगेगा मेला

तिल चतुर्थी उत्सव 17 से 19 जनवरी तक मनाया जाएगा। मेला आयोजन के साथ कई प्रोग्राम भी होंगे। भगवान गणेश का स्वर्ण आभूषणों से विशेष श्रृंगार होगा। पूरे मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा।

मंदिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। बैठक में मंदिर के आय-व्यय के संबंध में भी बात की गई।

20 दिसंबर को सीएम के हाथों लोकार्पण प्रस्तावित

खजराना गणेश मंदिर में भक्तजनों की सुविधा के लिए भक्त निवास बनाया गया है। प्रवचन हॉल भी तैयार किया गया है। इन दोनों सुविधाओं का सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा 20 दिसंबर को लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इस मौके पर आयोजित किए जाने वाले प्रोग्राम की तैयारियों की कलेक्टर आशीष सिंह ने मौके पर मुआयना कर समीक्षा की। उन्होंने प्रोग्राम के संबंध में प्रस्तावित तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0