कौशांबी
आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी कांग्रेस की हरकतों को देखकर शरमाते होंगे कि कैसे संविधान को हाथ में लेकर संविधान की आत्मा को कुचला जा रहा है। कैसे एक बुजुर्ग सांसद के साथ धक्का मुक्की की जा रही है। जिसके चलते बुजुर्ग सांसद अस्पताल में एडमिट हो गये। इसी घटना से आहत होकर कौशांबी में BJP के युवा मोर्चा के सदस्यों ने बड़ी मात्रा में मुख्यालय पहुंचकर पुतला फूंका है।
कौशांबी जनपद में शुक्रवार को भाजपा से पूर्व विधायक संजय गुप्ता व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी भोलेशंकर ने राहुल गांधी द्वारा सदन में एक बुजुर्ग भाजपा सांसद के साथ धक्का मुक्की करने के विरोध में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यालय स्थित चौराहे पर राहुल गांधी का पुलता जला कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपा से पूर्व विधायक रहे संजय गुप्ता ने कहा कि सदन में राहुल गांधी द्वारा असंसदीय आचरण और बीजेपी सांसद के साथ धक्का मुक्की किया गया। जिससे उनका सर फट गया और अस्पताल में भर्ती होना, पड़ा जो कि निंदनीय है। इसलिए आज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य उर्फ रिंकू मौर्य के नेतृत्व में राहुल गांधी ,का पुलता फूंका और कांग्रेस पार्टी और गठबंधन का विरोध किया।
पूरी भारतीय जनता पार्टी एकतरफा खड़ी है – शिव प्रताप मौर्य
वहीं भाजपा से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य उर्फ रिंकू मौर्या ने कहा कि राहुल ने गरीब और असहाय लोगों के मसीहा बीजेपी के ऐसे सांसद के साथ धक्का मुक्की कर उन्हें चोटिल किया। यही किसी युवा मोर्चा के छोटे कार्यकर्ता को टच करके देखें तो उनकी औकात पता चल जाएगी। इस बार तो हम लोगों ने चौराहे पर पुतला फूंका है। अगली बार उनके यहां से लेकर दिल्ली कार्यालय और उनके घर में घुसकर उनका घर जलाने का काम करेंगे। उन्हें होश में लाने के लिए पूरी भारतीय जनता पार्टी एकतरफा खड़ी है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र