रायबरेली
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनका वाहन सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीजेपी नेता की मौत की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में भी गहरा शोक है।
परिजनों में मचा कोहराम
गौरतलब हो कि मंगलवार शाम 7 बजे दिलीप घर से अपनी कार से चित्रकूट जाने की बात कहकर निकले थे। बबेरू के पास उनकी चार पहिया सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटी मिली थी। स्थानीय पुलिस द्वारा मिली सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शाम तक भाजपा नेता का शव उनके पैतृक गांव सेवनपुर थाना खीरों आने की संभावना है।
होटल व्यवसाई भी थे भाजपा नेता
बता दें कि दिलीप गुप्ता रायबरेली के खीरों कस्बा के एक होटल व्यवसाई होने के साथ-साथ भाजपा मंडल खीरों के कोषाध्यक्ष भी हैं। दिलीप ने भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों के पद के लिए नामांकन किया था।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








