Buxwaha police station takes major action against illegal liquor – illegal country liquor and mahua liquor seized, 100 litres of mahua liquor destroyed
छतरपुर । पुलिस द्वारा अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बक्सवाहा पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में अवैध देशी एवं महुआ शराब जप्त की गई। साथ ही अवैध रूप से तैयार किए जा रहे लगभग 100 लीटर महुआ लहान का विधिवत नष्टीकरण किया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों पर भी कार्यवाही की गई है।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक प्रशांत सेन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बम्होरी उप निरीक्षक कादिर खान, उप निरीक्षक अवधेश दुबे, उप निरीक्षक मनीराम, सहायक उप निरीक्षक शिवदयाल, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, आरक्षक पुष्पेंद्र, गोलेंद्र, संजय, रविंद्र, सतीश, महिला आरक्षक विमला एवं मुस्कान सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।