MY SECRET NEWS

Government is saving big crocodiles by catching small fish

  • 21 साल में भाजपा ने प्रदेश को बना दिया कंगाल
  • सपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ यादव ने सौरभ शर्मा मामले में मोहन सरकार पर साधा निशाना

भोपाल। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ मनोज यादव ने बताया कि परिवहन विभाग का एक छोटा सा आरक्षक करोड़ों का मालिक कैसे हो सकता है? सौरभ शर्मा एक छोटी मछली है असली मगरमच्छों का नाम सामने आना बाकी है। इस केस में पूर्व परिवहन मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री की भी भूमिका की जांच हो। सौरभ शर्मा को फंसा के उसके इर्द-गिर्द पूरी जांच को सीमित कर इस केस को दबाने की बड़ी साजिश है।

21 साल में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश को कंगाल राज्य बना दिया है। पीएम मोदी ने कहा था “ना खाऊँगा और ना खाने दूंगा” पर सबसे ज्यादा इन्हीं के अधिकारी और मंत्री ही खा रहे हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाया कि भोपाल में सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट के लिए परमिशन बहुत समय से अटकी हुई थी, लेकिन इकबाल सिंह बैंस का सहयोग मिलते ही कुछ ही समय में बड़े तालाब के ग्रीन बेल्ट एरिया में परमिशन मिल गई। इसमें भी इकबाल सिंह बैस की भूमिका पर जांच करना चाहिए। इसके अलावा नीलबढ़, रातीबड़, मंडोरा मेंडोरी, अरेरा हिल्स, कोलार में कुणाल कंस्ट्रक्शन के नाम से प्रॉपर्टी खरीदी गई है, उन संपत्तियों के मालिकों की भी जांच होनी चाहिए।

लाल डायरी के पेज उगलेंगे कई राज

डॉ यादव ने कहा कि सौरभ शर्मा के घर से एक लाल डायरी जब्त की गई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष का मानना है कि इस डायरी पर कई मंत्रियों नेताओं और अधिकारियों के नाम है। इस डायरी में कई हजार करोड़ के लेनदेन का हिसाब किताब भी है। इसकी जांच होनी चाहिए। सौरभ शर्मा के घर से जब्त लाल डायरी को लेकर मध्य प्रदेश शासन में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि इस डायरी में मेरा नाम नहीं होगा। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि इस केस की निष्पक्षता से जांच कर दोषियों पर कङी से कङी कार्रवाही की जाए। सपा अध्यक्ष डॉ यादव ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मुद्दों को उठाएगी।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0