मुंबई
न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए फिल्मी और टीवी सितारे लगातार मुंबई से अपने-अपने डेस्टिनेशंस के लिए रवाना होते दिख रहे हैं। जहां बीती रात एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ दिखे, वहीं शनिवार सुबह मौनी रॉय भी हसबैंड और अपने पेट डॉग के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं।
आलिया-रणबीर और राहा के बाद अब एयरपोर्य से मौनी रॉय और उनके हसबैंड सूरज नांबियार की कई सारी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दोनों की गोद में उनका Pet डॉग दिख रहा है।
मौनी रॉय की गोद में उनका चहेता थियो दिख रहा है। मौनी अक्सर ही थियो के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं। वहीं शादी के तुरंत बाद वाली तस्वीरों में भी थियो मौनी की गोद में दिखा था। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा कि थियो मौनी के लिए किसी जिगर के टुकड़े से कम नहीं।
वहीं इन तस्वीरों में कभी थियो मौनी के कंधे तक चढ़ा दिख रहा तो कभी इधर-उधर पलट रहा। कुछ तस्वीरों में ऐसा लग रहा जैसे थियो भी मौनी के साथ कैमरे के सामने पोज़ दे रहा हो। मौनी ने भी उसे ठीक वैसे ही गोद से चिपका रखा है जैसे कोई मां अपने छोटे बच्चे को लेकर ट्रैवल करती है। बताते चलें कि मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को पणजी, गोवा में दुबई-बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी। दोनों बंगाली और मलयाली रीति-रिवाज से एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो चर्चा है कि साल 2025 में 'सालाकार' में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी अनाउंसमेंट का इंतजार है। वहीं 'द वारदात ट्री' नाम की फिल्म को लेकर भी चर्चा हो रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











