बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. एक साल पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर आरोपी ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा. इसी बीच सरकारी नौकरी के नाम पर आरोपी ने युवती से 5 लाख भी ठग लिए. लेकिन लंबे समय के बाद भी नौकरी न लगने से परेशान युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा. जब आरोपी ने पीड़िता का फोन भी उठाना बंद कर दिया, तब पीड़िता ने पुलिस में दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के मुताबिक, हिर्री थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्स है. उसकी सारंगढ़ के मड़वाभाठा निवासी घनश्याम जांगड़े उर्फ विक्रम से जान-पहचान 1 साल पहले सामाजिक व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी. आरोपी के परिजनों ने उसका बायोडाया सामाजिक ग्रुप में शेयर किया था, जिसके बाद युवती की उससे बातचीत शुरू हई. कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हई और जुलाई 2024 से दोनों की मुलाकातें होने लगी. इसी बीच आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से शारिरिक संबंध बनाने लगा और सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पीड़िता से 5 लाख रुपए भी ले लिए. नौकरी नहीं लगी, तो युवती ने रुपए वापस मांगे और शादी का दबाव बनाया तो युवक बात टालने लगा. कुछ दिनों बाद आरोपी प्रेमी ने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिसके बाद अब परेशान होकर युवती ने सिविल लाइन थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









