कटनी
कटनी जिले के बरियारपुर गांव से अपने जीजा को लमतरा में छोड़कर बाइक से घर लौट रहे युवक और उसके दोस्त को कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कटनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बरियारपुर रीठी निवासी संतोष यादव पिता रामलाल यादव 35 साल, अपने गांव के ही दोस्त रोहित आदिवासी पिता बलुआ आदिवासी 45 वर्ष के साथ शुक्रवार की शाम को अपने जीजा को छोड़ने लमतरा गांव गया था।
केलवारा गांव के पास हुआ हादसा
जीजा को रात में लमतरा में छोड़ने के बाद दोनों मोटर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों कुठला थाना क्षेत्र के केलवारा गांव के पास पहुंचे उनकी मोटर साइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौराना दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने युवकों के स्वजनों को सूचना दी और शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें उसे स्वजनों को सौंप दिया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











