नई दिल्ली
आईपीएल 2025 में हर मैच के साथ प्वॉइंट्स टेबल का सीन दिलचस्प होता जा रहा है। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद टीमों की स्थिति में फिर से बदलाव हुआ है। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स को टॉप फोर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है, वहीं केकेआर की भी हालत खस्ता हुई है। इन सबसे उलट पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकाता को पटखनी देकर टॉप फोर में धाकड़ एंट्री मारी है। आइए जानते हैं पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है?
गुजरात नंबर वन पर
प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस अभी भी नंबर वन पर बनी हुई है। उसने छह में से चार मैच जीते हैं और उसके पास आठ अंक हैं। गुजरात का नेट रन नेट भी अच्छा है, जो प्लस 1.081 है। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने पांच में से चार मैच जीतकर आठ अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर आरसीबी है। उसने भी छह मैचों में चार जीतकर आठ अंक जुटाए हैं। पंजाब किंग्स के पास भी अब छह मैचों में आठ अंक हो गए हैं और वह टॉप फोर में है। लखनऊ के पास भी आठ ही अंक हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के चलते वह पांचवें नंबर पर खिसक गई है
टीम मैच खेले जीत हार अंक नेट रन रेट
गुजरात टाइटंस 6 4 2 8 +1.081
दिल्ली कैपिटलस 5 4 1 8 +0.899
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 8 +0.672
पंजाब किंग्स 6 4 2 8 +0.172
लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 8 +0.086
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 6 +0.547
मुंबई इंडियंस 6 2 4 4 +0.104
राजस्थान रॉयल्स 6 2 4 4 -0.838
सनराइजर्स हैदराबाद 6 2 4 4 -1.245
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 4 -1.276
अन्य टीमों की बात करें तो केकेआर सात मैचों में छह अंकों के साथ छठवें, मुंबई इंडियंस छह मैचों में चार अंकों के साथ सातवें, राजस्थान छह मैचों में चार अंकों के साथ आठवें, हैदराबाद छह मैचों में चार अंकों के साथ नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में चार अंकों के साथ दसवें नंबर पर है। इस तरह शुरू की पांच टीमों के पास आठ-आठ अंक और आखिर की चार टीमों के पास चार-चार अंक हैं। वहीं, केकेआर के पास छह अंक हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











