MY SECRET NEWS

नई दिल्ली
दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करना चाहती है और इसके लिए आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का बहाना बना सकती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दौरान दिल्ली की आर्थिक स्थिति मजबूत किए जाने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने 8 मार्च तक सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपए की पहली किस्त भेजने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा करने का उनका इरादा नहीं है। भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनने पर 'महिला समृद्धि योजना' लागू करने का वादा किया है।

आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'भाजपा ने दिल्ली चुनाव में कई वादे किए। उन्होंने मोदी की गारंटी नाम से पर्चा बांटा जिसमें पहला वादा है कि दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपए मासिक दिए जाएंगे। भाजपा ने बार-बार कहा कि पहली कैबिनेट में महिलाओं को ढाई हजार मासिक आर्थिक सहायता देने का निर्णय होगा और 8 मार्च तक दिल्ली की हर महिला के खाते में पहली किस्त आ जाएगी। भाजपा के सूत्रों के हवाले से हमें पता चला है कि ना सिर्फ ढाई हजार बल्कि बाकी सारे वादे जो भाजपा ने किए थे उनको पूरा करने का उनका कोई इरादा नहीं है।'

कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में विधायकों के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहा है कि कौन किस विभाग का मंत्री बनेगा कि कौन कितनी लूट कर सकता है। आतिशी ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकार पर ठीकरा फोड़कर बहाना बनाएगी और वादे पूरे नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'उन्होंने (भाजपा) प्लान बनाया है कि अपने वादे ना पूरा करने का ठीकरा वो आम आदमी पार्टी पर फोड़ेंगे और कहेंगे कि हम इसलिए वादे पूरे नहीं कर पाए क्योंकि दिल्ली सरकार के पास पैसे नहीं है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली सरकार को वित्तीय संकट में डाल दिया। ये बहाना करके अपनी लूट को छिपाने की कोशिश करेंगे, अपने वादे तोड़ने के बहाने बनाएंगे।'

दिल्ली की आर्थिक हालत पर क्या बोलीं आतिशी
आतिशी ने 2015 से 2025 के बीच दिल्ली आर्थिक हालत में आए बदलाव की चर्चा की और दावा किया कि यह मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में इसका बजट 31 हजार करोड़ रुपए का था जो 2024-25 में बढ़कर 77 हजार करोड़ रुपए का हो गया। 10 साल में इसमें 46 हजार करोड़ का इजाफा हुआ, ढाई गुना से वृद्धि ज्यादा हो गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्जे में भी भारी कमी की है। उन्होंने कहा कि जीडीपी डेब्ट रेशियो 2014 में 6.6 फीसदी था, 2023 में 3.9 पर्सेंट हो गया और 2025 में जब सरकार छोड़कर जा रहे हैं तो मात्र 3 फीसदी है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुरानी सरकार का कर्जा भी चुकाया।

आतिशी ने कहा कि 2022 में सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया था कि दिल्ली देश का एकमात्र रेवेन्यू सरप्लस सरकार है, जब से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी। एक इनकनॉमिक बूम करके अरविंद केजरीवाल की सरकार भाजपा को सौंप रही है। आप नेता ने कहा, ‘भाजपा ने जो वादे किए थे, मैं उम्मीद करती हूं कि वे आर्थिक बहाने ना बनाकर अपने वादे पूरे करे, खासकर हर महिला को ढाई हजार मासिक देने का जो उन्होंने वादा किया है, जो पहली कैबिनेट में पास होना है और 8 मार्च तक बैंक के खाते में आना है। हम उम्मीद करते हैं कि भाजपा अपने वादों को पूरा करेगी।’

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0