प्रकाश तरण पुष्कर अब मध्यप्रदेश के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा: मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घोषणा की है कि प्रकाश तरण पुष्कर अब मध्यप्रदेश के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इसके लिए प्रयास किया जा रहे थे जल्दी ही इसे खेल विभाग में शामिल कर स्वीमिंग अकादमी की शुरुआत करेंगे। मंत्री श्री सारंग रविवार को भोपाल जिला तैराकी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर में पहले से काम कर रहे कर्मचारी पूर्ववत काम करते रहेंगे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर का संचालन अभी तक पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है, जल्द ही प्रकाश तरुण पुष्कर को खेल विभाग में शामिल किया जाएगा। यहां जल्द ही एक व्यापक सुव्यवस्थित स्वीमिंग अकादमी की शुरुआत की जाएगी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि इस स्वीमिंग अकादमी में देश के बड़े प्रशिक्षक रखने के प्रयास होंगे। स्वीमिंग ऐसा खेल है जिसमें मध्यप्रदेश का अभी कोई स्थान नहीं है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि खेल विभाग के अधीन प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। अब प्रदेश स्वीमिंग में भी उपलब्धियां हासिल करेगा। इस अकादमी की स्थापना से मध्यप्रदेश के होनहार प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रदेश में तैराकी के लिए एक उपयुक्त स्थान शहर के बीचो-बीच मिल जाएगा, इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी।   recent visitors 53

शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनबना पर संत प्रेमानंद ने कही ये बड़ी बात, लोगों से ऐसा पाप न करने की अपील

मथुरा शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनवाने वालों के लिए वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद ने बड़ी बात कही। कहा कि ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। ये आस्था का अपमान है। मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान के नाम या चित्रों के टैटू शरीर के अंगों पर बनवाने को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि हाथों, पैरों या अन्य शारीरिक अंगों पर देवी-देवताओं के नाम या स्वरूपों का टैटू बनवाना धार्मिक दृष्टिकोण से अपराध की श्रेणी में आता है।   एक युवक के हाथ पर बने ‘महादेव’ के टैटू को देखकर संत प्रेमानंद ने ये टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन्हीं हाथों से शौचालय जाते हैं, नहाते वक्त उन्हीं हाथों पर पानी डालते हैं, ऐसे में भगवान के नाम या रूप पर जल गिराना या उन्हें अपवित्र करना कहीं न कहीं धर्म के खिलाफ है। इससे पुण्य कम होता है और यह आस्था का अपमान है। संत प्रेमानंद महाराज ने युवाओं से अपील की कि वे धार्मिक प्रतीकों और नामों का सम्मान करें और उन्हें इस तरह के टैटू के रूप में शरीर पर न बनवाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा हृदय में होनी चाहिए, शरीर पर नहीं।   recent visitors 63

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम विकसित भारत का दर्शन : मंत्री शुक्ला

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात कार्यक्रम" को विकसित भारत का दर्शन बताया है। उन्होंने आज नई दिल्ली के एमपी भवन में "मन की बात" कार्यक्रम का श्रवण किया। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी "मन की बात" कार्यक्रम से देश के जनमानस से मन की ही नहीं, विकसित भारत की बात भी करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस कार्यक्रम को देश की जनता घरों में, टोलों में, चौराहे पर इकट्ठा होकर मन से आत्मसात करती है। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी अपनी बात कहते हुए पूरे विकसित भारत का दिग्दर्शन कराते हैं। कार्यक्रम में राज्य के विकास रथ के साथ देश की सेनाओं के पराक्रम का जिक्र करते हैं। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश सशक्तिकरण के साथ समृद्ध हो रहा है।   recent visitors 43

भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन से भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर करने का मौका

भोपाल भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर की एक अनोखी और अविस्मरणीय यात्रा 28 जून 2025 से प्रारंभ हो रही है। यह विशेष यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और पूर्वोत्तर भारत की आध्यात्मिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समेटते हुए भूटान के शांत और सुरम्य स्थलों तक यात्रियों को लेकर जाएगी। इस यात्रा का पहला पड़ाव गुवाहाटी होगा, जहाँ यात्री नीलाचल पहाड़ियों में स्थित प्राचीन और पवित्र कामाख्या मंदिर के दर्शन करेंगे। यह मंदिर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है और देवी उपासकों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। गुवाहाटी से आगे यात्रा शिलांग की ओर बढ़ेगी, जिसे ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। यहाँ यात्री प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता का आनंद लेंगे। इसके बाद चेरापूंजी की एक दिवसीय यात्रा कराई जाएगी, जहाँ ‘सेवन सिस्टर्स जलप्रपात’, ‘नोहकलिकाई फॉल्स’ और ‘एलिफेंट फॉल्स’ जैसे विख्यात प्राकृतिक स्थल यात्रियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके बाद समूह शिलांग वापस लौटेगा। इसके बाद यात्रा अपने अंतरराष्ट्रीय चरण में प्रवेश करेगी। पश्चिम बंगाल के हासीमारा रेलवे स्टेशन पर उतरने के पश्चात यात्री सड़क मार्ग द्वारा भूटान में प्रवेश करेंगे, जहाँ वे फुंटशोलिंग के रास्ते थिंपू पहुँचेंगे। थिंपू पहुँचने के बाद यात्रियों को आसपास के वातावरण को जानने और स्थानीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा, रात्रि विश्राम की व्यवस्था वहीं होगी। थिंपू में स्थानीय महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें मोतीथांग चिड़ियाघर, नेशनल लाइब्रेरी, पारंपरिक चित्रकला विद्यालय, हस्तशिल्प बाज़ार और भव्य चोए द्ज़ोंग जैसे स्थल शामिल हैं। इसके बाद यात्रा हिमालय की बर्फीली चोटियों से होते हुए ऐतिहासिक दोचू ला दर्रा के माध्यम से पुनाखा की ओर बढ़ेगी। पुनाखा में यात्री प्रसिद्ध पुनाखा द्ज़ोंग देखेंगे, जो फो चू (पुरुष नदी) और मो चू (स्त्री नदी) के संगम पर स्थित है और भूटान के सबसे सुंदर व विशाल द्ज़ोंग में से एक माना जाता है। भूटान यात्रा का अंतिम चरण पारो में सम्पन्न होगा, जो अपनी सीढ़ीनुमा धान के खेतों, पारंपरिक फार्महाउसों और गहन आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। पारो में यात्रा के दौरान यात्रियों को लामपेरी रॉयल बॉटनिकल पार्क, भूटान की UNESCO टेंटेटिव सूची में शामिल तामचोग ल्हाखांग आयरन ब्रिज, विश्वप्रसिद्ध टाइगर्स नेस्ट मठ (तकत्संग ल्हाखांग) और भूटान का राष्ट्रीय संग्रहालय देखने को मिलेगा, जो इस हिमालयी राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रदान करता है। यात्रा को और अधिक यादगार बनाने के लिए यात्रियों को भूटान के राष्ट्रीय खेल तीरंदाज़ी (आर्चरी) का अनुभव कराया जाएगा, साथ ही पारंपरिक हॉट स्टोन बाथ में विश्राम की सुविधा भी दी जाएगी। इसके पश्चात समूह भूटान से विदा लेकर भारत लौटेगा और अगले दिन दिल्ली पहुँचेगा। यह सुव्यवस्थित टूर पैकेज ट्रेन यात्रा (विभिन्न श्रेणियों में), 3-स्टार श्रेणी के होटलों में रात्रि विश्राम, सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, शुद्ध शाकाहारी भोजन और ऑनबोर्ड व ऑफबोर्ड सुविधाओं के साथ एक समृद्ध और निर्बाध अनुभव प्रदान करता है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए www.irctctourism.com/bharatgaurav पर विजिट करें। recent visitors 53

राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी, गिरे पेड़-खंभे, भिवाड़ी में दीवार गिरने से दो की मौत

जयपुर राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक घर की दीवार गिरने से 21 साल की महिला सुमैया और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीकानेर, सीकर और झुंझुनूं में आंधी की वजह से कई बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। इससे इन इलाकों में बिजली सप्लाई रुक गई। सीकर में आंधी के कारण एक बड़ा बिजली का टावर भी गिर गया। आंधी के कारण बड़े बड़े होर्डिंग्स भी बिजली की तारों पर गिर गए, जिससे कई जगह बिजली बंद हो गई। हालांकि कुछ इलाकों में बाद में बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई। बाड़मेर और जैसलमेर में तेज आंधी के कारण धूल बहुत ज्यादा उड़ गई, जिससे देखने में दिक्कत हुई। झुंझुनूं में तेज हवा और बारिश की वजह से कई जगह बिजली चली गई। गंगानगर और हनुमानगढ़ में भी खराब मौसम का असर दिखा। जोधपुर और जैसलमेर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। हनुमानगढ़ के नोहर में सबसे ज्यादा 53 मिमी बारिश हुई। झुंझुनूं के पिलानी में 49.8 मिमी, सीकर में 38 मिमी और तिजारा में 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए चेतावनी दी है। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर के लिए रेड अलर्ट है, जहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी। जोधपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और नागौर, पाली, जालोर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।   recent visitors 72

मुख्य खनिज के नीलाम और खनिज ब्लॉकों के क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला सोमवार को

भोपाल खनिज विभाग द्वारा आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में सोमवार को मुख्य खनिज के नीलाम और खनिज ब्लॉकों के क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला सुबह 10 बजे से होगी। कार्यशाला में मुख्य खनिज की नीलामी प्रक्रिया एवं इससे संबंधित विषय-विशेषज्ञ, जिला अधिकारी, आर.क्यू.पी. और अधिमानी बोलीदार भाग लेंगे। कार्यशाला में प्रमुख सचिव खनिज श्री उमाकांत उमराव तथा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।   recent visitors 43

पावर प्लांट में पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय मिट्टी धंसने से एक मजदूर की हुई मौत

कोरबा कोरबा के पताढ़ी गांव में स्थित पावर प्लांट में हादसा हुआ है। यहां पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय एक एक मजदूर सतीश शांडिल्य (30) की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा की कमी है और मजदूरों को बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के काम पर लगाया जाता है। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा की कमी है बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के काम कराया जा रहा है। मुनाफे की होड़ में मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं।   मृतक सतीश कुमार के बड़े भाई पूनी राम ने बताया कि वह मूलतः कापन के रहने वाले हैं। वह पिछले 6 माह से काम करते आ रहा था। उसे फोन पर उसके दोस्तों ने बताया कि सतीश दब गया उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जहा आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सतीश वेल्डिंग का काम करता था और प्लांट में पाइपलाइन की वेल्डिंग कर रहा था। इस दौरान मिट्टी घसने से वो दब गया। और उसकी मौत हो गई। recent visitors 47