सिकल सेल को खत्म करने के लिए स्क्रीनिंग के बाद जेनेटिक काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए: राज्यपाल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल को खत्म करने के लिए स्क्रीनिंग के बाद जेनेटिक काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार जिले में 12 लाख लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें से लगभग 25 सौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सिकल सेल पॉजिटिव आपस में विवाह  नहीं करें, इसकी समझाइश दी जानी चाहिए। यह बात राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिये चलाए जा रहे अभियान के कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन धार जिले में जागरूकता अभियान के तहत किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी अतिथियों और आमजन द्वारा किया गया।   राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि उन्होंने जन औषधि केंद्रों पर आयुष विभाग के माध्यम से दवाइयों की उपलब्धता कराई गई है। उन्होंने पॉजिटिव पाए गए लोगों से नियमित दवाई लेने और  व्यायाम करने, सुपाच्य भोजन करने, ठंडे पानी से नहीं नहाने और अधिक मात्रा में पानी पीने की समझाइश दी। उन्होंने सभी स्टोर्स पर दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टर्स द्वारा जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल के क्षेत्र मे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी को सराहा। राज्यपाल ने सभी लोगों से उसका अवलोकन करने का आग्रह भी किया। उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि राज्यपाल द्वारा शुरू किया अभियान मे आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से भी सिकल सेल के उन्मूलन का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान को छात्र-छात्राओं के बीच भी चलाया जाएगा प्रदेश को 2047 तक इस बीमारी से पूर्णतः मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री डीडी उइके ने राज्यपाल की सराहना करते हुए कहा कि वे इस बीमारी की वेदना को समझते हुए पूरे प्रदेश में इसके उन्मूलन के लिए कार्य कर रहे हैं, विशेषतः जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास की दिशा में। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास  राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप धार जिले में घर-घर जाकर सिकल सेल स्क्रीनिंग का कार्य किया गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से समाज सेवा के रूप में इस कार्य में जुटने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री पटेल को  कार्यक्रम मे उपस्थित पाँच बच्चों ने उनकी स्कूल एवं  हॉस्टल में हुई स्क्रीनिंग के अनुभव साझा किए। बच्चों ने बताया कि अस्पताल से मिलने वाली निशुल्क दवाइयों से उन्हें इस बीमारी में राहत मिली है। कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं क्षय नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।   recent visitors 61

कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, अभद्रता और जबरन मोटरसाइकिल में बैठाने की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार

डिंडौरी आदिवासी बहुल क्षेत्र के समनापुर थाना अंतर्गत एक शासकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़, अभद्रता और जबरन मोटरसाइकिल में बैठाने की कोशिश करने वाले आरोपी शहीद खान को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 21 मई 2025 को उस समय हुई जब छात्रा परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ग्राम अमरपुर निवासी शहीद खान की ऑनलाइन सेवा केंद्र में कॉलेज से संबंधित कार्यों के लिए जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा से संपर्क बढ़ाने की कोशिश की और बार-बार उसके मोबाइल नंबर पर कॉल व व्हाट्सएप संदेश भेजने शुरू कर दिए। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। घटना के दिन शहीद खान कॉलेज के सामने पहुंचा और छात्रा को जबरन रोककर उसके साथ बदसलूकी की। उसने लड़की का हाथ पकड़ते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जबरदस्ती उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठाने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर कॉलेज स्टाफ की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंची और तत्परता से थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर समनापुर थाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 202/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 354, 354(घ), 294, 506 और 509 में मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक संयुक्त टीम गठित की गई। समनापुर थाना व संबंधित चौकी के पुलिसकर्मियों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी शहीद खान (35 वर्ष), पिता रशीद खान, निवासी ग्राम अमरपुर को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिससे छात्रा को लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और पीड़िताओं को पूर्ण संरक्षण व न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।   recent visitors 61

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा- पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास शीघ्र प्रारंभ करें

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने नीमखेड़ा जबलपुर में नवनिर्मित पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है । राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने रविवार को जबलपुर भ्रमण के दौरान नवनिर्मित 500 सीटर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नवनिर्मित छात्रावास के कक्ष, मेस,किचन सहित सम्पूर्ण परिसर और उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास परिसर की अधूरी बाउंड्रीबॉल को शीघ्र पूर्ण कराए जाने एवं परिसर में पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान विछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण जबलपुर के जिला अधिकारी श्री आशीष दीक्षित उपस्थित थे।   recent visitors 62

मंत्री श्री टेटवाल ने बताया – अहिल्याबाई का शासन जल, जंगल और ज़मीन की संवेदना से जुड़ा था

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने सेवा, सुशासन और सामाजिक चेतना का जो दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, वह आज भी मार्गदर्शक है। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देकर तत्कालीन रूढ़ियों को तोड़ा और समाज के हर वर्ग को सम्मान से जोड़ा। मंत्री श्री टेटवाल राजगढ़ जिले के सारंगपुर में होल्कर वंश की राजमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके सुशासन और आदर्शों पर बोल रहे थे। कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भता की प्रेरणा पर केन्द्रित था। योजनाओं में परिलक्षित होती है अहिल्याबाई की सोच मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में आज देश और प्रदेश में जो योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, वे देवी अहिल्याबाई के आदर्शों से प्रेरित नजर आती हैं। मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, लाड़ली बहना योजना और सीएम स्टार्टअप चैलेंज जैसी योजनाएं महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम हैं। जल जंगल जमीन की संवेदनाओं से जोड़ा था शासन मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि अहिल्याबाई का शासन जल, जंगल और ज़मीन की संवेदना से जुड़ा था। कुएं, बावड़ियां और वृक्षारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण और जनकल्याण को जोड़ा। उनकी सोच 'हर हाथ को काम, हर खेत को पानी' की भावना को साकार करती थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में इंदौर में संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में देवी अहिल्याबाई कौशल प्रशिक्षण योजना को मंजूरी दी गई है। यह योजना प्रदेश की बेटियों और युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी। recent visitors 52

नेताजी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में छह दिन बाद गिरफ्ता, कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे का किया शुद्धिकरण

मंदसौर नेता मनोहरलाल धाकड़ को आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में छह दिन बाद गिरफ्तार किया गया। एक्सप्रेसवे के CCTV फुटेज से वीडियो बना, जिसे कंट्रोल रूम कर्मचारियों ने ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया। वीडियो वायरल होने पर तीन कर्मचारी हटाए गए। कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे का शुद्धिकरण किया। भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के छह दिन बाद रविवार को पुलिस ने भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धाकड़ से तीन घंटे पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस धाकड़ को एक्सप्रेस वे पर ले गई। इधर एनएचएआई अथॉरिटी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है। आरोप है कि कर्मचारियों ने वीडियो के बदले रुपयों की मांग की थी, रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल किया गया है। गौरतलब है कि करीब छह दिन पूर्व भाजपा नेता व जिला पंचायत की वार्ड क्रमांक 8 की भाजपा समर्थित सदस्य के पति मनोहरलाल धाकड़ का एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जो कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भानपुरा थाना पुलिस ने मनोहरलाल और उसकी महिला मित्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। सूत्रों की मानें तो एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए आपत्तिजनक वीडियो को लेकर एक्सप्रेसवे के कंट्रोलरूम में कार्यरत कर्मचारियों ने मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। जब धाकड़ ने कर्मचारियों को रुपए नहीं दिए तो कर्मचारियों ने आठ दिन बाद वीडियो वायरल कर दिया। इसको लेकर एसपी मंदसौर अभिषेक आनंद ने एनएचएआई अथॉरिटी को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद अथॉरिटी ने कंट्रोलरूम पर तैनात तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है। कांग्रेस ने एक्सप्रेस वे का शुद्धिकरण कर किया गायत्रीमंत्र का जाप एक्सप्रेसवे पर गंदी हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने 8 लेन पर जाकर एक्सप्रेसवे पर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया और गायत्रीमंत्र का जाप कर ऐसी हरकत करने वाले लोगों को सद्बुद्धि देने की कमाना की।  recent visitors 63

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में भिड़ी कार तीन लोगों की मौत, एक घायल

उन्नाव उन्नाव जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में कंटेनर में कार भिड़ गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे कन्नौज मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतकों में विनय पाठक पुत्र स्व. पशुपतिनाथ पाठक निवासी बिहार, उमेश सिंह और सीमा उपाध्याय पत्नी स्व. अजीत उपाध्याय निवासी देवरिया शामिल हैं। मृतकों में विनय पाठक पुत्र स्व. पशुपतिनाथ पाठक निवासी बिहार, उमेश सिंह और सीमा उपाध्याय पत्नी स्व. अजीत उपाध्याय निवासी देवरिया शामिल हैं। recent visitors 62

सहवाग ने उठाए श्रेयस को टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल, इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस की अनदेखी से बिफरे

नई दिल्ली दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुंबई के लिए सात पारियों में 68.57 की औसत से दो शतकों के साथ 480 रन बनाए थे। अब वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं और दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं से पूछा है कि आखिर क्यों स्टार बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया। बता दें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया।   पिछले साल इस प्रारूप में खेलते दिखे थे श्रेयस अय्यर इस सीरीज के लिए चुने गए 18 सदस्यीय स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक भारत के लिए 14 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 811 रन बनाए। उन्हें आखिरी बार इस प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल खेलते देखा गया था, जब टीम भारत दौरे पर आई थी।   सहवाग ने उठाए श्रेयस को टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल सहवाग ने क्रिकबज से कहा- श्रेयस अय्यर का आईपीएल सीजन शानदार रहा है, वह कप्तान भी हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में क्यों नहीं खेल सकते? वह निश्चित रूप से तीनों प्रारूप खेल सकते हैं। जब आप अच्छी फॉर्म में होते हैं, तो उसे दौरे पर ले जाना अच्छा होता है क्योंकि उसके प्रदर्शन की संभावना अधिक होती है। मैं उसे टेस्ट टीम में देखना चाहता हूं। अगर वह टेस्ट क्रिकेट में भी यही रवैया अपनाता है, तो इससे टीम को फायदा होगा। अगर आपके पास ऐसे 2-3 खिलाड़ी हैं तो इससे विपक्षी टीम में डर पैदा होता है। इंग्लैंड 6-7 रन/ओवर की रफ्तार से खेलता है। अगर भारतीय टीम 4-5 रन/ओवर की रफ्तार से भी खेलती है, तो वे उन पर दबाव बना सकते हैं। रणजी और आईपीएल में चमके अय्यर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुंबई के लिए सात पारियों में 68.57 की औसत से दो शतकों के साथ 480 रन बनाए थे। अब वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं और दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 13 पारियों में श्रेयस ने 172.43 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं।   recent visitors 61