हिंदू युवती को जाल में फंसाकर प्रेम संबंध बनाए, किया ब्लैकमेल कर 14 साल तक उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया

 आगरा उत्तर प्रदेश आगरा में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक नाम बदल कर हिंदू युवती की अस्मत लूटता रहा। सच्चाई जानने के बाद जब उसने शिकायत की तो पैसे और पॉवर के बल पर उसे दबाता रहा। शहर छोड़ने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। धर्म परिवर्तन की धमकी देकर जबरन उसके साथ निकाह करना चाहता है। पिछले 14 साल से युवती शातिर के आतंक के जाल में फंसी है। अश्लील वीडियो बनाकर वह उसे लगातार धमका रहा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच मेें जुटी है। पीडि़ता थाना न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग में पढ़ती थी। इंद्रपुरी न्यू आगरा का रहने वाला शारिक अब्बास पुत्र अजादर हुसैन भी कोचिंग में पढ़ने आया। उसने अपना दीपक राय बताया था। आरोपी ने युवती से नजदीकियां बनाईं। उसके घर जाकर शारीरिक संबंध बना लिए। ये घटना साल 2012 की थी। जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 2 साल तक वह दीपक बना रहा और उसके साथ मंदिर में पूजा पाठ करने भी जाता था। जब उसे आरोपी की सच्चाई पता चली तो वह उससे अलग हो गई। मगर शातिर ने उसे लगातार धमकाता रहा। थाना न्यू आगरा प्रभारी राजीव त्यागी का कहना है कि आरोपी कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली तक नहीं छोड़ा पीछा युवती ने पुलिस को बताया कि शारिक की धमकियां से तंग आकर साल 2015 में दिल्ली पढ़ने चली गई। वहां भी वह आ धमका। उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जिसका वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। उसके निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन की धमकी दे रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। प्राईवेट पार्ट में डाल देता था बीयर युवती ने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारिक उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर डाल देता था। इसके बाद उसे नोंचता था। उसके शरीर पर कई निशान बना दिए हैं। जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। इस काम में उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं। जो उसे डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन करने और कलमा पढऩे के लिए प्रताड़ित करते थे। शारिक समेत 5 पर केस पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में शारिक उसके माता-पिता, बुआ नगीना, चाचा कल्लू और फूफा नाजिम के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। शारिक का पिता अपने आप को शिया समुदाय की मस्जिद का मुतवल्ली बताता है। आरोपी का परिवार कई मामलों में पूर्व में भी विवादित रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि इस केस में मुख्य अभियुक्त शारिक है। उसके परिवारवालों पर डराने-धमकाने और मारपीट के आरोप हैं। पुलिस शारिक को अरेस्ट करने के लिए दबिश दे रही है। recent visitors 67

मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यानि पीएचई में बड़ा फेरबदल किया गया

भोपाल   मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यानि पीएचई में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेशभर में विभाग के 54 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है। पीएचई के 100 से ज्यादा अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 54 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्रियों के अलावा, उपयंत्रियों, मानचित्रकार, समयपाल, हेल्पर तथा चौकीदारों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। 54 वरिष्ठ अधिकारी स्थानांतरित पीएचई के 54 वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इनके ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिए गए हैं जिनमें अनेक मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन और सहायक यंत्री शामिल हैं। मुख्य अभियंता एनएस जौहरी को भोपाल से ग्वालियर, प्रभारी मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य को ग्वालियर से अधीक्षण यंत्री पन्ना, अधीक्षण यंत्री संजय कुमार को भोपाल से प्रभारी मुख्य अभियंता इंदौर, कार्यपालन यंत्री महेंद्र सिंह को पन्ना से प्रभारी अधीक्षण यंत्री रीवा, कार्यपालन यंत्री व्हीके छारी को ग्वालियर से प्रभारी अधीक्षण यंत्री मुरैना, कार्यपालन यंत्री रामकुमार सिंह राजपूत को भिंड से प्रभारी अधीक्षण यंत्री ग्वालियर, कार्यपालन यंत्री संजीव कुमार गुप्ता को भोपाल से प्रभारी अधीक्षण यंत्री प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल, दिलीप कुमार जैन को प्रमुख अभियंता कार्यालय से प्रभारी अधीक्षण यंत्री प्रभारी अधीक्षण यंत्री भोपाल रीजन, मोनिका सप्रे को इंदौर से प्रभारी अधीक्षण यंत्री इंदौर, केएस कुसरे डिंडोरी से सीई आफिस जबलपुर, संतोष साल्वे को विदिशा से कार्यपालन यंत्री इंदौर बनाकर भेजा गया है। बीएस अचाले प्रभारी कार्यपालन यंत्री खरगोन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री आगर मालवा, सहायक यंत्री मुजीब उल हसन को सिवनी मालवा नर्मदापुरम से प्रभारी कार्यपालन यंत्री नर्मदापुरम, लखन प्रताप सिंह शिवपुरी से प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्योपुर, शुभम अग्रवाल श्योपुर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री शिवपुरी,अमित कुमार शाह मऊगंज से प्रभारी कार्यपालन यंत्री अनूपपुर, पवनसुत गुप्ता हरदा से प्रभारी कार्यपालन यंत्री कटनी, प्रदीप कुमार सक्सेना भोपाल से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सीहोर, अफजल अमान उल्लाह शहडोल से प्रभारी कार्यपालन यंत्री डिंडोरी, नरेश कुमार भास्कर उज्जैन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरदा, संजीव कुमार गुप्ता भिंड से प्रभारी कार्यपालन यंत्री ग्वालियर, वर्षा शिवपुरे इंदौर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री खंडवा, आशीष मार्तंड रायसेन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री भोपाल, अमित सिंह देवास से प्रभारी कार्यपालन यंत्री भिण्ड, नरेश कुवाल, रतलाम से प्रभारी कार्यपालन यंत्री देवास, त्रयंबकेश कुमार द्विवेदी सीधी से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सीधी, सुरेश चंद्र जनोलिया बड़वानी से प्रभारी कार्यपालन यंत्री धार, संचित खेत्रपाल छतरपुर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री पन्ना, अनुभव चतुर्वेदी दतिया से प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल, श्रीअंका वासनिक जबलपुर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री परासिया छिंदवाड़ा, पदमा गोमे इंदौर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री नीमच, सीताराम जांगड़े उज्जैन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सागर, राकेश राहोरा ग्वालियर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री ग्वालियर, रितिका गुप्ता भोपाल से प्रभारी कार्यपालन यंत्री निवाड़ी, अशोक मुकाती दमोह से प्रभारी कार्यपालन यंत्री दमोह, संजय पाण्डेय रीवा से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सतना, श्वेतांक चौरसिया सागर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री रीवा, नवल सिंह भूरिया धार से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सरदारपुर धार, अनुपम गहोई खंडवा से प्रभारी कार्यपालन यंत्री विदिशा, राहुल सूर्यवंशी खरगोन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री खरगोन, राजेंद्र सिंह बामनिया इंदौर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री बड़वानी, पूर्वा शर्मा राजगढ़ से कार्यालय मुख्य अभियंता इंदौर, पूजा शर्मा, नरसिंहपुर से देवास, अपराजिता पांडे राजगढ़ से कार्यालय अधीक्षण यंत्री भोपाल, विकल्प पटेल कटनी से कार्यालय मुख्य अभियंता जबलपुर, गंगा सिंह रावत दमोह से बड़वानी, दीपक मौर्य शिवपुरी से राजगढ़, पंकज तंतुवाय पन्ना से कटनी, एसके चौधरी परासिया से प्रभारी सहायक यंत्री सिवनी, करिश्मा श्रीवास्तव देवास को कार्यालय मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (वि.यां.) परिक्षेत्र भोपाल, शिवराम सोलंकी खरगोन को सागर का प्रभारी कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। सब इंजीनियर से लेकर चौकीदार तक के ट्रांसफर प्रतिबंध हटने के साथ ही पीएचई में जबर्दस्त तबादले किए जा रहे हैं। विभाग के सब इंजीनियरों, मानचित्रकार, समयपाल, हेल्पर, चौकीदारों के नाम भी तबादला सूची में शामिल हैं। recent visitors 63

यात्रियों को बड़ी राहत – रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में 3 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े गए

भोपाल यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच सहित कुल तीन अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि 28 मई 2025 से इस ट्रेन में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच की वृद्धि की जाएगी। अब यह ट्रेन कुल 23 कोचों के साथ संचालित होगी, जिससे अधिक यात्रियों को आरक्षण की सुविधा मिल सकेगी। इस निर्णय से गर्मियों की छुट्टियों में प्रतीक्षा सूची में राहत मिलेगी और स्लीपर व एसी श्रेणी में यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदन महल, जबलपुर, आधारताल स्टेशन पर ठहराव लेती है recent visitors 51

शुभमन गिल भारत के 37वें कप्तान होंगे

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम के नए युग की शुरुआत अगले महीने से होगी, जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर होगी। 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत की टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे, जो पहली बार रेड बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। शुभमन गिल भारत के 37वें कप्तान होंगे। इससे पहले किस-किस खिलाड़ी ने भारत की टेस्ट कप्तानी की है, उनके बारे में जान लीजिए। भारत की टेस्ट टीम के सबसे पहले कप्तान सीके नायडू थे। उन्होंने 1932 में भारत की टीम की कप्तानी की थी। वहीं, शुभमन गिल से पहले टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह थे। भारत के लिए चार ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने एक-एक मैच में कप्तानी की है। वहीं, सिर्फ दो कप्तान ऐसे हैं, जिन्होंने 60 या इससे ज्यादा मैचों में टीम की कप्तानी की है। इनमें एक नाम विराट कोहली और दूसरा नाम एमएस धोनी का है। इसके अलावा चार खिलाड़ियों ने 40 या इससे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। recent visitors 60

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत दो मूकबधिर नाबालिग बालकों का भोपाल स्टेशन पर किया गया रेस्क्यू

भोपाल भोपाल मंडल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए एक अत्यंत सराहनीय कार्य "ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते" के अंतर्गत संपन्न किया गया। इस अभियान के तहत भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-01 पर ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने नियमित गश्त के दौरान मानवीय दृष्टिकोण से एक संवेदनशील कार्य को अंजाम दिया।  प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच के दौरान दो मूकबधिर नाबालिग बालक भयभीत एवं असहाय अवस्था में दरवाजे के पास बैठे पाए गए। स्थानीय यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। तत्पश्चात दोनों बच्चों को सुरक्षा एवं सांत्वना प्रदान करते हुए आरपीएफ पोस्ट, भोपाल लाया गया। आरपीएफ पोस्ट में दोनों बच्चों ने इशारों के माध्यम से फोन करने की इच्छा जताई, जिस पर तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। बातचीत के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों बालक – प्रवीण कुमार, उम्र 14 वर्ष तथा सावन कुमार, उम्र 17 वर्ष – झारखंड राज्य के देवघर जिले के निवासी हैं और दिनांक 16.05.2025 से लापता थे। इस संदर्भ में स्थानीय थाना कुंडा एवं थाना जसडीह में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिजनों को सूचित किया गया कि उनके बच्चे भोपाल स्टेशन पर सुरक्षित पाए गए हैं और उन्हें समुचित देखभाल प्रदान की जा रही है। बालकों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के उपरांत उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री धनीराम सिंह पवार एवं अन्य सदस्यों द्वारा विचारोपरांत किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 27 के अंतर्गत दोनों बालकों को अस्थाई संरक्षा हेतु एसओएस बालग्राम (स्पेशल) संस्था को सौंपा गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह कार्य न केवल रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता एवं तत्परता का प्रतीक है, बल्कि भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों तथा समाज के विशेष रूप से सक्षम वर्ग के प्रति निभाई जा रही सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण है। भोपाल मंडल द्वारा भविष्य में भी "ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते" जैसे मानवीय प्रयासों को निरंतर जारी रखा जाएगा। recent visitors 51

मोबाइल पर म्यूजिक बजाने को लेकर पति ने पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, फिर पति ने पत्नी पर फेंका टॉइलट क्लीनर

नई दिल्ली मोबाइल पर म्यूजिक बजाने को लेकर झगड़ने के बाद एक पति ने पत्नी पर टॉइलट क्लीनर एसिड फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता ब्यूटिशियन है। तेजाब की वजह से वह सिर और चेहरे पर काफी जल गई है। घटना 19 मई की है। उत्तर बेंगलुरु के सिदेदाहल्ली में रहने वाले दंपती में अकसर झगड़ा हुआ करता था। पति शराब का आदी था। उस दिन भी वह पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। आम तौर पर पत्नी जब शराब के लिए पैसे देने से इनकार करती थी तो वह मारपीट करता था। घटना वाले दिन वह पीकर घर पर आया और तेज आवाज में मोबाइल पर म्यूजिक बजाना शुरू किया। पत्नी ने ऐसा करने से रोका लेकिन उसने एक ना सुनी। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। आरोपी दौड़कर टॉइलट से तेजाब की बोतल उठा लाया और पीड़िता पर डाल दिया। आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने चीखने की आवाज सुनी तो दौड़कर आए और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब भी आरोपी पति की तलाश कर रही है। पीछा करने वाले ने ऐडवोके पर फेंका तेजाब लखनऊ में एक स्टॉकर ने महिला ऐडवोकेट पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी पहले भी उसे जान से मारने और रेप की धमकी देता रहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था। इसके अलावा वह ऐडवोकेट को अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी एसिड की बोतल लेकर घर के सामने खड़ा रहा था। जब मैंने फोन का जवाब देना बंद कर दिया तो उसने मेरी दोस्त को फोन करना शुरू कर दिया। उसके डर से मैंने कोर्ट जाना भी बंद कर दिया था।   recent visitors 52

गरियाबंद में रफ़्तार का कहर, कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तौरंगा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस को आने में देर हो गई. स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन का सहारा लेकर बुजुर्ग दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार बुजुर्ग दंपत्ति देवभोग से मैनपुर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. इस हादसे में बाइक चालक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं उसकी पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल बाइक चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं एंबुलेंस के समय रहते मौके पर न पहुंचने से आपात सेवाओं की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही ग्रामीणों में हादसे को लेकर आक्रोश है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. recent visitors 57