सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, प्रदेश के 55 हॉस्पिटल की लिस्ट जारी, निजी अस्पताल में करा सकेंगे इलाज

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों का इंपेनलमेंट किया है। अब प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी इन अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। इस फैसले से कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इन अस्पतालों में कर्मचारी भोपाल सीजीएचएस दरों पर इलाज करा सकेंगे। सरकार ने 55 अस्पतालों की लिस्ट जारी की है। ऑपरेशन से लेकर आईसीयू और नर्सिंग सेवाएं होंगी शामिल     सरकार द्वारा तय की गई पैकेज दरों में रजिस्ट्रेशन, एडमिशन, ऑपरेशन, जांच, दवाएं, आईसीयू, डॉक्टर की फीस, फिजियोथेरेपी और नर्सिंग सेवाएं शामिल हैं। अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी मरीज से अलग से दवाएं या चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए बाध्य न करें। सभी सेवाओं का खर्च तय पैकेज में शामिल होगा। इन 55 अस्पतालों का नाम शामिल बिना सूचना मान्यता होगी रद्द अगर कोई प्राइवेट अस्पताल तय की गई दरों से अधिक चार्ज लेते हैं या फैसलिटी सरकार द्वारा तय मानकों से नीचे पाई जाती हैं, तो उस अस्पताल की मान्यता बिना पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से रद्द की जा सकती है। इसका उद्देश्य मरीजों के साथ पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना है। सीजीएचएस भोपाल ने अपने पैकेज में विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के लिए शुल्क निर्धारित किए हैं।     रजिस्ट्रेशन शुल्क     एडमिशन शुल्क     भर्ती और मरीज का भोजन     ऑपरेशन शुल्क     ऑपरेशन थिएटर शुल्क     इंजेक्शन शुल्क     ड्रेसिंग शुल्क     डॉक्टर की फीस     दवाओं की लागत     प्रोसीजर फीस     सर्जन फीस     एनेस्थीसिया शुल्क     जांच शुल्क     सर्जिकल डिस्पोजेबल और अन्य सामग्री की लागत     फिजियोथेरेपी शुल्क     नर्सिंग देखभाल शुल्क इलाज के लिए जरूरी होंगे सरकारी पहचान पत्र और कर्मचारी आईडी सरकारी कर्मचारियों को इलाज के लिए अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड और कर्मचारी आईडी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही अस्पतालों को रिसेप्शन पर इलाज की सूची और मान्यता की वैधता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी, जिससे भ्रम की स्थिति न बने और मरीजों को पूरा लाभ मिल सके। रूम के हिसाब से दरें तय, जनरल और प्राइवेट वार्ड में होगा फर्क सीजीएचएस दरें सेमी प्राइवेट वार्ड के लिए मान्य होंगी। यदि मरीज जनरल वार्ड का चयन करता है तो 10% कम राशि प्रतिपूर्ति योग्य होगी। वहीं, प्राइवेट वार्ड में इलाज के लिए 15% अधिक राशि प्रतिपूर्ति के अंतर्गत आ सकती है। इससे कर्मचारियों को अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार विकल्प मिलेंगे। क्या हैं CGHS दरें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना है, जिसका लाभ केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनभोगी और उनके परिवार के सदस्य उठा सकते हैं। इस योजना के तहत, सरकारी कर्मचारियों को अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। इसमें केंद्र इलाज के लिए अस्पताल को शुल्क निर्धारित करता है। अब एमपी में भी केंद्र की दरों के बराबर ही दरों पर ही सरकारी कर्मचारियों का इलाज होगा।   50 से अधिक निजी अस्पतालों में एमपी सरकारी कर्मचारी अब इलाज करवा सकेंगे। सीजीएचएस भोपाल की दरों पर सभी सेवाएं पैकेज में शामिल रहेंगी। सरकारी पहचान पत्र और कर्मचारी आईडी दिखाना इलाज के लिए जरूरी होगा। दर से अधिक शुल्क लेने पर अस्पताल की मान्यता तुरंत रद्द की जा सकती है। जनरल, सेमी प्राइवेट और प्राइवेट वार्ड में प्रतिपूर्ति की दरें अलग-अलग तय होंगी। 17 तरह के चार्जेज CGHS भोपाल के पैकेज में शामिल CGHS भोपाल ने जो पैकेज बनाया है उसमें 17 तरह के फ़ीस जैसे रजिस्ट्रेशन फ़ीस , एडमिशन फ़ीस, भर्ती एवं मरीज का भोजन, ऑपरेशन चार्ज, ऑपरेशन थियेटर चार्ज, इंजेक्शन चार्ज, ड्रेसिंग, डॉक्टर की फ़ीस, दवाएं, प्रोसेस फ़ीस, सर्जन फ़ीस, एनेस्थीसिया चार्ज, जांच शुल्क,  अस्पताल में भर्ती होने के दौरान इस्तेमाल होने वाले सर्जिकल डिस्पोजेबल और सभी तरह के सामान का चार्ज फिजियोथेरेपी, नर्सिंग देखभाल शुल्क आदि शामिल हैं। लापरवाही पर इम्पेनल्ड सूची से बाहर हो जायेगा अस्पताल   विभाग ने निर्देशित किया है कि इलाज कराने वाले शासकीय कर्मचारी अथवा उसके आश्रित के सम्बन्ध में शासन द्वारा वांछित जानकारी समय पर न भेजने, शासकीय कर्मचारियों अथवा उनके आश्रितों के उपचार हेतु निर्धारित सीजीएचएस भोपाल के पैकेज दर से अधिक शुल्क लेने, अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं उपयुक्त/मानक स्तर का न पाए जाने पर अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर यह अधिमान्यता किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकेगी यानि अस्पताल को इम्पेनल्ड सूची से हटा दिया जायेगा। क्या-क्या मिलेगा इस योजना में इस योजना में किसी बीमा या एडवांस राशि की आवश्यकता नहीं होगी. सामान्य वार्ड में 10% कम राशि और निजी वार्ड में 15% अधिक राशि प्रतिपूर्ति योग्य है. डायलिसिस सहित डे केयर उपचार सुविधा शामिल है. सेमी प्राइवेट वार्ड के लिए CGHS दरें लागू होंगी recent visitors 111

छत्तीसगढ़ की बेटी ने कान्स में दिखाई धरती की पीड़ा, अनोखी ड्रेस पहन रेड कार्पेट पर चली

दुर्ग फांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर में ग्लैमर, सिनेमा और सेलिब्रिटीज के जाना जाता है। इस बार छत्तीसगढ़ से दुर्ग को रहने वाली जूही व्यास ने पहली बार पहुंची। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था ग्रीनपीस इंडिया के साथ जूही व्यास कान्स में पहुंची। जहां जूही व्यास ने संस्था की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा के साथ मिलकर वॉइस ऑफ द प्लैनेट अभियान के तहत ग्लोबल वार्मिंग से जुड़े संदेश के साथ अनोखी ड्रेस पहनी। जूही व्यास की ड्रेस को वियतनाम के प्रसिद्ध डिजाइनर गुयेन टीएन ट्रियन ने डिजाइन किया। इस ड्रेस को तैयार करने में दो महीने से अधिक का समय लगा। इस ड्रेस के माध्यम से धरती की पीड़ा को दर्शाया गया है। जूही को ड्रेस जलती हुई पृथ्वी का प्रतीक थी, जिसमें तापमान में बढ़ोतरी और जलवायु असमानता के परिणामों को दिखाया गया। आग जैसे रंगों और डिजाइन से सजी इस ड्रेस को दुनिया के संकट की ओर इशारा करती है और प्रदूषण फैलाने वालों को भविष्य की पृथ्वी को दर्शाया गया। जूही व्यास दुर्ग के भिलाई की रहने वाली है। जूही दो बच्चों की मां है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की थी। वह एक मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल भी हैं। लगभग 12 साल पहले जूही ने लेडिस सैलून एंड स्पा की शुरुआत की थी। जूही व्यास ने वर्ष 2022 में मिसेज इंडिया इंक प्रतियोगिता में पहली रनर अप का खिताब जीता। वर्ष 2023 में कैलिफोर्निया में आयोजित मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और पीपल्स चॉइस का खिताब जीतकर पहली भारतीय बनीं। वर्ष 2024 में जूही ने चीन में आयोजित मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता में जूरी पैनल में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। recent visitors 44

भोपाल की बच्ची को गंभीर बीमारी में एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव रेफर – जान बचाने के लिए PM श्री एयर एम्बुलेंस सेवा बनी संजीवनी

भोपाल पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा इमरजेंसी में कई जिंदगियों को बचाने ने अहम भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में भोपाल की रहने वाली 7 वर्षीय बालिका को लीवर की गंभीर बीमारी के उपचार के लिए भोपाल से गुड़गांव एयरलिफ्ट कर भर्ती करवाया गया। मरीज के आयुष्मान कार्ड धारक होने के कारण यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। बच्ची को पेट दर्द, त्वचा का पीला पड़ना और मल में खून आने की समस्या थी। इसके इलाज के लिए परिजनों ने 19 मई को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। प्राथमिक जांच में एक्यूट हेपिटाइटिस विथ इंपैंडिंग फैलियर पाया गया। 23 मई को सुबह 8.20 पर पीएम श्री एयर एम्बुलेंस की मदद से मरीज को इलाज के लिए गुड़गांव के निजी अस्पताल की पीडियाट्रिक लिवर यूनिट में रेफर किया गया है। सीएमएचओ ने करवाई एयर लिफ्ट की व्यवस्था एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था सीएमएचओ कार्यालय भोपाल ने जिला प्रशासन और संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क कर करवाई। इसके साथ ही गुड़गांव के डॉक्टरों से समन्वय कर मरीज को शिफ्ट करवाया गया। जहां आगे का इलाज चल रहा है। सीएमएचओ भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज हुरमाड़े एवं चिकित्सकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया करवाई गई। मरीज के भोपाल स्थित अस्पताल से डिस्चार्ज से लेकर मरीज के एयर लिफ्ट होने तक पूरे समय स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। इनको मिलेगी फ्री एयर लिफ्ट सुविधा सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की इस योजना से गंभीर मरीजों को बहुत लाभ मिल रहा है। मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं में बेहद कम समय में पहुंचाकर त्वरित उपचार मिल रहा है। आयुष्मान कार्डधारी के ट्रीटमेंट के लिए राज्य के अंदर और राज्य के बाहर सभी शासकीय और आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में उपचार हेतु निशुल्क परिवहन की व्यवस्था है। इसके अलावा अन्य लाभार्थी जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके इलाज के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क परिवहन सुविधा है। जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध है। recent visitors 40

नौतपा भी रहेगा तरबतर, गर्मी और उमस से राहत देंगे मौसम के बदलाव, भोपाल-इंदौर समेत 47 जिलों में अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। खास बात यह है कि इस बार मई महीने में भी मध्य प्रदेश में सावन भादो जैसी बारिश हो रही है। इस बार नौतपा में भी पानी बरसेगा। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन यानी, मई के आखिरी सप्ताह में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। ऐसा रहेगा आज का मौसम मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रह सकता है। उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी चलेगी। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। इसलिए हो रही बारिश मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की एक्टिविटी है। इस वजह से आने वाले सात दिन तक प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से तापमान में आई गिरावट  शुक्रवार को रतलाम जिले में ओले गिरे। वहीं, उमरिया और गुना में आंधी-बारिश का दौर रहा। छिंदवाड़ा, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, अनूपपुर, सीधी, सागर, पन्ना, सतना, रीवा और रायसेन में भी आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला। बारिश और आंधी की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई। खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना और शिवपुरी ही ऐसे शहर रहे, जहां पारा 41 डिग्री या इससे अधिक रहा। ग्वालियर को छोड़ बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा। ग्वालियर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 36 डिग्री, इंदौर में 34.4 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां तापमान 31.6 डिग्री रहा। सीधी में 32.2 डिग्री, मलाजखंड में 34 डिग्री, बैतूल-सिवनी में 34.2 डिग्री रहा। नौतपा में भी भीगता रहेगा इंदौर इंदौर में मई की भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत भरी बारिश का दौर जारी है। शनिवार को शहर में तेज हवाएं चलीं जिससे मौसम में हल्की ठंडक घुल गई। अब तक मई के 23 दिनों में 162.5 मिमी यानी सवा छह इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी पारे से थोड़ी राहत मिली और दिन का तापमान 1.9 डिग्री गिरकर 34.4 पर आ गया वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री गिरकर 24.1 पर आ गया। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, इस समय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ मध्यप्रदेश से होकर गुजर रहे हैं। इन मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। दिन का तापमान लगातार 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक और रात का तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। शुक्रवार को उमस से बेहाल रहे लोग, शनिवार को राहत शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दिनभर उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। इसके विपरीत शनिवार को तेज हवाओं के साथ मौसम में राहत महसूस की गई। मौसम विभाग ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के लिए तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में नौतपा भी रहेगा भीगा-भीगा इस बार नौतपा के दौरान भी मध्यप्रदेश में पानी बरसने की संभावना है। मौसम विभाग ने मई के अंतिम सप्ताह तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित कुल 47 जिलों में तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सात दिनों तक अलर्ट, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की वजह से अगले सात दिन तक आंधी और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इससे न सिर्फ तापमान में गिरावट आने की संभावना है बल्कि लोगों को उमस से भी कुछ राहत मिलेगी। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 24 मई: उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी,खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी चलेगी। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रह सकता है। 25 मई: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी का अलर्ट है। मुरैना, भिंड, दतिया, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। 26 मई: रतलाम, उज्जैन, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। 27 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।   recent visitors 59

RCB vs SRH मैच पर बीसीसीआई का एक्शन, पटादीरा और कमिंस को यह सजा स्लो ओवर रेट के चलते सुनाई

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था मैच। इस मैच में SRH ने 42 रनों से जीत दर्ज कर RCB का टॉप-2 का खेल बिगाड़ा। हालांकि मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने दोनों टीमों के कप्तानों को सजा सुनाई। इस मैच में आरसीबी की कप्तानी जितेश शर्मा कर रहे थे, मगर BCCI ने आरसीबी की गलती की वजह से नियमित कप्तान रजत पाटीदार पर 24 लाख और पैट कमिंस पर 12 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। पटादीरा और कमिंस को यह सजा RCB vs SRH मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते सुनाई गई है। आरसीबी की यह इस सीजन की दूसरी गलती थी, जिस वजह से बीसीसीआई ने रजत पाटीदार समेत पूरी टीम को लपेटा है। IPL की प्रेस रिलीज के अनुसार,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नामित कप्तान रजत पाटीदार पर उनकी टीम द्वारा लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 65 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन की उनकी टीम का दूसरा अपराध था, पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से या तो 6 लाख रुपये या उनके संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण भी जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कैसा रहा RCB बनाम SRH मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन के नाबाद 94 रनों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 232 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी का स्कोर एक समय पर 15.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन था, मगर फिर टीम अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। आरसीबी ने अगले 16 रनों के अंदर 7 विकेट गंवाए और पूरी टीम 189 पर सिमट गई। हैदराबाद ने यह मैच 42 रनों के अंतर से जीता।   recent visitors 65

जब सामने आतंकवादी और दुश्मन हों, उस समय भी प्रश्न करना क्या सीमा से बैर नहीं : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

 ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट पर कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में उत्तर-पूर्वी राज्यों का ऐतिहासिक निवेश समिट आयोजित हुआ। इतिहास में पहली बार भारत सरकार द्वारा, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, उनकी आशा और अभिलाषा के अनुरूप, आठों उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए निवेश सम्मेलन का आयोजन किया गया। हमने नौ रोड शो किए, सातों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल महोदय के साथ। इन आठों राज्यों को मिलाकर बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और इंदौर में यह रोड शो आयोजित हुए। इसके बाद, एक-एक औद्योगिक समूह से दिल्ली और मुंबई में मेरी स्वयं की मुलाकात हुई। आज प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद और हमारी मेहनत के फलस्वरूप यह विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय निवेश समिट आठों राज्यों के लिए दिल्ली में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति ने इस समिट को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में 4,01,800 करोड़ के निवेश के एमओयू (MoUs) और एलओआई (LOIs) घोषित किए गए हैं। हर एक राज्य के लिए कम से कम 20,000 करोड़ का निवेश इसमें शामिल है। खास बात यह है कि भारत के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों के अध्यक्षगण इस समिट में शामिल हुए। 50 देशों के राजदूत इसमें उपस्थित रहे। देशभर से उद्यमी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य ने संपूर्ण देश को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के प्रति हमारा संकल्प है कि ये निवेश जमीन पर उतरेंगे। समूचे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए एक रणनीतिक रोडमैप तैयार हो रहा है। इससे पहले हम "अष्ट लक्ष्मी कार्यक्रम" भी कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। आतंकियों और पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार पर की गई टीका-टिप्पणी को लेकर सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी जी की यही आदत है कि वे देश की एकता, अखंडता और देश के मान-सम्मान पर प्रश्न उठाते हैं। जहां140 करोड़ जनता एकजुट हो रही है, वहीं कुछ तत्व ऐसे हैं जो भारत की प्रभुता और भारत की एकता पर प्रश्न उठाते हैं। जब सामने आतंकवादी और दुश्मन हों, उस समय भी प्रश्न करना क्या सीमा से बैर नहीं है? यह कैसी विचारधारा है, शायद आप भी इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाएंगे और न ही हम। बता दें कि राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेकर जो बयान दिया था, उस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह पलटवार है।   recent visitors 45

इंदौर में मिले 2 पॉजीटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों को घरों में ही किया आइसोलेट. जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर.

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. यहां जनवरी से अब तक कुल 5 मरीज मिले. फिलहाल दो लोग कॉविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है. जिन दो लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है, उनकी केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है. इंदौर के सीएएचओ भूरे सिंह सैत्या के मुताबिक "फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है, इनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है. दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी." दोनों मरीजों की मॉनीटरिंग कर रहा स्वास्थ्य विभाग इसके बाद जांच करने पर दोनों पॉजिटिव निकले. स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों की मॉनिटरिंग कर रही है. अच्छी बात यह है जनवरी से लेकर अभी तक सिर्फ 5 मरीज ही इंदौर में मिले हैं, जिसमें से सिर्फ एक की मृत्यु हुई है और यह मृत्यु भी अन्य बीमारियों के चलते भी हुई है. बाकी 4 मरीजों की स्थिति सामान्य है. दो मरीज जो हाल ही में मिले हैं, उनकी पुनः जांच कराई जा रही है. किसी भी प्रकार की कोई ऐसी स्थिति वर्तमान में निर्मित नहीं है कि इंदौर में पॉजिटिव कैसे बढ़ रहे हैं. यह जो कैसे आए हैं यह भी इंदौर के जरूर है लेकिन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी है. देश में कुल 300 मरीजों का आंकड़ा बता दें कि देश में 300 के करीब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हो गया है. फिलहाल मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में करीब 259 मामले दर्ज किया जा चुके हैं. हालांकि इन मरीजों की स्थिति सामान्य है. हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में 3 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुजरात में 15 और महाराष्ट्र में 26 मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि वर्तमान में जे एन 1वेरिएंट पाया जा रहा है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है. recent visitors 46