जिहादी मकड़जाल से बच्चियों का संघर्ष, भोपाल में सामने आया लव-जिहाद का सबसे बड़ा नेटवर्क

भोपाल  जिहादी मानसिकता के लव का मुख्य केंद्र (Centre) अब मध्यप्रदेश (MP) हो चुका (Become) है। दरअसल, सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 80 फीसदी जिलों (Districts) में लव (LOVE) जिहाद (JIHADI) से संबंधित शिकायत और मामले दर्ज किए गए हैं। भोपाल में हाई प्रोफाइल लव जिहाद के मामले के बाद अब इंदौर में लव जिहाद का चौकाने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश में लगातार बढ़ते मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने शासन-प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं। आरएसएस के अनुषांगिक संगठनों की आंतरिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि लव जिहाद का पूरा नेक्सिस काम कर रहा है। जिसके तार मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में है। वीएचपी लव जिहाद के लिए फंडिंग को लेकर कई बार सरकार को कटघरे में खड़ा चुकी है। पुलिस के बयानों में भी लव जिहाद के नेक्सेस होने की सामने आई, लेकिन एक भी मामले में खुलासा कर पाने में पुलिस नाकाम रही। लव जिहाद के हर महीने आ रहे 23 नए मामले 27 मार्च 2021…यह वह दिन है जब मध्यप्रदेश में मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2021 लागू किया गया था। प्रति माह मध्यप्रदेश में लव जिहाद के औसतन 23 नए मामले सामने आ रहे हैं। पहले भोपाल लव जिहाद के मामले में एक के बाद चौकाने वाले खुलासे हुए तो अब इंदौर लव जिहाद कांड सुर्खियों में है। यहां मोहसिन नाम के शातिर ने शूटिंग वर्किंग के नाम पर हिंदू युवतियों को शिकार बनाया। 100 से ज्यादा युवतियां इसका शिकार हुई तो आरोपी सलीम के मोबाइल ने कई आपत्तिजनक वीडियो भी उगले। आरएसएस के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रदेश संयोजक तौफीक अहमद ने आंतरिक संगठनात्मक रिपोर्ट को लेकर बताया कि प्रदेश में लव जिहाद का पूरा ब्लैक नेटवर्क काम कर रहा है। इन्हें फंडिंग की जा रही है। ट्रेनिंग दी जा रही है। लेकिन, पुलिस आज तक एक भी मामले की जड़ और उनके आकाओं तक पहुंच सकी। मुस्लिम मंच का यह भी दावा है कि लव जिहाद का नेक्सस बड़े पैमाने पर है। जिसके तार पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। ट्रेनिंग से फंडिंग तक उपलब्ध लव जिहाद को लेकर अकसर आवाज बुलंद करने वाले विश्व हिंदू परिषद ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किए। प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद जितेंद्र सिंह ने बताया कि लव जिहाद और फंडिंग के एंगल को लेकर कई बार सरकार को पत्र और ज्ञापन सौंपे गए। संगठन का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर मामले तब सामने आते हैं जब पूरा गिरोह एक ही उद्देश्य के लिए जुट जाता है। अब तक भोपाल समेत अन्य मामले सामने आए इसमें एक बात साफ है कि जिहादी मानसिकता के युवकों को ट्रेनिंग से लेकर फंडिंग भी उपलब्ध कराई जाती है। वीएचपी ने यह भी कहा कि इन मामलों के पीछे राजनीतिक हस्ताक्षेप भी है। वीएचपी ने यह भी कहा कि एक भी मामले में अब तक पूरा खुलासा न हो पाना सवाल खड़े करता है। 100 दिन में प्रदेश के बड़े लव जिहाद के मामले     भोपाल में संगठित रूप लव जिहाद को अंजाम देने का मामला सामने आया। एक निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को लव जिहाद में फंसाया गया। मामले में एसआईटी जांच कर रही है। भोपाल में लव जिहाद के 50 से ज्यादा मामले हैं।     इंदौर में शूटिंग के नाम पर मुस्लिम युवक ने सौ से ज्यादा हिंदू युवतियों को अपना शिकार बनाया। इंदौर में 40 से ज्यादा लव जिहाद के मामले हैं।     उज्जैन में 11 मुस्लिम युवकों द्वारा कई हिंदू युवतियों को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया। गुरुवार को 20 गांव के लोगों ने झालावाड़ नेशनल हाईवे को विरोध में जाम कर दिया।     मुरैना में हिंदू नाम से कोचिंग चलाने वाले असलम खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हिंडन कैमरा लगातार वीडियो फिर जिहादी मानसिकता को अंजाम देता था।     ग्वालियर में इवेंट कंपनी में बिहार निवासी सरफराज खान का मामला सामने आया।     बैरसिया में 11 कक्षा की छात्रा के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया। फिर एक दर्जन से ज्यादा पीड़िता सामने आई।     मध्यप्रदेश के खंडवा, गुना, जबलपुर, रीवा, रतलाम, शुजालपुर, बैतूल, हरदा, शिवपुरी, अशोकनगर, बुरहानपुर, खरगौन, नीमच, सतना, सागर समेत कई जिलों में लव जिहाद के चौकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं। कोई मुस्लिम संगठन नहीं- शमशुल मामले पर मुस्लिम स्कॉलर शमशुल हसन सहित मुस्लिम संगठनों का कहना है कि देश समेत प्रदेश में ऐसा कोई मुस्लिम संगठन नहीं है, तो संगठनात्मक रूप से किसी भी प्रकार के अपराधों को अंजाम दे रहा है। हिंदू हो या मुस्लिम, पहले लव होना फिर जिहाद यह संभव नहीं है। कांग्रेस ने सरकार को ठहराया दोषी लव जिहाद के लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर कांग्रेस ने सरकार को दोषी करार दिया है। प्रदेश प्रवक्ता फिरोज सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि बीते 20 सालों से प्रदेश में बीजेपी की सरकार है तो आखिर यह नेटवर्क कैसे फैला। कांग्रेस का यह भी कहना है कि सांप्रदायिक रंग देकर सियासी फायदे के लिए राजनीति की जा रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि इन तमाम मामलों को पोर्न इंडस्ट्री बिजनेस से जोड़कर पुलिस को जांच करने की जरूरत है। उधर, बीजेपी ने कहा कि सरकार लगातार लव जिहाद के मामलों पर काम कर रही है। यदि प्रदेश में कोई संगठित गिरोह या फंडिंग लव जिहादियों को कर रहा है तो जल्द ही इन्हें सलाखों के पीछे फेंक दिया जाएगा। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। लव जिहादी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाए। पुख्ता और गहन जांच की जरूरत सिमी और पीएफआई जैसे प्रतिबंधित संगठनों का गढ़ रहे मध्यप्रदेश में एक बाद एक जिहादी मानसिकता के चौकाने वाले लव के इन मामलों ने कई सवाल खड़े किए हैं। तमाम जांचों के बाद भी पुलिस एक भी मामले की तह तक आखिर क्यों नहीं पहुंच पाई। आखिर क्यों पुलिस के बयानों में लव जिहाद और नेक्सेस की बात सामने आती है पर खुलासे नही। आखिर कड़े कानून के बाद भी इन मामलों पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है। जरूरत जांच की है, पुख्ता जांच की, गहन जांच की है। … Read more

Donald Trump का ये विधेयक अमेरिका के लिए मुसीबत, जाएंगी 8.30 लाख से ज्‍यादा नौकरियां

वाशिंगटन डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका में एक नया प्रस्‍ताव पेश किया है, जो 'One Big, Beautiful Bill Act' है. यह एक ऐसा बिल है, जिसकी चर्चा सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी हो रही है. यह बिल अमेरिका के 2017 के टैक्‍स कट को स्‍थायी बनाने का प्रयास है. यह एक व्‍यापक विधेयक है, जिसमें सीमा सुरक्षा, खर्च और टैक्‍स शामिल किए गए हैं. यह बिल कई चीजों को लेकर राहत भी देता है, लेकिन कुछ चीजों पर विवाद भी पैदा कर रहा है. सबसे ज्‍यादा विवाद का विषय अमेरिका में रह रहे दूसरे देश के लोगों द्वारा घर पैसा भेजने पर 5 प्रतिशत का टैक्‍स लगाने पर है. इसके अलावा, रिन्‍यूवेबल एनर्जी जैसी चीजों के लिए सब्सिडी खत्‍म करना. वहीं इस बिल को लेकर कुछ रिपोर्ट का दावा है कि इससे अमेरिका पर भारी कर्ज बढ़ेगा, करीब 36 ट्र‍िलियन डॉलर तक कर्ज में इजाफा हो सकता है. इकोनॉमी पर भी गहरा असर होगा और 8.30 लाख से ज्‍यादा नौकरियां चली जाएंगी. वहीं अमेरिका में रहने वाले लोगों के घरों का बिल भी बढ़ जाएगा. बाइडेन के फैसले को बदलता है ये बिल ट्रंप का यह विधेयक बाइडेन युग के उस आदेश को समाप्त कर देगा, जिसके अनुसार 2032 तक नई कार की बिक्री में दो-तिहाई इलेक्ट्रिक वाहन होंगे. विधेयक में तेल, गैस और कोयला निकालने के लिए कंपनियों द्वारा भुगतान की जाने वाली रॉयल्टी रेट्स में कटौती का प्रस्ताव है. बाइडेन ने रिन्‍यूवेबल एनर्जी जैसी चीजों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी लेकर आए थे, लेकिन अब इस विधेयक से सबकुछ समाप्‍त होने वाला है. खासकर रिन्‍यूवेबल एनर्जी सेक्‍टर्स पर इसका गहरा असर होगा.  830,000 से ज्‍यादा नौकरियां खतरे में द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि क्‍लीन एनर्जी प्रोत्साहन को खत्म करने के लिए रिपब्लिकन द्वारा किया गया प्रयास अमेरिका को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेगा, क्योंकि इससे 830,000 से अधिक नौकरियां खत्म हो जाएंगी, अमेरिकी घरों के लिए ऊर्जा बिल बढ़ जाएंगे और लाखों टन अधिक प्रदूषण फैलने का खतरा होगा, जो जलवायु संकट का कारण बन रहा है. रिन्‍यूवेबल एनर्जी के लिए सब्सिडी हो जाएगी खत्‍म ट्रंप का यह विधेयक बाइडेन द्वारा हस्ताक्षरित जलवायु कानून के प्रमुख तत्वों को खत्म करता है, जिसने पूरे अमेरिका में रिन्‍यूवेबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश को बढ़ावा दिया था. 'बिग, ब्यूटीफुल' बिल इस साल इलेक्ट्रि कारों के लिए टैक्‍स क्रेडिट समाप्त कर सकता है. विंड, सोलर एनर्जी और यहां तक ​​कि परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन धीरे-धीरे कम हो जाएंगे और 2032 तक पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे. अमेरिका के लिए नुकसानदायक बिल द गार्जियन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह रिपोर्ट आपके सोच से भी बदतर है. इससे डेली के खर्च सैकड़ों डॉलर तक बढ़ सकता है और जलवायु परिवर्तन पर किसी भी तरह की कार्रवाई को कम करता है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आप नहीं बता सकते हैं कि US की स्थिति कमजोर करने में यह कितना खास होगा. महंगाई, टैरिफ और बिजली के बढ़ते उपयोग के साथ यह प्रस्‍ताव आना नहीं चाहिए था. यह अमेरिका के लिए नुकसानदायक बिल है. अमेरिकी इकोनॉमी के लिए भी खतरा इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन बदलावों से 10 सालों मे अमेरिका की GDP में 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्‍यादा की कमी आएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रस्तावित बिल से ऊर्जा बिलों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. 2035 तक, औसत परिवार को ऊर्जा बिलों में 230 डॉलर से अधिक की वृद्धि का सामना करना पड़ने का अनुमान है.   recent visitors 74

शनिवार 25 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज का दिन आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आज कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत रंग लाएगी। आज आपको आर्थिक रूप से उन्नति मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, आपके मन में तनाव आएगा। पार्टनर से आपको सरप्राइज मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के प्यार से अपने जीवन की सारी तकलीफें भूल जाएंगे। वृषभ राशि- आज आप आत्मविश्वास अपने निवेश और अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में गुप्त रहें। घरेलू मामलों और लंबित घरेलू कामों को निपटाने के लिए अनुकूल दिन है। किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आज आपके लिए कीमती साबित होगी। दिन को बेहतरीन बनाने के लिए आप अपने छिपे हुए गुणों का इस्तेमाल करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। मिथुन राशि– आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय के निवेश का आपको लाभ मिलेगा। परिवार की जरूरतों को आप पूरा करने में सफल रहेंगे। कड़ी मेहनत और उचित प्रयास अच्छे परिणाम और पुरस्कार लाएंगे। अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। कर्क राशि- आज आपको किसी लंबी व पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें और बेवजह के विवाद से दूरी बनाकर रखें। आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि पहले दिया गया कोई पैसा तुरंत वापस आ जाएगा। व्यक्तिगत जीवन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ एक बेहतरीन दिन बिताएंगे। सिंह राशि- आज आपको ऑफिस में अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। रियल एस्टेट निवेश लाभदायक रहेगा। आज आप अपने लवर के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन कोई जरूरी काम आने के कारण आप नहीं जा पाएंगे। किसी भी पार्टनरशिप में साइन करने से पहले अच्छेसे कागजों की जांच कर लें। अपने पार्टनर पर किसी भी चीज के लिए दबाव नहीं डालें, इससे आप दोनों के दिल में दूरी ही बनेगी। कन्या राशि- आज अपने आप को फिट रखने पर ध्यान दें। अपने भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए आपने अतीत में जो भी पैसा निवेश किया था, उसका आज फल मिलेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप खुशहाल रहने वाले हैं पार्टनरशिप पर साइन करने से पहले अच्छी तरह से चेक कर लें।आज रात के समय आप अपने घर से दूर जाकर छत पर या किसी पार्क में टहलना चाहेंगे। आज आपकी अपने जीवनसाथी के साथ गंभीर बहस हो सकती है। तुला राशि- आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों और व्यवसायियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपको संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस राशि के जातकों को आज खाली समय में अपने साथ बिताना चाहिए, ऐसा करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा। वृश्चिक राशि- आज आपको खुशी का एहसास होगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और कोशिश करें कि आज आप ज्यादा खर्च न करें। आज परिवार का साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपको महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। जब आपके वैवाहिक जीवन की बात आएगी तो चीजें सरप्राइज रूप से आपके पक्ष में आ सकती हैं। धनु राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैसों का लेन-देन दिन भर लगातार होता रहेगा और दिन ढलने के बाद आप पर्याप्त बचत करने में भी सफल रहेंगे। आपका आकर्षण और व्यक्तित्व आपको कुछ नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। अगर आज आप डेट पर जाते हैं तो विवादास्पद मुद्दे उठाने से बचें। नए क्लाइंट के साथ बातचीत करने का यह एक शानदार दिन है। अगर आप आज वाकई फायदा चाहते हैं तो दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मकर राशि- आज आपको धन की स्थिति के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। अप्रत्याशित बिल से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनका साथ मिलेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। आपको अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ कुछ समय बिताना सीखना चाहिए। आपके जीवनसाथी से सपोर्ट की कमी आपको निराशा की ओर ले जाएगी। कुंभ राशि- आज आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आप पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वे आप पर अपना प्यार लुटाएंगे। आज का दिन हाई परफॉर्मेंस और हाई प्रोफाइल का दिन है। आज आपको सच्चे प्यार का पता चलेगा। व्यापारिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आएंगे। मीन राशि- आज बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज खर्चों का दबाव रहेगा। आपकी मुलाकात एक देखभाल करने वाले और समझदार दोस्त से होगी। अपनी कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को अपनाएं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। तरक्की के अवसर मिलेंगे। recent visitors 79

बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता समाप्त, विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना की जारी

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंता से विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मीणा को एसडीएम पर पिस्टल तानने के मामले में अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 1 मई से माना जाएगा सदस्यता समाप्त होना विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस संबंध में राज्य के महाधिवक्ता और वरिष्ठ विधिवेताओं से राय लेने के बाद फैसला लिया। कानूनी राय में स्पष्ट किया गया था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक नहीं लगती, तब तक सदस्यता खत्म करना ही एकमात्र विकल्प है। इसके आधार पर यह निर्णय लिया गया कि कंवरलाल मीणा की विधायकी 1 मई 2025 से समाप्त मानी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में सजा पर रोक लगाने के लिए याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसके अनुपालन में 21 मई को उन्होंने अकलेरा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और फिलहाल वे जेल में हैं। उपचुनाव पर फैसला सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा याचिका पर निर्भर कंवरलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में एक रिव्यू पिटिशन (पुनर्विचार याचिका) भी दायर की है। यदि कोर्ट उनकी सजा स्थगित करता है या कम करता है, तो उपचुनाव नहीं होंगे। फिलहाल, विधानसभा सचिवालय ने चुनाव आयोग को विधायकी समाप्ति की सूचना भेज दी है। आयोग तय करेगा कि अंता सीट पर उपचुनाव कराने हैं या नहीं। यदि उपचुनाव होते हैं तो छह महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 8 साल में दूसरी बार हुई विधायकी समाप्त यह घटना राजस्थान विधानसभा में ऐसी दूसरी मिसाल है। इससे पहले 2016 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक बीएल कुशवाह को हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द की गई थी। उस समय धौलपुर सीट पर उपचुनाव कराए गए थे, जिसमें उनकी पत्नी शोभारानी कुशवाह ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। राजनीतिक हलचल और विपक्ष का दबाव स्पीकर के फैसले से पहले इस मुद्दे पर राजनीतिक खींचतान भी सामने आई। कांग्रेस पार्टी लगातार स्पीकर पर देरी को लेकर निशाना साध रही थी। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर को ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा जूली ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी थी। इसी दिन स्पीकर की ओर से सदस्यता समाप्त करने की घोषणा सामने आई। कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त होना राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। यह न केवल जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को रेखांकित करता है, बल्कि कानून के सामने सभी के समान होने की संवैधानिक भावना को भी पुष्ट करता है। अब निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई और चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हैं। recent visitors 75

देश की अंतरिम सरकार के मुखिया हैं, मुहम्मद यूनुस के इस्तीफे की अटकलों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी

ढाका   बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल के मुहाने पर खड़ा है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और सूक्ष्म वित्त के प्रणेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस, जो वर्तमान में देश की अंतरिम सरकार के मुखिया हैं, के इस्तीफे की अटकलों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। गुरुवार की आधी रात को, बीबीसी बांग्ला सेवा से बातचीत में छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख निद इस्लाम ने संकेत दिया कि यूनुस, जो अंतरिम मुख्य सलाहकार की भूमिका में हैं, पद छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इसका प्रमुख कारण यह बताया गया कि राजनीतिक दलों में किसी भी प्रकार की आम सहमति नहीं बन पा रही है, जिससे उनके लिए प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है।   असहमति की दीवारें और टूटता संतुलन निद इस्लाम ने कहा कि उन्होंने यूनुस से आग्रह किया कि वे डटे रहें और राजनीतिक दलों को एकजुट करने की कोशिश करें, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए, अंतरिम सरकार और बांग्लादेश की सेना के बीच तनातनी ने एक टूटने के बिंदु तक माहौल को पहुँचा दिया है। बांग्लादेश के एकीकृत सैन्य बल, जिन्होंने पिछले वर्ष छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह को नियंत्रण में लाने में अहम भूमिका निभाई थी, अब यूनुस सरकार पर सीधे दबाव बना रहे हैं कि वर्ष के अंत तक आम चुनाव कराए जाएं। सेना का तर्क है कि 2026 की शुरुआत तक एक निर्वाचित सरकार की स्थापना जरूरी है। सेना की टिप्पणी लीक, बढ़ा तनाव स्थिति उस समय और जटिल हो गई जब ढाका छावनी में आयोजित एक गोपनीय सेना सम्मेलन से जनरल वाकर-उज़-ज़मान की टिप्पणियाँ मीडिया में लीक हो गईं। इन टिप्पणियों में कहा गया: "बांग्लादेश को एक स्थिर राजनीतिक माहौल की आवश्यकता है। केवल एक निर्वाचित सरकार ही इसे पूरा कर सकती है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेना का कार्य देश की रक्षा है, न कि राजनीति में हस्तक्षेप। जनरल ने दो टूक कहा, “चुनाव के बाद हमें बैरकों में लौटना चाहिए।” अर्थव्यवस्था और तकनीक पर भी सवाल जनरल ने अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने विशेष रूप से एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को लेकर चिंता व्यक्त की, जिसे बांग्लादेश में बिना निर्वाचित सरकार की अनुमति के लाया जा रहा है। उनके अनुसार, यह देश को उच्च जोखिम वाले विकल्पों की ओर धकेल सकता है। हालांकि, सेना के करीबी सूत्रों के अनुसार, सेना कोर अब भी यूनुस के प्रति सहानुभूति रखता है, लेकिन देश में किसी भी प्रकार की अराजकता या भीड़ हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या इस्तीफा देंगे यूनुस? प्रोफेसर यूनुस का इस्तीफा बांग्लादेश के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक संकट को और गहरा कर सकता है। उनकी छवि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और संतुलित नेतृत्वकर्ता के रूप में रही है, लेकिन राजनीतिक असहमति और सेना का दबाव उनके मिशन को चुनौती दे रहा है। recent visitors 64

तेजस्वी यादव ने कहा- मौजूदा समय में भारत पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहा है, नहीं होनी चाहिए राजनीति

बांका बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बांका जिले में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा समय में भारत पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहा है। विपक्ष पूरी तरह से सरकार और देश के साथ खड़ा है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी दलों को एकजुट होकर देशहित में काम करना चाहिए। हमारी सेना और अर्धसैनिक बल देश की रक्षा में दिन-रात लगे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम उनके साथ मजबूती से खड़े रहें। प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने बौसी थाना क्षेत्र की हालिया दुखद घटना पर भी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे उस युवक के परिजनों से मिलने आए हैं जिसकी मौत बारात ले जाने के दौरान बस के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर हो गई थी। उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को तत्काल बिजली के तारों की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना चाहिए। तेजस्वी यादव ने सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो सैनिक लड़ाई के दौरान शहीद होते हैं, उनके साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। इस विषय में उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है। देश की सुरक्षा में लगे हर जवान का सम्मान समान रूप से होना चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पहलगाम हमले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश जानना चाहता है कि आखिर वह घटना कैसे हुई और किन खामियों की वजह से इतना बड़ा नुकसान हुआ। विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार सवाल उठाता रहा है, लेकिन सरकार ने अभी तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। बिहार की समस्याओं पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी और पलायन को सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में फैक्ट्रियां और निवेश की कमी के कारण युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण भी लोग बाहर जाने को मजबूर हैं। पिछले 20 साल से बिहार में एक ही व्यक्ति मुख्यमंत्री है और केंद्र में भाजपा को 11 साल हो गए, लेकिन बिहार में कोई ठोस विकास नहीं हुआ। अब जनता जागरूक हो चुकी है और बदलाव चाहती है। recent visitors 73

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने वाली महिला ईशा छाबड़ा को बांद्रा कोर्ट में किया पेश

मुंबई बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने वाली महिला ईशा छाबड़ा को शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। ईशा छाबड़ा पेशे से मॉडल हैं। जांच में खुलासा हुआ कि 21-22 मई की रात 3:30 बजे ईशा गैलेक्सी अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचीं और सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि उन्हें चौथी मंजिल पर जाना है। जब वह अंदर गईं, तो उन्होंने सलमान खान के घर की डोर बेल बजाई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसी बीच, दूसरे सिक्योरिटी गार्ड की नजर उन पर पड़ गई और उसने ईशा से उनके बारे में पूछा कि वह कौन हैं और यहां क्या कर रही हैं? इस पर ईशा ने जवाब दिया कि सलमान ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था, और लिफ्ट से वापस चली गईं। पूछताछ में ईशा ने पुलिस को बताया कि वह सलमान खान की फैन हैं और इसी वजह से वह उनके घर पर उनसे मिलने के लिए गई थीं। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं, इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। अपार्टमेंट के बाहर अब हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिल्डिंग में घुसने नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। साल 2023 में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 'वाई प्लस' कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के रडार पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के कथित तौर पर काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। बिश्नोई समुदाय काले हिरणों को पवित्र मानता है और सलमान की कथित संलिप्तता के बाद गैंगस्टर के मन में बदला लेने की भावना है। गत 14 अप्रैल 2024 को बाइक सवार दो लोगों ने उनके घर पर फायरिंग की थी। बाद में जांच में पता चला कि गोली चलाने का मकसद एक्टर को डराना था और लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया था। साल 2022 में पंजाबी स्टार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए बिश्नोई ने सलमान को खुलेआम धमकियां दी हैं। इस साल ईद पर सुपरस्टार ने अपनी बालकनी में लगे बुलेटप्रूफ के पीछे से अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया था। सलमान ने इस साल की शुरुआत में मीडिया से भी बात करते हुए बताया था कि सुरक्षा के साथ घूमना उनके लिए एक समस्या बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते हैं और उन्होंने अपनी और सुरक्षा की देखभाल भगवान पर छोड़ दी है। recent visitors 67