केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: बेसिक सैलरी ₹40,000 से ₹1 लाख! जानिए कब बढ़ेगा वेतन

नई दिल्ली सरकारी नौकरी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से जिस घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, वह अब जल्द पूरी हो सकती है। केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर अहम ऐलान करने की तैयारी में है। इससे देशभर के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, आयोग के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगर सब कुछ तयशुदा योजना के अनुसार चला, तो यह आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। क्या है फिटमेंट फैक्टर और कैसे तय होगी सैलरी? वेतन बढ़ोतरी की गणना के लिए सबसे अहम भूमिका निभाता है फिटमेंट फैक्टर। यह एक तय गुणांक (Multiplier) होता है, जो सभी कर्मचारियों के वेतन को एक समान आधार पर बढ़ाने में मदद करता है। इस बार फिटमेंट फैक्टर के 1.90 से लेकर 2.50 के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। अगर यह 2.5 तक पहुंचता है, तो कर्मचारियों के वेतन में 40% तक की वृद्धि हो सकती है।  कैसे बढ़ेगा वेतन? एक उदाहरण से समझिए: मान लीजिए किसी कर्मचारी का मौजूदा मूल वेतन है ₹40,000 प्रति माह। अगर 8वें वेतन आयोग में 2.5 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो संशोधित वेतन कुछ ऐसा हो सकता है: पेंशनर्स को भी मिलेगा बड़ा फायदा सिर्फ काम कर रहे कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि रिटायर्ड पेंशनभोगियों को भी इस आयोग से अच्छी-खासी राहत मिलने की उम्मीद है। पहले की तरह पेंशन में भी फिटमेंट फैक्टर के अनुसार संशोधन किया जाएगा, जिससे न्यूनतम पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी संभव है। क्या नई स्वास्थ्य सुविधाएं भी जुड़ेंगी? पिछले 7वें वेतन आयोग के तहत सरकार ने कर्मचारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम की शुरुआत की थी। ऐसे में इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि सरकार स्वास्थ्य और अन्य भत्तों को लेकर कुछ नई सुविधाएं जोड़ सकती है। recent visitors 66

जन-जन को मिल रहा योजनाओं का लाभ यही है, सुशासन तिहार: तोखन साहू

नेवरा समाधान शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा    बिलासपुर, केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत तखतपुर ब्लॉक के नेवरा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने नेवरा में सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जन-जन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहंुच रहा है। डबल इंजन की सरकार पूरी निष्ठा से लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसके सिर पर पक्की छत हो, सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का सपना साकार कर रही है। शिविर में उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, जिला पंचायत सदस्य भारती माली, तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ. माध्वी संतोष वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्री राकेश तिवारी, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे, एसडीएम श्री शिव कंवर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे। लगभग 4133 आवेदनों में से 4102 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।        केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। शासकीय योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है। आप लोगों की समस्या को देखते हुए ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार की शुरूआत की गई है। केन्द्र और राज्य सरकार जनता की भलाई और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लपेटा पाईप, महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, वयवंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड,  वॉकर श्रमिक कार्ड, किसान किताब, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति आदेश प्रमाण पत्र सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने शिविर में नेवरा स्कूल में 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दुर्गेश्वरी साहू, पल्लवी, सिमरन सूर्यवंशी, तराना सूर्यवंशी, प्रीति को सम्मानित किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। recent visitors 49

कश्मीर के मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना, लोगों की चिंता बढ़ा दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

श्रीनगर जम्मू और कश्मीर मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में अगले कुछ दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खासतौर पर गुरुवार और शुक्रवार को तापमान असामान्य रूप से ऊंचा रहने की संभावना है। आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले इस क्षेत्र में तेज गर्मी की भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है – यह बेमौसम उछाल है जो साल के इस समय के कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मौसम विज्ञानियों ने संभावित गर्मी के तनाव की चेतावनी जारी की है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए। बढ़ते तापमान ने किसानों और बागवानों के बीच चिंता पैदा कर दी है, उन्हें डर है कि अगर यह मौसम लंबा चला तो गर्मी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कश्मीर में मई में ऐसा मौसम आमतौर पर नहीं होता। अगले कुछ दिनों में जो तापमान रहेगा, वह आमतौर पर जुलाई की गर्मियों में देखा जाता है।" विभाग ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने, पीक आवर्स के दौरान सीधे धूप में जाने से बचने और हीटवेव के प्रभाव को कम करने के लिए निवारक उपाय करने की सलाह दी है। जम्मू में इस मौसम में पहले से ही उच्च तापमान की आदत है, लेकिन कश्मीर घाटी में असामान्य गर्मी ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है, जो पारंपरिक रूप से बहुत ठंडी होती है। अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और लोगों से आने वाले दिनों में आधिकारिक मौसम अपडेट और सुरक्षा सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। recent visitors 54

मुख्यमंत्री साय ने 191 हितग्राहियों को दिया शौचालय निर्माण स्वीकृति आदेश

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2025 के तहत विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत आमागोहन में 19 मई को आयोजित शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने  इस शिविर में आमागोहन क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों आमागोहन, खोंगसरा, बिटकुली, डांडबछाली, मोहली, नगोई नगपुरा, नवागांव सोन, सोनपुरी, टाटीधार  व तुलफ  के 191 पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति आदेश दी। यह पहल उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जिन्हें शौचालय के अभाव में खुले में शौच या सामुदायिक शौचालय का उपयोग करना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा और अस्वस्थता का सामना करना पड़ता था, बरसात के दिनों में तो परेशानियां और भी बढ़ जाती थी। स्वीकृति आदेश मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। शौचालय निर्माण में मदद मिलेगी और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उन्हें बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। recent visitors 45

बाघों का दीदार करने रणथंभौर पहुंची पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम

सवाई माधोपुर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रणथंभौर पहुंचे। यहां उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखीं। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम खिलाड़ी नेहल वढेरा, शशांक सिंह, सूर्याश शेडगे, प्रियांशु आर्य, वयस्क विजय सहित अन्य खिलाड़ियों ने 19 और 20 मई को दोनों दिन रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखीं। इस दौरान खिलाड़ियों ने रणथंभौर के जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि और उसके शावकों सहित बाघिन एरोहेड और उसके शावकों की अठखेलियां देखीं और खिलाड़ियों ने उनके फ़ोटो वीडियो भी खींचे। खिलाड़ियों ने रणथंभौर भ्रमण के दौरान लिए गए वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। वहीं खिलाड़ियों के रणथंभौर भ्रमण के फोटो और वीडियो पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ियों ने रणथंभौर भ्रमण के दौरान जहां बाघों की अठखेलियां देखीं वहीं रणथंभौर की प्राकृतिक छटाओं का भी भरपूर लुफ़्त उठाया। गौरतलब है कि रणथंभौर बाघों को लेकर विश्व पटल पर अपनी खास पहचान रखता है। इसके चलते यहां साल भर देशी विदेश सैलानियों का तांता लगा रहता है। सैलानियों के साथ ही रणथंभौर वीआईपी और वीवीआइपियों की भी पहली पसंद है। फिल्मी सितारों सहित कई-कई भारतीय और विदेशी क्रिकेटर रणथंभौर का भ्रमण कर वाइल्डलाइफ का लुफ़्त उठा चुके हैं। यही वजह है कि इस बार पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में रणथंभौर पहुंची और नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघ बाघिन ओर शावकों की अठखेलियां देखीं और उनकी तस्वीरें की, जिन्हें खिलाड़ियों द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड भी किया गया है। recent visitors 61

ओवरलोड वाहन की जांच के दौरान RTO टीम पर पत्थरबाजी

कोटपुतली   कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जयपुर द्वितीय RTO से प्रवर्तन ड्यूटी पर भेजे गए तीन मोटर व्हीकल इंस्पेक्टरों पर पनियाला गांव के पास अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस हमले में अधिकारियों की सरकारी गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी मौके से किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना सुबह करीब 4 बजे हीरामल मंदिर के पास की बताई जा रही है। मामले में RTO विभाग के कर्मियों मानवेन्द्र ढोई, श्रीचंद और अनिल बसवाल ने पुलिस थाना पनियाला में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया गया कि तीनों RTO कर्मी कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य के लिए 20 मई की रात 10 बजे से 21 मई सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने मंदिर के पास एक ओवरलोड वाहन देखा और जांच के लिए रुके ही थे कि तभी मंदिर में आरती शुरू हो गई और अचानक वहां से तेज आवाजें और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हमले के दौरान वाहन की नंबर प्लेट पर मैल होने से उसका पंजीकरण क्रमांक भी स्पष्ट नहीं हो पाया। इस घटना में सरकारी वाहन RJ 14 UB 8595 (DFS 202) का मुख्य शीशा टूट गया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान और राजकार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस को दिए गए पत्र में अज्ञात हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। recent visitors 64

अमेरिका ने कहा- रूस अगर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने ठोस कदम नहीं उठाता, तो उस पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे

वाशिंगटन अमेरिका ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर वह यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता, तो उस पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे । यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री  मार्को रुबियो  ने सीनेट की विदेश मामलों की समिति के समक्ष दिया। रुबियो ने कहा, “हमें संकेत मिले हैं कि रूस युद्धविराम के लिए अपनी शर्तों को लिखित रूप में तैयार कर रहा है, जिससे आगे की बातचीत का रास्ता खुल सकता है। हम उन प्रस्तावों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पुतिन के असली इरादे सामने आ सकें।” रूस अगर टाल-मटोल करेगा तो कार्रवाई तय जब रुबियो से पूछा गया कि अगर रूस शांति प्रक्रिया को नजरअंदाज करता है तो क्या अमेरिका उस पर और प्रतिबंध लगाएगा, उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “अगर यह साबित हो गया कि रूस सिर्फ युद्ध जारी रखना चाहता है और वार्ता में रुचि नहीं है, तो नए प्रतिबंध ही हमारा अगला कदम होंगे।”  राष्ट्रपति ट्रंप फिलहाल संयम बरत रहे रुबियो ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी किसी भी तरह की प्रतिबंध की धमकी से बचना चाहते हैं, ताकि  कूटनीतिक वार्ता पर असर न पड़े। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति मानते हैं कि अगर हम पहले ही धमकी देना शुरू करें, तो रूस वार्ता से पीछे हट सकता है।” पुतिन-ट्रंप की दो घंटे की अहम बातचीत रुबियो ने खुलासा किया कि हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच  दो घंटे लंबी फोन कॉल  हुई है। इस बातचीत के बाद रूस और यूक्रेन ने तत्काल युद्धविराम और शांति वार्ता शुरू करने पर सहमति  जताई है। वेटिकन करेगा शांति वार्ता की मेज़बानी इस बीच वेटिकन ने नई पहल करते हुए कहा है कि वह इन संभावित वार्ताओं की मेज़बानी करने को तैयार है। नव-निर्वाचित पोप लियो XIV  इसके लिए तैयार हैं। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब इस्तांबुल में पिछली वार्ता असफल  रही थी, हालांकि रूस और यूक्रेन ने कैदियों की अदला-बदली पर समझौता कर लिया था।  नजरें पुतिन के अगले कदम पर अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पुतिन वास्तव में शांति के प्रस्तावों को आगे बढ़ाते हैं या युद्ध को खींचते हैं। अमेरिका ने संकेत दे दिया है  *अगर शांति की दिशा में ईमानदारी नहीं दिखाई गई, तो दबाव और बढ़ेगा। recent visitors 55