मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को सामग्री, चेक, केसीसी और एटीएम कार्ड वितरित

रायपुर : समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुरमुंदा के हाईस्कूल को हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को सामग्री, चेक, केसीसी और एटीएम कार्ड वितरित रायपुर सरकार का काम केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब हम गांव-गांव जाकर समाधान शिविर लगाते हैं, तो यह हमारी जवाबदेही का प्रमाण है। यह कार्य वही सरकार कर सकती है, जो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती हो। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरमंदा में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविर केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की जनसामान्य के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत प्रमाण है। हमारी सरकार ने एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के समक्ष रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया था, और अब डेढ़ साल बाद पुनः जनता के बीच अपने कामकाज का रिपोर्ट दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत् दुर्ग 19 वां जिला है जहां वे सुशासन शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि औचक निरीक्षण और सुशासन शिविर में लोगों से फीडबैक पाकर  इस बात की खुशी होती है कि हमारी सरकार ने डेढ़ सालों में जो काम किया है उसका लाभ जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि मुरमुंदा शिविर में कुल 2630 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2539 मामलों का मौके पर समाधान कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का पूर्ण निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार हर घर तक बिजली और नल से जल पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 लाख गरीब परिवारों के हक छीनने का काम किया। गरीबों से उनका घर और छत छीनने का काम करके पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का बंटाधार कर दिया था। इसी तरह, नल-जल योजना में भी पिछली सरकार की अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में टंकियां तो बना दी गईं, लेकिन पानी का कोई प्रबंध नहीं था। हमारी सरकार ने इन योजनाओं को सुधारा और धरातल पर लागू किया। किसान, मजदूर और बुजुर्ग हर वर्ग के लिए योजनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए की दर से कर रही है, पिछले दो वर्षों का बोनस भी किसानों को दिया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिला है। रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 22000 से अधिक लोग अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10,000 रूपए की वार्षिक सहायता दी जा रही है। स्वामित्व कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भूमि रजिस्ट्री प्रणाली में सुधार का भी उल्लेख किया और बताया कि अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण स्वतः हो जाएगा, लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यदि कोई व्यक्ति अपने बेटा-बेटी को ज़मीन देना चाहता है, तो 500 रूपए में दानपत्र देकर कार्य पूरा कर सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में यह केंद्र शुरू हो चुके हैं, जहां प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख रुपए तक के बैंकिंग ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। अगले एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है। शिविर में किया गया सामग्री वितरण मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबियां, मनरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड, पात्र हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, चेक और एटीएम कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री साय ने अंत में कहा कि सरकार का कार्य सिर्फ शासन चलाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। जब शासन जनता के द्वार तक आता है, तभी असली सुशासन स्थापित होता है। सुशासन शिविर को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक साजा ईश्वर लाल साहू, पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश पांडेय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुरमुंदा सहित 15 पंचायतों के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। recent visitors 48

मध्य प्रदेश PWD में हुए थोकबंद तबादले, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल प्रदेश में तबादला नीति को मंजूरी मिलने के बाद से ही मध्य प्रदेश सरकार में तबादलों ने रफ़्तार पकड़ ली है, राज्य शासन के अलग-अलग विभाग रोज कोई न कोई तबादला आदेश जारी कर रहे हैं, अभी कुछ दिन पहले ही लोक निर्माण विभाग में 20 अफसरों के तबादले हुए थे वहीं आज फिर से 41 सहायक यंत्रियों के तबादले कर दिए गए हैं।       recent visitors 52

अंकिता हत्याकांडः दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तारीख निर्धारित की

कोटद्वार कोटद्वार की एक स्थानीय अदालत में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सुनवाई पूरी हो गई और फैसला 30 मई को सुनाया जाएगा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच आखिरी बहस सुनी। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तारीख निर्धारित की है। मामले की सुनवाई दो साल और आठ माह चली और इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विवेचना अधिकारी सहित 47 गवाह पेश किए गए। पौड़ी जिले के यमकेश्वर में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की 18 सितंबर 2022 को कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार किसी बात को लेकर अंकिता और पुलकित में विवाद हो गया था। जिसके बाद पुलकित ने भास्कर और गुप्ता के साथ मिलकर अंकिता को ऋषिकेश की चीला नहर में कथित तौर पर धक्का दे दिया था। नहर से अंकिता का शव मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। पुलकित, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन नेता विनोद आर्य का पुत्र है। मामला सामने आते ही पार्टी ने आर्य को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। मामले के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए और लोगों को शांत करने के वास्ते राज्य सरकार को मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करना पड़ा। साथ ही सरकार ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का भी ऐलान किया था।   recent visitors 54

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इवेंट में बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग

गौरेला पेंड्रा मरवाही सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोरंजक गतिविधियों, क्विज-प्रश्नोत्तरी आदि के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  जनसंपर्क विभाग द्वारा सोमवार को मिशन स्कूल ग्राउंड गौरेला में इवेंट का आयोजन किया गया। इवेंट में बच्चों एवं महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। मैदान परिसर में डिजनीलैण्ड मेला लगा होने से लोगों की अच्छी खासी भीड़ भी रही। इवेंट में एंकर्स एवं उनकी टीम द्वारा मनोरंजक गीत-संगीत के साथ ही बड़ी साइज के डिस्प्ले स्क्रीन पर्दे पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।                 इवेंट में एंकर्स आर जे नमित द्वारा बच्चों एवं महिलाओं की अलग-अलग समूह को मंच पर बुलाकर गीत-संगीत की धुन पर हैंडबाल पासिंग कराया गया और संगीत की धुन बंद होते ही जिनके हाथ में बाल होता था उनसे योजनाओं की जानकारी पूछा गया। इसी तरह योजनाओं पर आधारित क्विज-प्रश्नोत्तरी में सही जवाब मिलने पर एक-एक कर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार के तौर पर डिजनीलैण्ड मेला में झूला एवं फूड वाउचर कूपन के साथ ही आकर्षक उपहार और शासकीय योजनाओं से संबंधित ब्रोसर एवं जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन दिया गया। कूपन पाकर प्रतिभागियों को चेहरा खिल उठा।                मेला घूमने आई कांति चंद्राकर ने आकर्षित होकर अपनी भांजी एवं ननंद के साथ इवेंट में भाग लिया। योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार ने समाज के सभी वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू किया है, लेकिन उन्हें हर महीने महतारी वंदन की राशि मिल रही है, जिससे वे बहुत खुश हैं। कार्यक्रम में शामिल आरती सोनी ने रियायती दर पर जनऔषधि केंद्र एवं निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने, उन्नति केशरवानी ने स्टार्टअप इंडिया एवं पीएम आवास, सविता गुप्ता ने आजीविका मिशन के तहत रोजगार एवं स्व रोजगार हेतु सहायता राशि, वन धन केंद्र, तेंदुपत्ता संग्रहण का दर बढ़ाने पर शासन की योजना की तारीफ की। मनोरंजक इवेंट में प्रियंका, रोशनी, प्रतिभा सहित कई महिलाओं एवं पुरूषों ने भी भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किया। जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा इवेंट में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। recent visitors 47

जगदलपुर : बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल

जगदलपुर : बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल जगदलपुर के साथ समीपस्थ 46 परीक्षा केन्द्रों पर दो पाली में होगी परीक्षा जगदलपुर कलेक्टर बस्तर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में व्यापमं की 22 मई को होने वाली प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी केन्द्राध्यक्षों को व्यापमं द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 22 मई 2025 दिन गुरुवार को प्री-बीएड प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12रू15 बजे तक एवं प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 04रू15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा का दायित्व निभाने के लिए इस बार बस्तर जिले से करीब 12700 परीक्षार्थी प्री-बीएड (बेचलर ऑफ एजुकेशन) एवं प्री-डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें प्री-बीएड हेतु 7448 परीक्षार्थी व प्री-डीएलएड हेतु 5249 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दोनों पाली में कुल 12700 के करीब परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में शामिल होंगे।        उक्त परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री मायानन्द चन्द्रा ने बताया कि परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखेंगे। बारिश एवं आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए सुबह के पाली में 9रू30 बजे ही पहुंच जाएं एवं शाम की पाली में 1रू30 बजे परीक्षा केन्द्र में पहुंच जाएं, साथ में अपना आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लायसेंस आदि में से कोई भी मूल कार्ड परीक्षा केन्द्र में जरूर लेकर आएं, वहीं अपना व्यापमं द्वारा जारी प्रवेश पत्र भी अनिवार्य रूप से साथ में रखें जो कि साफ-सुथरा हो। परिचय पत्र के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अनावश्यक सामान परीक्षा केन्द्र में बिलकुल नहीं लाएं। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार हेल्प नम्बर जारी किया जा रहा है, इस दिशा में कलेक्टोरेट में नोडल अधिकारी के कक्ष को हेल्प लाईन सेंटर बनाया गया है। उक्त परीक्षा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री मायानन्द चंद्रा मोबाईल नम्बर 83192-22059, परीक्षा प्रभारी सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाईल नम्बर  70009-74126 एवं कार्यालय सहायक परीक्षा शाखा श्री सम्पत राम बघेल मोबाईल नम्बर 62686-60403 से सम्पर्क किया जा सकता है।               व्यापमं की प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में परीक्षार्थी ज्यादा होने के कारण इस बार सुबह की पाली में 18 एवं शाम की पाली में 28 कुल 46 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं, आवश्यकता के अनुरूप जगदलपुर शहर के बाहर के स्कूलों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें तोकापाल रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल तोकापाल, चित्रकोट रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल करंजी एवं पोटानार, बस्तर रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बोरपदर, घाटलोहंगा एवं शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल को भी सुविधा की दृष्टि से परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। वहीं नगरनार रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आड़ावाल, मारकेल, बाबूसेमरा एवं आड़ावाल बायपास रोड में स्थित माउण्ट लिटेराजी स्कूल एवं शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बिलौरी को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समय के पहले उपस्थित होने के लिए परीक्षार्थी पूरी जानकारी हेल्प लाईन सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं। recent visitors 36

गौरेला पेंड्रा मरवाही : सुशासन तिहार : 21 मई को कोटमीकला में लगेगा समाधान शिविर

गौरेला पेंड्रा मरवाही सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए 21 मई बुधवार को पेण्ड्रा विकासखण्ड के कलस्टर पंचायत कोटमीकला में समाधान शिविर लगेगा। इस कलस्टर में 13 ग्राम पंचायत-कोटमीकला, तिलोरा, सकोला, दमदम, गोढ़ा, देवरीकला, देवरीखुर्द, भाड़ी, कुदरी, पिपलामार, अमारू कंचनडीह एवं विशेषरा पंचायत शामिल हैं। recent visitors 36

अमनराथ यात्रा और मेला खीर भवानी को लेकर सरकार कर रही सुरक्षित और सुचारू संचालन के उपाय, सख्त दिखे उमर अब्दुल्ला

गांदरबल मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का श्री अमनराथ यात्रा और मेला खीर भवानी को लेकर सख्त नजर आ रहे है। उन्होंने आज मंगलवार को कहा कि सरकार अमरनाथ यात्रा और मेला खीर भवानी के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय कर रही है। गंदरबल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम उमर ने कहा कि प्रशासन पर्याप्त व्यवस्था कर रहा है, जबकि मेला खीर भवानी और अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा संबंधी इंतजाम भी किए जा रहे हैं। सीएम उमर ने कहा कि पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन वर्तमान में स्थिति ऐसी नहीं है कि इस क्षेत्र को फिर से पुनर्जीवित किया जा सके। वहीं कुछ ग्रुप आने भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद सरकार हितधारकों के साथ बैठकर पर्यटन को फिर से पुनर्जीवित करने का इंतजाम करेगी। सीएम उमर ने कहा कि बाहर से आने वाले टूर ऑपरेटर भी चाहते हैं कि यहां फिर से पर्यटन फले-फूले। यात्रा समाप्त होने के बाद पुनरुद्धार के उपाय किए जाएंगे।" मुख्यमंत्री ने गांदेरबल में अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने पांडच में वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया और पशु चिकित्सालय की आधारशिला भी रखी। उन्होंने आगामी मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए खीर भवानी मंदिर का भी दौरा किया। बता दें कि, खीर भवानी मंदिर श्रीनगर से 20 किलोमीटर दूर गंदेरबल जिले में स्थित है। इस मंदिर से हजारों कश्मीरी पंडितों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अगले महीने मनाए जाने वाले खीर भवानी मेले में हजारों कश्मीरी पंडित भाग लेते हैं। खीर भवानी मेले के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा की। उनके साथ अधिकारी भी थे और जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। recent visitors 54