तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर 20 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों के अभियान के बाद भागे 20 हथियारबंद माओवादियों को तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को मुलुगु जिले से गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन इंसास राइफल, चार एसएलआर, एक 303 राइफल समेत 28 हथियार, दो जिंदा ग्रेनेड, 58 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार माओवादियों में पीएलजीए बटालियन-1 के डिप्टी कमांडर कुंजाम लक्खा और पांच एरिया कमेटी सदस्य मरीगला सुमती, मड़कम कोसी, पोड़ियम जोगी, माड़वी सीमा, मुचाकी रंजू सहित 14 अन्य पार्टी सदस्य शामिल हैं। तेलंगाना पुलिस के अनुसार कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले अभियान के बाद तलाशी अभियान जारी था। इस दौरान शुक्रवार और शनिवार सुबह वेंकटपुरम थाना क्षेत्र के पालेम परियोजना से छह और वाजेडु व कन्नाईगुड़ेम थाना क्षेत्र से सात-सात माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए माओवादी बुर्कापाल (2017), किस्टाराम (2018), मिनपा (2020) और टेकलगुड़ेम (2022) जैसे कई बड़े हमलों में शामिल थे। recent visitors 31

सेंसेक्स की 9 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप 3.35 लाख करोड़ बढ़ा

-रिलायंस, एचडीएफंसी और टीसीएस ने बढ़ाया बाजार में दबदबा मुंबई, बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर 3.35 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 19.71 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह अब भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 46,306.99 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 10.36 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस ने 43,688.4 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका कुल मूल्यांकन 12.89 लाख करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का मूल्य 34,281.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की हैसियत 34,029.11 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 14.80 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 32,730.72 करोड़ रुपये बढ़कर 5.69 लाख करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी को 15,142.09 करोड़ रुपये की बढ़त मिली, जिससे उसका मूल्यांकन 5.45 लाख करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 11,111.15 करोड़ रुपए बढ़कर 7.06 लाख करोड़ रुपये रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्य 11,054.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5.59 लाख करोड़ रुपये हो गया। इन सभी के ‎विपरीत भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 19,330.14 करोड़ रुपये घट गया और यह 10.34 लाख करोड़ रुपये रह गया। प्रमुख 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी रहीं।   recent visitors 56

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन, बीकानेर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, दिए निर्देश

बीकानेर/जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मई की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पलाना में कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किए।   सीएम भजनलाल शर्मा ने  कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और गर्मी के मौसम के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन भी किया। प्रधानमंत्री करेंगे 103 रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण को सर्वाच्च प्राथमिकता दी है। बीकानेर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान श्री मोदी देश के 103 स्थान पर रेलवे स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक बाबूसिंह राठौड़, कुलदीप धनखड़ और डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।   recent visitors 46

भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुई आपात स्थिति में रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बची एक जान

भोपाल दिनांक 17 मई 2025 को रात्रि 19:05 बजे, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर जब ट्रेन संख्या 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का आगमन हो रहा था, उसी दौरान ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (OBHS) के एक कर्मी, श्री सुगंधी लाल (आयु 35 वर्ष), ट्रेन की सफाई हेतु चलती हुई ट्रेन के एसी कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। दुर्भाग्यवश, असंतुलन के कारण उनका पाँव फिसल गया और वे कोच और प्लेटफॉर्म के मध्य गिर पड़े। उनके सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए। घटना को तत्काल ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) राघवदास ने देखा और तुरंत ही उप स्टेशन प्रबंधक(वाणिज्य) आनंद कृष्ण मिश्रा को सूचित किया। मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्लेटफॉर्म पर स्थित आपातकालीन चिकित्सा कक्ष से डॉ. नूर हसन को बुलाया और रेलवे अस्पताल को एम्बुलेंस भेजने के निर्देश दिए। मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और सफाईकर्मियों की सहायता से घायल कर्मचारी को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का समन्वय किया। इस बीच उप स्टेशन प्रबंधक(परिचालन) और नियंत्रण कक्ष को सूचित किया गया, जिससे ट्रेन को रोके रखा गया। डॉ. नूर हसन द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया और दस मिनट के भीतर पहुंची एम्बुलेंस में घायल को स्ट्रेचर द्वारा रेलवे अस्पताल भिजवाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल के रेलकर्मियों ने मानव जीवन की रक्षा हेतु अत्यंत सजगता, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एक सफाईकर्मी के जीवन की रक्षा सुनिश्चित की। सभी संबंधित कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की गई। recent visitors 35

पाकिस्तान का पक्ष वैश्विक मंच पर रखने के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्व की प्रमुख राजधानियों में भेजेगा

इस्लामाबाद 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए प्रमुख साझेदार देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किए जाने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी घोषणा की कि पाकिस्तान एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्व की प्रमुख राजधानियों में भेजेगा ताकि वह पाकिस्तान का पक्ष वैश्विक मंच पर रख सके। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह निर्णय प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष एवं पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद लिया। प्रधानमंत्री ने इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई बिलावल को सौंपी है। सरकार द्वारा संचालित ‘रेडियो पाकिस्तान' की खबर के अनुसार, "प्रधानमंत्री शहबाज ने भारतीय दुष्प्रचार को उजागर करने के लिए विश्व की प्रमुख राजधानियों में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है।" ‘रेडियो पाकिस्तान' की खबर के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिलावल करेंगे। बिलावल ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) ने आज मुझसे संपर्क किया और पाकिस्तान का पक्ष अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने के लिए मुझसे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अनुरोध किया। मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करने पर गर्व महसूस करता हूं और इस चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान की सेवा करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं।" बिलावल के अलावा प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा मंत्री मुसादिक मलिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता खुर्रम दस्तगीर खान, सासंद शेरी रहमान, पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार, मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के सांसद फैसल सुब्जवारी, पूर्व विदेश सचिव तहमीना जंजुआ और जलील अब्बास जिलानी शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल "क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान के ईमानदार प्रयासों को भी रेखांकित करेगा।" उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल हाल में हुए संघर्ष पर पाकिस्तान के रुख को सामने रखने के लिए जल्द ही अमेरिका, ब्रिटेन, ब्रुसेल्स, फ्रांस और रूस का दौरा करेगा।   recent visitors 36

बसपा के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग में बसपा प्रमुख माावती ने आकाश आनंद को बनाया BSP का मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर

लखनऊ बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती ने आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया है। रविवार को दिल्ली में हुई बसपा के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग में बसपा प्रमुख माावती ने इसकी घोषणा कर दी। आकाश आनंद को तीन नेशनल कोआर्डिनेटर रिपोर्ट भी करेंगे। आकाश आनंद आगामी चुनाव में प्रचार-प्रसार की कमान भी संभालेंगे। बैठक में मायावती आकाश को प्रोत्साहित करने और पार्टी के मिशन के लिए समर्पित रहने की बात कही। उन्होंने कहा, आकाश की वापसी के बाद बसपा में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल किसी को उत्तराधिकारी नहीं बनाएगी। बतादें कि बसपा में तीन नेशनल कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। इनमें राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, रणधीर बेनीवाल और राजाराम शामिल है। रामजी गौतम बिहार प्रदेश के प्रभारी भी हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार को हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मार्च में बसपा से निकाले गए थे आकाश आनंद मार्च में बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही उन्हें नेशनल कॉर्डिनेटर समेत सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। इसी के साथ मायावती ने कहा था कि अब उनके जीते-जी कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा। मायावती ने आकाश आनंद को बसपा से निकाले जाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी दी थी। इस पोस्ट में मायावती ने लगातार तीन पोस्ट लिखकर आकाश आनंद को खूब सुनाया था। माफी मांगने के बाद मायावती ने भतीजे की बसपा में कराई थी वापसी भतीजे आकाश आनंद द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगे जाने के करीब सात घंटे बाद रविवार की शाम 8.21 बजे मायावती ने उनकी माफी को मंजूर कर लिया और उन्हें पार्टी में एक और मौका दे दिया था। इसी के साथ आकाश आनंद का बसपा में वापसी हो गई। 13 अप्रैल की दोपहर करीब 1.15 बजे सोशल मीडिया एक्स पर आकाश आनंद ने अपनी बुआ व बसपा सुप्रीमो मायावती ने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी में काम करने के लिए एक मौका दिया जाए। आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई बाधा नहीं बनने दूंगा। आकाश आनंद का डा. भीमराव अंबेडकर जयंती से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर यह साफ कर दिया था कि वह किसी बहकावे में आने वाले नहीं हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी आकाश आनंद से छिनी थी जिम्मेदारियां मायावती का भतीजे आकाश आनंद को लेकर रुख चौंकाने वाला रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी आकाश आनंद पर कार्रवाई हो चुकी है। जनसभाओं में विवादित बयानबाजी को लेकर मायावती ने भतीजे को बसपा में उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। कुछ दिन बाद ही उनकी फिर से वापसी कराई गई थी। लेकिन 2025 में एक बार फिर ऐक्शन ले लिया गया है। इस बार मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर कर दिया और उनके पिता यानी अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉर्डिनेटर बना दिया। recent visitors 35

सीएम ने भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन किया, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को रूप देने की दिशा में एक और पहल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के समीप स्थित समरधा में "भोज-नर्मदा द्वार" का भूमिपूजन कर प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को साकार रूप देने की दिशा में एक और पहल की। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के ग्यारह मील स्थित समरधामें भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन किया और भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट के सोलर परियोजना का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2000 लागू होने के बाद हमारे गौरवशाली इतिहास से जुड़ी कई घटनाएं और प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। आने वाले समय में राजा भोज, मां नर्मदा सहित अवंतिका और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाठ्यपुस्तकों में जोड़ी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य आने वाली पीढिय़ों को अपने इतिहास से रू-ब-रू कराना है। इसीलिए नई शिक्षा नीति के बाद जो पुस्तकों में बदलाव हुआ है उसमें देश और प्रदेश से जुड़े प्रसंगों को शामिल किया जा रहा है। पत्थर शिल्प के जरिए हमारा इतिहास आनेवाली पीढ़ी तक पहुंचे, इसलिए इस तरह के द्वारों का निर्माण कराया जा रहा है। राजधानी भोपाल में 9 द्वारों का निर्माण किया जाएगा। इतिहास गौरवान्वित होना चाहिए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज की नगरी में उनसे जुड़ा इतिहास और मां नर्मदा के प्रवाह और उद्गम सहित अन्य इतिहास से जुड़ी घटनाओं और कथाओं को पत्थर शिल्प के जरिए उकेरा जाएगा, ताकि आनेवाली पीढिय़ों को इसकी जानकारी हो सके। पत्थरों के द्वार से भी इतिहास गौरान्वित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के बीच का द्वार उज्जैन में बनाया है जो इन ज्योर्तिलिंग से जुड़े शहरों के इतिहास को पत्थर शिल्प के माध्यम से बताता है, इसलिए इसका नाम मृत्युंजय नाम दिया।  मुख्यमंत्री ने राजा भोज के पराक्रम और उनके पिता सिंधुराज और बड़े भाई मुंज से जुड़ी कथा सुनाई और मुंज द्वारा राजा भोज को मारने की साजिश और उसके बाद होनेवाले पश्चाताप से जुड़ा प्रसंग सुनाया।   उज्जैन, अयोध्या बनारस मोक्ष देनेवाली नगरी मुख्यमंत्री ने कहा कि मृत्यु के बाद मोक्ष देनेवाली नगरी अयोध्या, बनारस और उज्जयनी है। उज्जैन का 5 हजार साल पुराना इतिहास है। पत्थरों पर उज्जैन का इतिहास बताया। मैं प्रयास कर रहा हूं पूरे भोपाल का इतिहास पत्थरों के माध्यम से इतिहास आना चाहिए। एक-एक द्वार मां नर्मदा का उद्गम, राजा भोज का गौरवशाली पृष्ट क्या है। पत्थर शिल्प क्या है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान को जो पटकनी दी है, वह काबिले तारीफ है। पहली बार बहन सोफिया और व्योमिका ने संसार के सामने रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसके लिए धन्यवाद। हमारे दुश्मनों की क्या कमर तोड़ी है।   नीमच में स्थापित उर्जा संयत्र का लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाग नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित सौर ऊर्जा संयत्र का लोकार्पण किया। इस संयत्र के जरिए 10 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि आनेवाले समय में नगर निगम भोपाल 200 मेगावॉट तक बिजली का उत्पादन करेगा। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति मौजूर रहे। recent visitors 26