केंद्र ने पंजीकृत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को वित्तीय रूप से ‘बीमार’ होने से बचाने के लिए कदम उठाए: अमित शाह

नई दिल्ली केंद्र ने पंजीकृत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को वित्तीय रूप से ‘बीमार' होने से बचाने के लिए कदम उठाए हैं। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि पैक्स के परिसमापन की स्थिति में उनके तेजी से समाधान और उनके स्थान पर नए पैक्स के पंजीकरण के लिए जल्द ही एक नीति बनेगी। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार का लक्ष्य 2029 तक दो लाख नये पैक्स की स्थापना करना है। इन्हें 22 विभिन्न प्रकार के व्यवसायों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जा रही है कि पंजीकृत पैक्स वित्तीय रूप से बीमार न हों। शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर यहां आयोजित सहकारी महासम्मेलन में कहा, ''केंद्र सरकार ने 22 विभिन्न प्रकार के व्यवसायों को पैक्स से जोड़ने का काम किया गया है और मुझे यकीन है कि आने वाले समय में एक भी पंजीकृत पैक्स वित्तीय रूप से बीमार नहीं होगा।'' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही परिसमापन में गए पैक्स के तेजी से समाधान और उनकी जगह नए पैक्स के पंजीकरण के लिए नीति लाने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डेयरी क्षेत्र में आइसक्रीम, चीज, पनीर बनाने, दूध को ठंडा रखने और वसा मापने जैसे उपकरणों के निर्माण के लिए सहकारी स्वामित्व वाली कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार डेयरी क्षेत्र में चक्रिय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की योजना बना रही है, जिसमें मरने वाले पशुओं की खाल, हड्डियों और सींगों के उपयोग के लिए सहकारी समिति का गठन किया जाएगा।   recent visitors 38

एयरपोर्ट स्टाफ की करतूत, कस्टम को चकमा देने की थी कोशिश, एयरपोर्ट पर तैनात दो कर्मचारी निकले तस्कर

मुंबई मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 5.75 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस जब्त सोने की अनुमानित कीमत करीब ₹5.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 17 मई 2025 को की गई और दोनों मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एयरपोर्ट स्टाफ की करतूत, कस्टम को चकमा देने की थी कोशिश सबसे हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए दोनों आरोपी मुंबई एयरपोर्ट पर ही कार्यरत थे। उन्होंने इस तस्करी को अंजाम देने के लिए अपने कपड़ों के अंदर और जैकेट की जेब में सोने को छिपा रखा था। दोनों की हरकतें संदिग्ध लगने पर कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोका और पूछताछ शुरू की। जब जांच की गई तो उनके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। कड़ी निगरानी से फंसे आरोपी कस्टम विभाग ने बताया कि वे लगातार एयरपोर्ट पर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इन मामलों में तस्करी के तरीके बेहद चौंकाने वाले थे क्योंकि आरोपी खुद एयरपोर्ट स्टाफ थे और उन्हें सिस्टम की अच्छी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वे तस्करी को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कस्टम अधिकारियों की सजगता से उनका मंसूबा नाकाम हो गया। आरोपियों से पूछताछ जारी, नेटवर्क का हो सकता है बड़ा खुलासा दोनों आरोपियों को कस्टम एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क भी सक्रिय हो सकता है। इस दिशा में जांच तेज कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस सोने की सप्लाई कहां से हुई और आगे किसे पहुंचाई जानी थी। recent visitors 31

खुशी-खुशी डेट पर पहुंचा शादीशुदा मर्द, पत्नी बनी मिस्ट्री गर्ल, पति फंसा जाल में, काउंसलिंग से बचा रिश्ता

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। माधौगंज थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए फिल्मी तरीका अपनाया। साल 2023 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले अतुल से ब्याही युवती को अपने पति की हरकतों पर शक हुआ जिसके बाद उसने ऐसा जाल बिछाया कि पति के होश उड़ गए। ऑनलाइन प्यार की खुली पोल दरअसल शादी के कुछ महीनों बाद ही अतुल का व्यवहार बदलने लगा था। उसका घंटों फोन पर व्यस्त रहना, बिना वजह घर से बाहर जाना, मोबाइल पर लॉक लगाकर रखना और देर रात तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पत्नी को खटकने लगा। शक धीरे-धीरे यकीन में बदल गया। जब पत्नी ने सवाल किए तो अतुल हमेशा कंपनी या क्लाइंट का बहाना बनाता रहा। पत्नी को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ और उसने सच जानने के लिए एक योजना बनाई। पत्नी बनी मिस्ट्री गर्ल, पति फंसा जाल में पत्नी ने अपनी बहन की मदद से एक नया सिम कार्ड लिया और एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई। प्रोफाइल पर एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर लगाई गई और नाम भी बदला गया। फिर इस फेक आईडी से अतुल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। हैरानी की बात यह रही कि अतुल ने तुरंत रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और चैटिंग शुरू कर दी। दो महीने तक पत्नी ने बड़ी चालाकी से ऑनलाइन बातें कीं। चैट में प्यार भरी बातें हुईं मिलने की प्लानिंग हुई और भविष्य के सपने भी सजाए गए। जब कभी कॉल पर बात करने की नौबत आई तो पत्नी अपनी बहन से बात करवा देती थी। रेस्टोरेंट में हुआ फेस-ऑफ, पति के छूटे पसीने आखिरकार वह दिन आ गया जब पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने का फैसला किया। उसने फेक प्रोफाइल से अतुल को शहर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। अतुल बिना किसी शक के मिलने के लिए राजी हो गया और समय से पहले ही वहां पहुंच गया लेकिन जैसे ही उसने अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड की जगह अपनी असली पत्नी को सामने देखा उसके होश उड़ गए। उसका चेहरा पीला पड़ गया और जुबान लड़खड़ाने लगी। अतुल ने पहले तो बहाना बनाने की कोशिश की और कहा कि वह एक क्लाइंट से मिलने आया है लेकिन पत्नी ने जब उसका मोबाइल निकालकर चैट हिस्ट्री दिखाई तो उसका झूठ पकड़ा गया। रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा हुआ और मामला सीधा थाने पहुंच गया। पत्नी ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की जबकि पति ने उल्टा पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। काउंसलिंग से बचा रिश्ता मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने दोनों को काउंसलिंग सेंटर भेजा। काउंसलर महेंद्र शुक्ला ने लगातार एक महीने तक दोनों की काउंसलिंग की। बातचीत और समझाने के बाद अतुल ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया। आखिरकार दोनों ने तलाक का फैसला टाल दिया और अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। इस फिल्मी अंदाज में हुए खुलासे और सुलह ने सभी को हैरान कर दिया।   recent visitors 35

भारतीय फैंस से टॉम क्रूज ने हिंदी में कहा- मैं आप सबसे प्यार करता हूं

लॉस एंजिल्स   हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' का जोरशोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय फैंस का दिल खुश कर दिया। उन्होंने अपने इंडिया टूर को याद किया और बॉलीवुड की भी तारीफ की। टॉम क्रूज  ने हाल ही में बीएफआई के साथ बातचीत में अपने लक्ष्य के बारे में बात की। 'मिशन इम्पॉसिबल 8' की रिलीज से पहले उन्होंने कहा कि वो हॉलीवुड को अमेरिका से परे ले जाने वाली अलग संस्कृतियों और फिल्म मेकिंग की शैलियों का पता लगाना चाहते हैं। टॉम क्रूज ने बोली हिंदी वायरल हो रहे एक वीडियो में टॉम क्रूज मुस्कुराते हुए हिंदी बोलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।' वे आगे कहते हैं, 'मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। अलग-अलग देशों के म्यूजिकल प्रोग्राम। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब कोई अचानक गाना शुरू कर देता है। यह खूबसूरत होता है।' कान फिल्म फेस्टिवल में बजी तालियां 62 साल के टॉम क्रूज ने कहा कि उन्हें भारतीय फिल्में पसंद हैं और किसी दिन बॉलीवुड से प्रेरित फिल्म बनाने की कोशिश करना पसंद करेंगे। वह इस समय 'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' को प्रमोट कर रहे हैं। इसके 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर पर पांच मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई गईं। अवनीत कौर से की थी बात टॉम क्रूज ने 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ बातचीत करते हुए बॉलीवुड के लिए अपने प्यार को जाहिर किया था। अवनीत, शांतनु माहेश्वरी के साथ अपनी फिल्म 'लव इन वियतनाम' को प्रमोट कर रही थीं। इससे पहले अवनीत ने 'मिशन इम्पॉसिबल 8' के लंदन प्रीमियर में टॉम संग अपनी मुलाकात की कुछ झलक दिखाई थी। वो पिछले साल फिल्म के सेट पर भी गई थीं, जिससे कयास लगे कि वो इस हॉलीवुड मूवी का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। recent visitors 48

पेट्रोलियम नियामक ने एलएनजी टर्मिनल के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया

नई दिल्ली,  पेट्रोलियम नियामक ने नए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात टर्मिनल स्थापित करने या मौजूदा टर्मिनल का विस्तार करने की योजना बनाने वाली कंपनियों के लिए पूर्व-मंजूरी को अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही तीसरे पक्ष की पहुंच के लिए टर्मिनल क्षमता का एक हिस्सा आरक्षित करने की आवश्यकता को खत्म कर दिया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने तरलीकृत प्राकृतिक गैस टर्मिनलो की स्थापना एवं संचालन के लिए पंजीकरण विनियम, 2025 को अधिसूचित किया है। विनियामक ने कहा, ”ये विनियम एलएनजी टर्मिनल के पंजीकरण एवं निरीक्षण, (तथा) इकाइयों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने तथा निष्फल निवेश की रोकथाम पर आधारित एक मजबूत ढांचा तैयार करते हैं।” पीएनजीआरबी ने कहा कि ये नियम 2030 तक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने के मकसद से लाए गए हैं। यह मानदंड देशभर में समान एवं पर्याप्त रूप से प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगेय़ एलएनजी टर्मिनल बनाने की इच्छुक इकाई को अंतिम निवेश निर्णय (एफआईडी) लेने से पहले पीएनजीआरबी को इस बारे में बताना होगा। मौजूदा एलएनजी टर्मिनल की क्षमता का विस्तार करने के लिए भी यही नियम लागू होगा।   recent visitors 67

92वें जन्मदिन पर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा को मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा को रविवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। जून 1996 से अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री रहे देवेगौड़ा रविवार को 92 वर्ष के हो गए। गौड़ा का जन्म 18 मई 1933 को हासन जिले के उनके पैतृक गांव हरदनहल्ली में हुआ था। जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष गौड़ा 11 दिसंबर 1994 से 31 मई 1996 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,’पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा जी को जन्मदिन की बधाई। वह अपनी दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘विभिन्न विषयों पर उनकी समझ और अनुभव हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा और उनके बेटे एवं भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने भी गौड़ा को जन्मदिन की बधाई दीं।   recent visitors 40

पीलीभीत में तालाब की जमीन पर बना था मदरसा, अवैध पाए जाने के बाद उसे तोड़ने का आदेश दिया, जांच के बाद खुला राज

पीलीभीत उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों को धवस्त करने का सिलसिला जारी है। इसी बीच पीलीभीत में भी एक मदरसा अवैध पाने जाने के बाद उसे तोड़ने का आदेश दिया गया है। दरअसल, ये मदरसा तालाब की जमीन को आवंटित कराकर बनाया गया था। जांच के दौरान इसके निर्माण का राज खुल गया और प्रशासन ने इसे अवैध ठहरा दिया और तोड़ने का आदेश दिया। तालाब की जमीन पर नहीं बन सकता मदरसा जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद कस्बे में मुहल्ला विलई पसियापुर में करीब एक दशक पहले तत्कालीन नगर पंचायत बोर्ड ने श्रेणी-छह तालाब की तीन बीघा जमीन मदरसा निर्माण के लिए आवंटित कर दी थी, जबकि तालाब की जमीन पर कोई निर्माण नहीं कराया जा सकता। कुछ दिन पहले अवैध मदरसों की जांच कराई जा रही थी, जिसमें ये खुलासा हुआ कि मदरसा अवैध है और तालाब की जमीन पर बनाया गया है। खुद ही तोड़ने लगा संचालक मदरसे के अवैध पाए जाने पर प्रसाशन द्वारा इसे तोड़ने का आदेश दिया गया। इस बात की जानकारी के बाद मदरसा संचालक ने खुद ही इसे तोड़ने का फैसला लिया। उसने मदरसा तोड़ना शुरू कर दिया। उसने प्रसाशनिक अधिकारियों से कहा कि खुद ही भवन को तोड़कर मलबा हटाने के बाद जमीन को खाली कर दी जाएगी।  recent visitors 68