इंदौर के 411 पुराने कुओं का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से किया जा रहा, 15 तालाबों का गहरीकरण किया

इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया है कि शहर के 411 पुराने कुओं का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर की पारंपरिक बावड़ियों को पुनर्जीवित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। नदियों में जल की सतत आवक सुनिश्चित करने हेतु हाईड्रोलॉजिकल सर्वे भी कराया जा रहा है। जल कार्य समिति के प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि यह अभियान तीन साल पहले शुरू किया गया था और अब तक 15 तालाबों का गहरीकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री की पहल पर जलगंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर पूरे प्रदेश में जलगंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत कलेक्टरों और जिला पंचायत के सीईओ को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की पुरस्कार योजना पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जलगंगा संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। समग्र प्रदर्शन के आधार पर जिले के कलेक्टर को क्रमशः ₹1,50,000, ₹1,25,000 और ₹1,00,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ₹1,00,000, ₹75,000 और ₹50,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, जिले के अमले को भी ₹6 लाख, ₹4.5 लाख और ₹3 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ए और बी श्रेणी में बांटी जाएंगी पुरस्कार श्रेणियां पुरस्कार वितरण दो श्रेणियों – ए और बी – में किया जाएगा। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए ए श्रेणी में चार या उससे कम जनपद और बी श्रेणी में पांच या उससे अधिक जनपदों को शामिल किया गया है। विकासखंड स्तरीय पुरस्कार के लिए ए श्रेणी में 70 या उससे कम ग्राम पंचायतों वाली जनपद पंचायतें और बी श्रेणी में 71 या उससे अधिक ग्राम पंचायतों वाली पंचायतें आएंगी। दोनों स्तरों पर प्रथम पुरस्कार के तहत कलेक्टर को ₹1 लाख, सीईओ को ₹75 हजार, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को ₹50 हजार और जिले के अमले को ₹2.75 लाख दिए जाएंगे। recent visitors 31

आशिक ने अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या कर लाश तालाब के किनारे गड्ढा कर गाढ़ दी, अब पहुंचाया जेल

इंदौर  इंदौर जिले में बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी सस्पेंस वाली मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। इंदौर के पास खुडैल थाना क्षेत्र में एक आशिक ने अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या कर लाश तालाब के किनारे गड्ढा कर गाढ़ दी थी। बीते कुछ दिनों से बारिश के होने कारण उसे लगा कि लाश दुर्गंध मार रही होगी। यह सोचकर वह लाश को नमक में दबाने के लिए कुछ कुछ मजदूरों को अपने साथ ले गया, लेकिन शराब के नशे में उन मजदूरों ने पूरी कहानी उगल दी। इसके बाद इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक, एक युवती द्वारा 03 मई को थाना खुडैल में अपने 21 वर्षीय भाई विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस उस युवक की तलाश में लगी थी। इस बीच, कुछ ग्रामीणों ने उन्हें युवती के प्रेम प्रसंग की बात बताई। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही थी कि तभी उसे सेमलियाचाउ के पास एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा ही था कि कुछ मुखबिरों ने पुलिस को बताया कि कुछ शराबी नशे में एक व्यक्ति की लाश को नमक में दबाने के लिए कुछ रुपये मिलने की बात कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने पहले उन नशेड़ियों को थाने लाकर पूछताछ की तो अज्ञात शव और गुमशुदा युवक दोनों की कहानी एक ही निकली। दरअसल, इलाके में रहने वाले आरोपी रोहित परमार और मृतक विशाल की बहन के बीच 5 साल से प्रेम संबंध थे। दोनों के प्रेम कहानी की खबर विशाल को लगी तो उसने रोहित को ब्लैकमेल कारण शुरू कर दिया। दोनों के अफेयर की बात यदि गांव में पता चल जाती तो उससे बखेड़ा खड़ा हो जाता। रोहित गांव में एक डॉक्टर के पास कंपाउंडर का काम करता था। वहीं मृतक विशाल और उसकी बहन एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। विशाल ने जब रोहित को ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा तो उसने गुस्से में आकर विशाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसने फोन कर पहले विशाल को एक सुनसान इलाके में मिलने बुलाया, फिर उसे गोली मारकर लाश नजदीक के तालाब के किनारे छोटे से गड्डे में गाड़ दी थी। रोहित ने कई बार ‘दृश्यम’ फिल्म देख रखी थी। उसने परिवार को गुमराह करने के लिए मृतक विशाल के मोबाइल से उसके घर में कुछ एमएमएस किए और इंदौर से सांवरिया सेठ दर्शन करने जाने की बात कही। फिर विशाल का मोबाइल लेकर रोहित सांवरिया सेठ भी गया। उसे लगा कि यदि विशाल के मोबाइल फोन की लोकेशन निकलेगी तो वो बाहर की आएगी। इसके बाद वो खुडैल आ गया, लेकिन कई दिन से लगातार बारिश हो रही थी। उसने सोचा कि लाश पानी में जल्दी सड़ जाएगी और तालाब में पानी बढ़ने पर वो जल्द ऊपर या सकती है। पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना आरोपी रोहित ने गांव आकर कई कुंटल नमक खरीदा और शव को नमक में दबाने के लिए इलाके के दो मजदूर बबलू खाड़पा और सोनू परमार से 40 हजार रुपये में सौदा तय किया। इतनी बड़ी रकम सुन दोनों ने इस काम के लिए हां कर दी। उन्होंने शव को अच्छे से दफना कर आरोपी से 40 हजार लिए और चले गए। एक दिन दोनों मजदूरों बबलू और सोनू ने शराब के नशे में एक लाश को नमक दबाने के लिए 40 हजार मिलने की बात उगल दी। यह खबर किसी पुलिस के मुखबिर को मिल गई और उसने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद परत दर परत यह कहानी खुल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। recent visitors 48

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, महक ने पूरे प्रदेश में किया टॉप

हिमाचल प्रदेश    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष जिलाधीश हेमराज बैरवा ने नतीजे घोषित किए। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर एचपीबीओएसई आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। कुछ 83.16 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। उनका कुल प्रतिशत 96.4 फीसदी बना है। वहीं ऊना की शगुन 487 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों पर 93,494 अभ्यर्थियों (नियमित और एसओएस) ने भाग लिया था। इससे पहले 15 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इस वर्ष एचपी बोर्ड 12वीं में 79.08 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवरना की साइना ठाकुर 99.46 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस बार 10वीं की परीक्षा 95 हजार 495 छात्रों ने दी थी। टॉप-10 में 117 छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें 88 लड़के और 29 लड़कियां शामिल है। इसी तरह टॉप-10 में सरकारी स्कूलों में 20 बच्चे और प्राइवेट स्कूलों के 97 छात्र है। कांगड़ा की बेटियां HPBOSE 12th Result में आर्ट्स और कॉमर्स टॉपर बनीं हैं। कांगड़ा जिले की अंकिता ने आर्ट्स संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 483 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, उसी जिले की पायल शर्मा ने कॉमर्स संकाय में 482 अंकों के साथ टॉप कर कांगड़ा का नाम रोशन किया है। महक ने हिमाचल प्रदेश 12वीं में किया टॉप एचपी बोर्ड 12वीं में ऊना जिले की छात्रा महक ने 486 अंकों और 97.2% के साथ प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। इन्होंने साइंस स्ट्रीम से बोर्ड परीक्षा दी थी। वहीं, कांगड़ा जिले की अंकिता ने आर्ट्स में 483 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है और कांगड़ा जिले की ही पायल शर्मा ने 482 अंकों के साथ कॉमर्स में फर्स्ट रैंक हासिल की है। हिमाचल प्रदेश एचपी बोर्ड 12वीं में 83.18 फीसदी पास इस बार परीक्षा परिणाम 83.18% रहा है। टॉप-10 में 75 स्टूडेंट हैं। इनमें 61 लड़कियां और 14 लड़के है। हिमाचल प्रदेश एचपी बोर्ड 12वीं की सेकेंड टॉपर धौलाधार पब्लिक स्कूल शामनगर धर्मशाला का खुशी ने 483 (96.6%) अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश एचपी बोर्ड 12वीं टॉपर डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट ऊना की महक ने 500 में से 486 (97.2%) अंक लेकर प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड में किसने किया टॉप हिमाचल प्रदेश 12वीं परीक्षा में ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे hpbose.org और digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं। recent visitors 44

बेंगलुरू की टीम का अपने मैदान पर कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं, आरसीबी को करना होगा कुछ कमाल

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी को आईपीएल 2025 के 58वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। ये मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले रजत पाटीदार के पंटर थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। भले ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, लेकिन बेंगलुरू की टीम का अपने मैदान पर कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। यहां तक कि पिछले पांच मैचों में से सिर्फ एक मैच में ही आरसीबी की टीम को जीत मिल सकी है। ऐसे में जान लीजिए कि हेड टू हेड रिकॉर्ड दोनों का क्या है। IPL के इतिहास में आरसीबी और केकेआर की टक्कर अब तक 35 बार हुई है। दोनों के बीच कोई मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है, जबकि 35 में से आरसीबी ने सिर्फ 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि 20 मैचों में जीत कोलकाता की टीम को मिली है। इतना ही नहीं, बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर का रिकॉर्ड आरसीबी के खिलाफ लाजवाब है। केकेआर ने बेंगलुरू में 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 8 मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की है। आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर सिर्फ 4 मैच केकेआर के खिलाफ जीत पाई है। इसके अलावा आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 2023 से अब तक खेले गए पांच मुकाबलों की बात करें तो यहां भी केकेआर का पलड़ा भारी है। केकेआर ने पिछले पांच मैचों में से आरसीबी के खिलाफ चार मैचों में जीत दर्ज की है। इनमें से एक ही मैच आरसीबी ने जीता है, जो कि इसी सीजन का पहला मुकाबला था। जीत की लय तो आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ पकड़ ली है, लेकिन बेंगलुरू इस सीजन भी आरसीबी को उतना रास नहीं आया है। बेंगलुरू में आरसीबी ने आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में हार मिली है। recent visitors 41

सीहोर में सरकारी टीचर ने पार की हदें, पाक सेना का किया सपोर्ट, शेयर किया वीडियो, अब भुगतना होगा अंजाम

 सीहोर सीहोर में एक सरकारी स्कूल की टीचर शहनाज परवीन को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के समर्थन में पोस्ट किया था। जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने यह कार्रवाई की। टीचर पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। उनके इस काम को गलत माना गया है, इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। टीचर शहनाज परवीन जावर की रहने वाली हैं। वह मेहतवाड़ा के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों के लिए दुआ की थी। उन्होंने लिखा था कि पाकिस्तानी सैनिकों को अल्लाह अच्छा रखे। शिक्षिका ने शेयर किया था वीडियो दरअसल, जावर की रहने वाली शिक्षिका शहनाज परवीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा में बतौर शिक्षिका है. ऐसे में बजरंग दल की शिकायत पर जिला शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया. अब मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम के तहत उन पर गाज गिरी है. इस दौरान शिक्षिका शहनाज परवीन का मुख्यालय निलंबन अवधि में इछावर रखा गया है. टीचर को किया गया निलंबित सीहोर में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के पक्ष में एक पाकिस्तानी यूजर का पोस्टर शेयर करने वाली सरकारी शिक्षिका को जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, सीहोर के जावर की रहने वाली शिक्षिका ने पाकिस्तान को सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में की सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट भी किया था. इसके बाद शिक्षिका को जमकर ट्रोल किया जाने गया. वीडियो की भनक शिक्षा विभाग को लगी तो हड़कंप मच गया. फिर जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया. सोशल मीडिया पर डाला था पोस्ट यह पोस्ट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के सेक्शन 163 का उल्लंघन है। इस नियम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर गलत या बिना पुष्टि की हुई जानकारी नहीं फैला सकता। इसमें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आते हैं। बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग बजरंग दल ने इस मामले में शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिक्षा विभाग के डीईओ संजय सिंह तोमर ने टीचर के इस काम को गलत माना। उन्होंने शहनाज परवीन को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंशन के दौरान शहनाज परवीन का मुख्यालय इछावर रहेगा। विभाग के अधिकारी का कहना शिक्षा विभाग के डीईओ संजय सिंह तोमर ने बताया कि बजरंग दल ने इस मामले में शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि टीचर शहनाज परवीन ने पाकिस्तानी सेना के समर्थन में पोस्ट डालकर गलत काम किया है। recent visitors 44

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की फिसली जुबान, आतंकियों को बोल गए ‘हमारे’, एक और बवाल

डिंडोरी  मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया बयान का मामला थमा भी नहीं है कि मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते विवादित बयान दे दिया. पाकिस्तान आतंकवादियों को लेकर उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने आतंकवादियों को अपना कह डाला. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी लोग हैं उनको सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है.'' सांसद का पूरा बयान सुनेंगे तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे, कि आखिर सांसद देश के दुश्मन पाकिस्तान के आतंकवादियों को हमारे आतंकवादी जैसे शब्दों से क्यों संबोधित कर रहे हैं. सांसद ने आतंकियों को कहा अपना दरअसल, फग्गन सिंह कुलस्ते एक दिन पहले डिंडोरी के अमरपुर ब्लॉक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि, ''भारत की सेना ने पाकिस्तान के हमारे आतंकवादियों लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है.'' सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नेताओं के बयानों से राजनीति में भूचाल इसके पहले मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिया बयान काफी सुर्खियों में बना ही हुआ है. फिर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का ताजे बयान ने राजनीति में भूचाल मचा दिया है. उन्होंने कहा था कि "पूरा देश, सेना और सैनिक पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं.'' हालांकि दोनों मंत्रियों ने अपने बयान को लेकर सफाई भले ही दे दी हो, लेकिन कांग्रेस दोनों मंत्रियों के बयान को लेकर हमलावर मोड़ में आ चुकी है. वहीं, अब मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का यह बयान जिसमें "हमारे आतंकवादियों" शब्द का उपयोग किया गया है, इस पर कुलस्ते सफाई देते हैं या कांग्रेस उन्हें आड़े हाथों लेती है. यह देखने लायक होगा. recent visitors 53

22 मई को बीकानेर से पीएम मोदी 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

बीकानेर बीकानेर के पास स्थित पलाना गांव 22 मई को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का सामूहिक रूप से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और कुछ प्रस्तावित स्टेशनों का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय रेलवे के अब तक के सबसे बड़े वर्चुअल लोकार्पण आयोजनों में से एक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम के लिए बीकानेर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 17 मई को पलाना पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी प्रधानमंत्री के साथ इस दौरे में शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने पलाना पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के लिए उपयुक्त स्थानों का निरीक्षण किया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि यह भारतीय रेलवे का एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन होगा। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है और सभी तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल में डबवाली, गोगामेड़ी और लालगढ़ जैसे रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक स्वरूप में तैयार किए जा चुके हैं। जोधपुर मंडल के देशनोक रेलवे स्टेशन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। कुल मिलाकर बीकानेर मंडल के 22 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी अत्याधुनिक स्वरूप दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दौरे के संकेत मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न सिर्फ रेलवे विकास को रफ्तार देगा, बल्कि बीकानेर संभाग के लिए भी एक अहम राजनीतिक और विकासात्मक संदेश माना जा रहा है।   recent visitors 50