विस्फोटकों का पता लगाने और गश्त करने में माहिर, सीआरपीएफ के डॉग की शहादत

बीजापुर  छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े अभियान में सीआरपीएफ का एक वीर डॉग शहीद हो गया। के9 रोलो नाम का यह डॉग जो विस्फोटक ढूंढने और हमले करने में माहिर था 200 मधुमक्खियों के हमले में मारा गया। यह घटना कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में हुई। रोलो सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के 21 दिन के ऑपरेशन का हिस्सा था। उसे मरणोपरांत सम्मान मिलेगा। यह दुखद घटना तब हुई जब सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में तलाशी अभियान चला रही थी। के9 रोलो भी इस टीम का हिस्सा था। अचानक, मधुमक्खियों के एक झुंड ने रोलो पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने उसके शरीर पर कई डंक मारे। रोलो को बचाने के लिए उसके हैंडलर ने तुरंत उसे एक प्लास्टिक शीट से ढक दिया। लेकिन मधुमक्खियां शीट के अंदर घुस गईं और उसे और भी ज्यादा काटने लगीं। दर्द और जलन से परेशान होकर रोलो बेकाबू हो गया। उसने शीट को हटा दिया, जिससे वह और भी ज्यादा मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया। बेहोश हो गया था रोलो अंत में रोलो को लगभग 200 मधुमक्खियों ने काटा था। वह बेहोश हो गया। उसके साथियों ने उसे तुरंत मेडिकल सहायता देने की कोशिश की। लेकिन, रोलो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वेटरनरी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरणोपरांत मिलेगा सम्मान के9 रोलो एक वफादार सिपाही था। उसने नक्सलियों के ठिकानों और विस्फोटक सामग्री को ढूंढने में सीआरपीएफ की मदद की। उसकी शहादत को सम्मान देने के लिए उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल उसे मरणोपरांत कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित करेंगे। पिछले साल मनाया था दूसरा जन्मदिन रोलो एक खूबसूरत बेल्जियन मेलिनोइस था। उसने पिछले महीने ही अपना दूसरा जन्मदिन मनाया था। उसे सीआरपीएफ के डॉग ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग स्कूल डीबीटीएस बेंगलुरु में प्रशिक्षित किया गया था। अप्रैल 2024 में उसे सीआरपीएफ की 228वीं बटालियन में नक्सल विरोधी ड्यूटी के लिए भेजा गया था। सीआरपीएफ के जवान रोलो को बहुत प्यार करते थे। वे उसे अपना साथी मानते थे। recent visitors 52

वैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार, भिलाई में ज्योति बनकर रह रही थी बांग्लादेश की शाहिदा

भिलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शुक्रवार को एक बांग्लादेशी दंपति को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद रसैल शेख (36) और उसकी पत्नी शाहिदा खातून (35) के रूप में हुई है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस दंपति को साल 2020 में भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वो जमानत पर बाहर थे. जिला पुलिस की विशेष कार्यबल (STF), जिसे छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान के लिए गठित किया गया है, उसने शुक्रवार को भिलाई के सुपेला स्थित कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी में किराए के मकान से दोनों को हिरासत में लिया. एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान शुरुआत में महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और खुद का नाम ज्योति रसैल शेख और पति का नाम रसैल शेख बताया. उन्होंने दावा किया कि वो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मोमिनपुर गांव के निवासी हैं और साल 2009 से 2017 तक मुंबई-ठाणे में केटरिंग का काम करते थे. 2017 में वो भिलाई आ गए और वहीं काम करने लगे. हालांकि, जब दोनों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, तो वो फर्जी पाए गए. सख्ती से पूछताछ करने पर दंपति ने स्वीकार किया कि वो बांग्लादेश के जेसोर जिले के निवासी हैं. पुलिस के अनुसार, शाहिदा खातून साल 2009 में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और मुंबई में एक केटरिंग यूनिट में काम करते हुए रसैल शेख से मिली. दोनों कुछ समय के लिए बांग्लादेश लौटे, शादी की और फिर 2017 में वीजा और पासपोर्ट के जरिए भारत लौट आए. बाद में उन्होंने मुंबई में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार और पैन कार्ड बनवाए. 2017 में दोनों भिलाई में बस गए और यहां भी केटरिंग का काम करने लगे. खातून का वीजा सितंबर 2018 में और शेख का अप्रैल 2020 में समाप्त हो गया. 2020 में उनके खिलाफ अवैध रूप से रहने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वो जमानत पर थे. शेख के खिलाफ दुर्ग में लूट का एक अन्य मामला भी दर्ज है. पुलिस ने बताया कि दंपति ने मुंबई के पते की जगह सुपेला का पता दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते भी खुलवा लिए थे. अब उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 और पासपोर्ट अधिनियम 1920 की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.   recent visitors 42

यूपी में आसमान से बरस रही आग, अगले 3 दिन हीटवेव का अलर्ट, हीटवेव के बीच पड़ीं बारिश की बूंदें

लखनऊ यूपी के कई शहरों में आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को मौसम ने दो रूपों में कहर बरपाया। बांदा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी और हमीरपुर लू में झुलसे तो कुशीनगर में आंधी-बारिश से प्रदेश में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बलरामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोरी की मौत हुई है। एक तरफ कुल 12 शहरों में भीषण गर्मी रही तो कई शहरों में बदली के बीच बूंदाबांदी या बौछार पड़ी। बांदा 46. 2 डिग्री तापमान के साथ पूरे देश में सबसे गर्म रहा, जबकि कानपुर (आईएफ) में 45.2, वाराणसी में 45, प्रयागराज में 45.4, हमीरपुर में 45.0 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। लखनऊ में बादलों की आवाजाही से तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने अगले तीन दिन हीटवेव की चेतावनी दी है। हीटवेव के बीच पड़ीं बारिश की बूंदें ब्रज में हीटवेव के बीच चंद सेकंड की बारिश ने लोगों को भिगोया। यहां आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 मई के बीच बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं। कुशीनगर में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरी कुशीनगर में शाम को आंधी-पानी के साथ ओले भी गिरे। इस दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, आंधी में पेड़ की डाल गिरने से दबकर साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। गोरखपुर हल्के बादल से तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बिजली गिरने से किशोरी की मौत शुक्रवार दोपहर दो बजे आई तेज धूल भरी आंधी के साथ नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में 15 मिनट तक बारिश भी हुई है। बलरामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोरी की मौत हुई है। श्रावस्ती में सिर पर पेड़ की डाल गिरने से महिला गंभीर घायल हो गई है। आंधी बारिश से तापमान दो डिग्री नीचे आ गया। बहराइच में आंधी बारिश से चक्रवात से बिजली पोल, पेड़ उखड़ गए। आधे जिले की बिजली ठप हो गई। recent visitors 42

कांग्रेस नेता मोहम्मद आमिर सिद्दकी ने युवती से संबंध बनाए, गर्भवती हुई, तो शादी का झूठा आश्वासन देकर एबॉर्शन करवा दिया

दुर्ग दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भिलाई निवासी मोहम्मद आमिर सिद्दकी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव बताया जा रहा है। 2015 से 2025 तक रिलेशनशिप, शादी से किया इनकार एएसपी पद्मश्री तंवर के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की मुलाकात वर्ष 2015 में हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आमिर ने युवती से शादी का वादा किया। हालांकि युवती के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, फिर भी दोनों करीब 10 वर्षों तक संपर्क में रहे और साथ में रहे। गर्भवती होने पर करवाया एबॉर्शन रिश्ते के दौरान आमिर ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई, तो उसने शादी का झूठा आश्वासन देकर उसका एबॉर्शन करवा दिया। कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि आमिर किसी दूसरी लड़की से निकाह करने वाला है। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन आमिर ने साफ इनकार कर दिया। पद्मनाभपुर थाने में दर्ज हुआ मामला शादी से इनकार के बाद युवती ने पद्मनाभपुर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट को समय से पहले खोला गया, भेजा गया न्यायिक हिरासत में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को समय से पहले खोला गया। पुलिस ने आरोपी को बिफोर टाइम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं था दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आमिर ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और लड़की साल 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। दोनों के बीच मिलना-जुलना होता रहा। गर्भवती हुई तो एबॉर्शन कराया इस दौरान आमिर ने समय-समय पर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के गर्भवती होने पर उसने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और एबॉर्शन करा दिया। कुछ दिन पहले लड़की को पता की आमिर का किसी दूसरी लड़की से निकाह होने वाला है, इस पर उसने उससे झगड़ा किया और शादी के लिए दबाव बनाया। जब लड़की शादी की जिद पर अड़ गई तो आमिर ने लड़की से शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। बिफोर टाइम कोर्ट हुई सुनवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में बिफोर टाइम पेश किया। इस मामले की सुनवाई के लिए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को समय से पहले खोला गया। वहां पुलिस ने आरोपी को पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। recent visitors 57

भारत में पाकिस्तान की तुलना में अधिक मुस्लिम हैं, जो पाक ने अब तक बर्ताव किया है, उनका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं: ओवैसी

नई दिल्ली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तुर्की की ओर से पाकिस्तान का समर्थन करने पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करने के अपने रुख पर फिर से विचार करना चाहिए। ओवैसी ने कहा, 'हमें तुर्की को याद दिलाना होगा कि वहां एक बैंक है जिसका नाम इसबैंक (İşbank) है, जिसके शुरुआती जमाकर्ता भारत के लोग थे। तुर्की के भारत के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। हमें तुर्की को लगातार याद दिलाना चाहिए कि भारत में 20 करोड़ से अधिक सम्मानित मुस्लिम रहते हैं। भारत में पाकिस्तान की तुलना में अधिक मुस्लिम हैं। जिस तरह से पाकिस्तान ने अब तक बर्ताव किया है, उनका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है।' एआईएमआईएम चीफ ने कहा, 'मैंने पहले भी कहा था और फिर कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री को युद्धविराम की घोषणा करनी चाहिए थी, न कि अमेरिकी राष्ट्रपति को। क्या आपको पता है कि पाकिस्तान का अमेरिका के साथ व्यापार केवल 10 अरब का है, जबकि भारत का 150 अरब से ज्यादा है। क्या यह मजाक है? क्या यूएस गारंटी दे सकता है कि पाकिस्तान अब हम पर आतंकी हमले नहीं करेगा? पाकिस्तान की सेना हमेशा भारत के साथ छेड़छाड़ करती रहेगी। हम कब तक इसे सहन करेंगे? आप पाकिस्तान के साथ व्यापार कैसे कर सकते हैं? वे तो भिखारी हैं। हम अमेरिका से बस इतनी उम्मीद करते हैं कि वे द रेसिस्टेंस फ्रंट को आतंकवादी संगठन घोषित करें। TRF कुछ और नहीं, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तान प्रायोजित समूह है।' ऑपरेशन सिंदूर को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'पहलगाम की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हमारी सरकार ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की ओर से हमारे देश में आतंकी घटनाएं हुई हैं, उसे देखते हुए यह बहुत जरूरी है कि हम दूसरे देशों के सामने भारत का पक्ष रखें। भारत का हमेशा से यही रुख रहा है कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। हम हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ रहे हैं। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।' उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब भी एक प्रतिनिधिमंडल गया था। 2008 में भी एक प्रतिनिधिमंडल गया था। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि लोगों ने हमें सिर्फ अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए नहीं चुना है। हमें अपने देश का भी प्रतिनिधित्व करना है। भारत के सभी लोग आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। उन्होंने कहा, 'अभी तक मुझे पता है कि मैं जिस ग्रुप में हूं, उसका नेतृत्व मेरे अच्छे दोस्त बैजयंत जय पांडा करेंगे। मुझे लगता है कि इसमें निशिकांत दुबे, फंगनन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू और गुलाम नबी आजाद शामिल होंगे। मुझे लगता है कि हम जिन देशों में जाएंगे, वे हैं यूके, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, इटली और डेनमार्क।' मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का भारत का संदेश लेकर 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेगा, जिनमें से चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ़ दलों के नेता, जबकि तीन की अगुवाई विपक्षी दलों के नेता करेंगे। recent visitors 54

अगले पांच से छह दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है, यूपीवासियों के लिए अच्छी खबर: मौसम विभाग

नई दिल्ली यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश की गुड न्यूज सामने आई है। पूर्वी यूपी के इलाके में 17-23 मई (सात दिन) और पश्चिमी यूपी में 19-21 मई के बीच बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच से छह दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भी तेज रफ्तार के साथ अगले पांच से सात दिनों के बीच तेज बारिश होगी। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में 17-23 मई, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में 17-19 मई, जम्मू डिविजन में 17, 18 मई को हीटवेव रहने वाली है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 17-21 मई, असम, मेघालय में 17-22 मई, त्रिपुरा में 17 और 18 मई, असम को भारी बारिश होने वाली है। दक्षिण भारत कीक बात करें तो तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 18-23 मई, इंटीरियर कर्नाटक में 18-21 मई, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17-20 मई के बीच बारिश होगी। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17, बिहार, झारखंड में 18 और 19 मई, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 19-21 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17-21 मई, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में 18 मई को भारी बरसात होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 17-23 मई, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और फिर 19-21 मई के बीच बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में 19 मई को ओले गिर सकते हैं। हरियाणा में 17 मई को धूलभरी आंधी आने का अनुमान है। recent visitors 43

ईशान किशन, करुण नायर की हुई वापसी, इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान

नई दिल्ली पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है, अभिमन्यु ईश्वरन को टीम की कमान सौंपी गई है। करुण नायर और ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है। इंडिया ए टीम कैंटरबरी और नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी। भारत ए का दौरा इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले होगा। ए टीम 13 से 16 जून तक बेकेनहैम में सीनियर टीम के साथ एक ‘इंट्रा-स्क्वाड’ मैच भी खेलेगी। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में शुरू होगा। इंडिया ए स्क्वॉड में करुण नायर की एंट्री हुई है, जिन्होंने 2017 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था। घरेलू रेड बॉल क्रिकेट में नायर ने दमदार प्रदर्शन किया है, जिसकी बदौलत उनको टीम में जगह मिली। ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है, जोकि लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। 30 मई से शुरू होने वाले इस दौरे के लिए ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के टीम की घोषणा से संबंधित बयान में यह स्पष्ट था कि आईपीएल फाइनल 25 मई से तीन जून तक टालने के बावजूद मूल कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम में उन आईपीएल टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं जो या तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं या जिनके नॉकआउट में जगह बनाने की संभावना नहीं है। घरेलू सर्किट में काफी रन जुटाने वाले करुण नायर आठ साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापस आ गए हैं। विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे भी दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा हैं जिन्होंने इस रणजी ट्रॉफी सत्र में रिकॉर्ड 69 विकेट लिए हैं। कुछ समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर ईशान किशन टीम में दूसरे विकेटकीपर हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम का हिस्सा रहे आकाश दीप और बल्लेबाज सरफराज खान को भी इंग्लैंड के ‘शैडो टूर’ के लिए चुना गया है। अभिमन्यु ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे। इस ए सीरीज में रन बनाने से सीनियर टीम के नियमित खिलाड़ियों का टेस्ट से पहले मनोबल बढ़ेगा, जबकि अन्य स्टार खिलाड़ियों को निकट भविष्य में राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है। रोहित और विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। गिल को इंग्लैंड में ज्यादा सफलता नहीं मिली है इसलिए वह दूसरे चार दिवसीय मैच में मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। गुजरात टाइटन्स में उनके साथी सुदर्शन को टेस्ट टीम में चुने जाने की उम्मीद है जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। भारत ए दो मैचों में इंग्लैंड से भिड़ेगा। पहला मैच 30 मई को कैंटरबरी में शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच 6 जून को नॉर्थम्प्टन में शुरू होगा। सरफराज खान और नितीश कुमार रेड्डी को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। इंडिया ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे recent visitors 67