पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अंगारेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे

उज्जैन मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कालों के काल बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी सत्यनारायण जोशी ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विधिविधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। बाबा महाकाल को नमस्कार किया और नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु बने देश और प्रदेश सुख समृद्ध हो बस यही कामना करने बाबा महाकाल के दरबार आया हूं। अंगारेश्वर मंदिर भी पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व पूजन करने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अंगारेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे। वहां पंडित मनीष उपाध्याय द्वारा विशेष पूजन अर्चन कर आरती करवाई गई। यहां भी नरोत्तम मिश्रा ने भगवान श्री अंगारेश्वर की भक्ति में लीन होकर पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डमरू बजाते नजर आए पूर्व गृहमंत्री विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए कि वह डमरू बजाकर बाबा महाकाल की भक्ति करते नजर आए। उन्होंने कभी दोनों हाथ जोड़कर बाबा महाकाल से प्रार्थना की तो कभी एक हाथ से डमरू बजाया और ओम नमः शिवाय का जाप किया। ऐसी सुरक्षा की देखते रह गए श्रद्धालु आज सुबह पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा श्री महाकालेश्वर से अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे तो उनकी सुरक्षा देखकर सब दंग रह गए। बताया जाता है कि पूर्व गृहमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। यही कारण है कि उनके साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड भी मंदिर पहुंचे थे।   recent visitors 22

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीनगर दौरा, चिनार एयरबेस पर जवानों से मिलेंगे और मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे

श्रीनगर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा के पांच दिन बाद, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी थे. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद, सिंह ने बादामी बाग छावनी का दौरा किया, जहां उन्होंने कुछ समय पहले गिराए गए पाकिस्तानी गोले का निरीक्षण किया. वहीं, रक्षा मंत्री चिनार एयरबेस पर भी जवानों से मिलेंगे और मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे. जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण माहौल गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से अशांत रहा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद 7 मई को भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया था. इन घटनाओं के बाद, राज्य में तनाव का माहौल व्याप्त है. ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है, जो न केवल सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि घाटी में शांति बहाली के प्रयासों को भी गति देगा. सामान्य स्थिति की वापसी के संकेत 'ऑपरेशन सद्भावना' और भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते के बाद जम्मू-कश्मीर में जीवन सामान्य होने लगा है. इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जम्मू में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि जम्मू और कश्मीर के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में स्कूल 15 मई को फिर से खुलेंगे. यह छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता के कारण जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए थे. जम्मू जिले में चौकी चौरा, भलवाल, डंसाल और गांधी नगर क्षेत्रों के स्कूल फिर से खुलेंगे. कठुआ जिले में बरनोटी, लखनपुर, सलान और घगवाल क्षेत्रों में स्कूल खुलेंगे. राजौरी जिले में पीरी, कालाकोट, थानामंडी, मोघला, कोटरंका, खवास, लोअर हथल और दरहल क्षेत्रों में स्कूलों को फिर से खोला जाएगा. पुंछ जिले में सुरनकोट और बफलियाज़ क्षेत्रों में स्कूल खुलेंगे. शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलना क्षेत्र में सामान्य स्थिति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शिक्षा के महत्व को दर्शाता है और स्थानीय समुदायों में विश्वास पैदा करेगा. हेलीकॉप्टर सेवा का पुन: आरम्भ एक सकारात्मक संकेत के रूप में, कटरा से श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं एक सप्ताह के निलंबन के बाद बुधवार को फिर से शुरू हुईं. भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता के कारण यह निलंबन किया गया था. हेलीकॉप्टर सेवाओं की बहाली से तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी और इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है. आतंकवादी विरोधी अभियान तेज पहलगाम में हाल ही में हुए हमले के जवाब में, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है. मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए. सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शाहिद कुट्टे के रूप में हुई है, जो 8 अप्रैल, 2024 को श्रीनगर में डेनिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे. सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों को खत्म करने के लिए की गई त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह कार्रवाई दिखाती है कि भारतीय सेना आतंकवाद को खत्म करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. recent visitors 44

17 मई से फैंस को एक बार फिर वही धूम धड़ाका देखने को मिलेगा, चौथी टीम के लिए होगी असली जंग

नई दिल्ली एक हफ्ते के अंतराल के बाद IPL बहाल होने जा रहा है। 17 मई से फैंस को एक बार फिर वही धूम धड़ाका देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए BCCI ने लीग को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। अब बोर्ड ने सीजन-18 के बचे मैचों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 मई को फाइनल होना था, मगर अब खिताबी मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। हालांकि प्लेऑफ की दौड़ में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। CSK, RR और SRH टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, वहीं 7 टीमों के बीच अभी भी टॉप-4 में जगह बनाने की जंग जारी है। आईए एक नजर डालते हैं सभी टीमों के प्लेऑफ समीकरण पर- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने अभी तक खेले 11 में से 8 मैच जीते हैं, वहीं तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात के खाते में फिलहाल 16 अंक है। टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए बचे 3 में से कम से कम एक और मैच जीतना होगा। हालांकि जीटी की नजरें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ-साथ टॉप-2 में बने रहने पर होगी। टीम अगर दो मैच जीतती है तो उनकी जगह टॉप-2 में भी पक्की हो सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- IPL बहाल होने के बाद आरसीबी अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ खेलेगी। उस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन सकती है। टीम के खाते में 11 मैचों में 16 अंक है, कोलकाता को हराकर आरसीबी 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर की टीम के खाते में 11 मैचों में 7 जीत के साथ 15 अंक है, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। वहीं दिल्ली के खिलाफ रद्द हुआ उनका मैच रिशेड्यूल हो चुका है। पंजाब की टीम को यहां से तीन में से 2 मैच जीतने होंगे। अगर टीम एक जीत दर्ज करती है तो उन्हें प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए इंतजार करना होगा। मुंबई इंडियंस- एमआई के खाते में 12 मैचों में 14 पॉइंट्स है, हालांकि उनका नेट रन रेट (+1.156) अभी भी टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है। मुंबई के अगले दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, जो करो या मरो साबित हो सकते हैं। मुंबई अगर यहां से एक भी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 16 पॉइंट्स पर अटक जाएगी ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के पास टॉप-4 में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा। दिल्ली कैपिटल्स- शानदार अंदाज में सीजन का आगाज करने वाली दिल्ली की टीम अब अपनी लय खो चुकी है। 11 मैचों में 6 जीत के साथ टीम पांचवें पायदान पर है। हालांकि डीसी के पास अभी भी सर्वाधिक 19 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है, मगर इसके लिए उन्हें बचे सभी मैच जीतने होंगे। अगर टीम दो मैच जीतती है तो उन्हें दुआ करनी होगी कि मुंबई अपना एक मैच हार जाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स- ऋषभ पंत की टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है क्योंकि उनके पास अभी भी सर्वाधिक 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है, मगर एक हार अब उनका टूर्नामेंट में सफर समाप्त कर सकती है। एलएसजी के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 10 पॉइंट्स है। उन्हें अगले तीन मैच आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं। इसके अलावा उन्हें एमआई, डीसी और केकेआर के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। recent visitors 37

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के पुत्र गगन वर्मा का निधन

 इंदौर मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के 48 वर्षीय पुत्र गगन वर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, गगन लंबे समय से बीमार थे। उनकी अंतिम यात्रा इंदौर स्थित उनके निज निवास 122 पलसीकर कॉलोनी से गुरुवार दोपहर 3 बजे रीजनल पार्क मुक्तिधाम पिपलियापाला पहुंचेगी।  पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के परिवार के मुताबिक, गगन वर्मा करीब 20 साल पहले एक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में समस्या आई। इसके चलते वो व्हीलचेयर पर आ गए थे। करीब तीन-चार महीने से वो बीमार थे और बॉम्बे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। परिवार में शोक की लहर कुछ दिनों से उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। वो स्पेशल चाइल्ड थे। सज्जन वर्मा समेत पूरे वर्मा परिवार के वो बहुत लाड़ के थे। उनके निधन से पूरा वर्मा परिवार शोक में है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सभी नेताओं ने गगन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। recent visitors 24

MP में जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 27 जिलों में बदला रहेगा मौसम, 20 मई के बाद बढ़ेगी ग

भोपाल  मध्यप्रदेश में अब और अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट रहेगा यानी 18 मई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसी के चलते मौसम विभाग ने गुरुवार, 15 मई को 27 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। बारिश की भी संभावना जताई गई है। IND के मुताबिक 20 मई के बाद एक हफ्ते गर्मी बढ़ेगी। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा। भोपाल में सुबह बादलों से घिरा रहा सूर्य भोपाल में गुरुवार की सुबह सूरज बादलों से घिरा रहा। जिससे मौसम सुहाना रहा, लेकिन धीरे-धीरे ऊपर चढ़ते हुए सूर्य ने अपनी तपिश दिखाना शुरू कर दी। हालांकि दिन में बादलों के कारण मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं रही। आज इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार गुरुवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है, उनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया जिले शामिल हैं। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन में बारिश बुधवार को प्रदेश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाए। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर और नीमच में बारिश हुई, जबकि सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी चली। दूसरी तरफ, छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां खजुराहो में 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। नौगांव में 42.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, रीवा में 41.5 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, सीधी में 40.8 डिग्री, दमोह में 40.6 डिग्री और मंडला में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 18 मई तक ऐसा कैसा रहेगा मौसम ? 15 मई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा,  बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, मैहर, उमरिया में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। 16 मई: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, गुना, अशोकनगर,  धार, अलीराजपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है। 17 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, शाजापुर, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 18 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, आगर-मालवा, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर-नीमच में बारिश इससे पहले बुधवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर और नीमच में बारिश हुई। वहीं, सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी का दौर रहा। दूसरी ओर, छतरपुर जिले के दो शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। खजुराहो में सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में 42.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, रीवा में 41.5 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, सीधी में 40.8 डिग्री, दमोह में 40.6 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री, उज्जैन में 37.7 डिग्री और जबलपुर में पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 32.6 डिग्री रहा। recent visitors 49

मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर केन्द्रित बेंगलुरू में हुआ इंटरेक्टिव सेशन 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिलों में बनाए गए हैं उद्योग प्रकोष्ठ, नई उद्योग केंद्रित नीतियां हैं लागू मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर केन्द्रित बेंगलुरू में हुआ इंटरेक्टिव सेशन 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए 18 हजार 975 नए रोजगार होंगे सृजित बीईएमएल को 148 एकड़ भूमि आवंटन, म.प्र. बना निवेश का भरोसेमंद डेस्टीनेशन बेंगलुरू में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर परिसंवाद भी किया भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यापारी और निवेशक मध्यप्रदेश आएं और उद्योग को बढ़ावा दें। आज मेड इन इंडिया का जमाना है। मध्यप्रदेश सरकार ने नई उद्योग केंद्रित नीतियां लागू की हैं। सभी जिलों में उद्योग प्रकोष्ठ खोले गए हैं। इंडस्ट्री शुरू करने के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू है। निवेशकों के लिये मुख्यमंत्री सहजता से उपलब्ध है। राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक, पानी और बिजली उपलब्ध है। राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को सब्सिडी के बैकलॉग का एक-एक रुपया लौटाया है। सरकार बड़े उद्योगों के साथ छोटे निवेशकों को भी प्रोत्साहन दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बेंगलुरू में हुए रोड-शो के इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे। इंटरेक्टिव सेशन में विभिन्न निवेशकों से चर्चा हुई। आज निवेशकों से 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे 18 हजार 975 नए रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म” के मूलमंत्र को आधार बनाकर हम आत्म-निर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा देने के लिये हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय पर विभिन्न शहरों में किये गये रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन सहित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से हमने लोकल से ग्लोबल स्तर तक सफलतापूर्वक निवेश संवाद किया है। बेंगलुरु में आज दूसरी बार हुए रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन से निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए “प्रगतिशील, पारदर्शी और भरोसेमंद राज्य” के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा शेयर बाजार नई ऊँचाईयों को छू रहा है। निवेशक मध्यप्रदेश आएं और अपने उद्योग को बढ़ाएं। एक बार जो मध्यप्रदेश आता है, वहीं का होकर रह जाता है। सभी प्रकार के उद्योगों के विकास का कार्य मध्यप्रदेश में हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश केवल निवेश का वादा नहीं करता, हम जिनसे कमेटमेंट करते है, उन्हें समयबद्ध रूप से पूरा भी कर रहे है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 में हमने केवल वादे नहीं किए, उन्हें धरातल पर भी उतारा गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में 5260 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि बड़े उद्योगों और एमएसएमई को वितरित की गई है। प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में निवेश संवर्द्धन के लिये 18 नई औद्योगिक नीतियां लांच की गई, जो आज निवेश के लिये गेम चेंजर साबित हो रही हैं। जनविश्वास अधिनियम, एकीकृत सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विकसित किये जा रहे पीएम मित्रा टेक्सटाईल पार्क (धार), नर्मदापुरम मेन्युफैक्चरिंग ज़ोन, रीवा, इंदौर एवं उज्जैन मे नई आईटी परियोजनाओं, उज्जैन में 5 जून 2025 को 'स्पिरिच्युअल एवं वेलनेस समिट' एवं अन्य क्षेत्र जैसे फार्मा, माइनिंग, कृषि, डेयरी, नवकरणीय ऊर्जा आदि संभावनाओं के बारे मे निवेशकों को अवगत कराया जा रहा है। निवेश को आकर्षित करने, उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिये 'उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025' अंतर्गत आज बेंगलुरु में हमने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के साथ भूमि आवंटन और 'इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश' विषय पर सफल इंटरेक्टिव सेशन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेंगलुरू में आज भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड को प्रदेश के रायसेन के ग्राम उमरिया में 148 एकड़ भूमि आवंटन का पत्र सौपा। रायसेन में 1800 करोड़ रूपये की लागत से एक अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण परियोजना स्थापित की जाएगी। परियोजना से प्रदेश में रेल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और भारतीय सेना का शौर्य अभिनंदनीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के वर्तमान परिदृश्य की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री का नेतृत्व और भारतीय सेना का शौर्य अभिनंदनीय है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हथियारों को करारा जवाब देकर 3 से 4 दिन में ही युद्ध जीत लिया। हमारी तीनों सेनाओं ने अपनी सीमा में रहते हुए अतुलनीय क्षमता का प्रदर्शन किया। पहलगाम हमले के दोषियों को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सेनाओं को खुली छूट दी। इस घटनाक्रम से भारत ने नए दौर में प्रवेश किया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं होगा और लगातार चलता रहेगा। जब भी कोई हमला होगा, उसकी तुरंत प्रतिक्रिया दी जाएगी। पाकिस्तान पर पहली स्ट्राइक में हमारे सैनिक उस पार गए और टारगेट को खत्म कर सुरक्षित वापस आ गए। दूसरी स्ट्राइक में पाकिस्तान को हमारे पायलट अभिनंदन वर्धमान को सम्मानपूर्वक लौटाना पड़ा। अब तीसरी स्ट्राइक में पाकिस्तान की हार हुई। एक माह में होगा रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि एक माह में रायसेन जिले में रेल कोच निर्माण इकाई के लिए भूमि-पूजन किया जाएगा। प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना के लिए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरू में निवेशकों की ओर से मिले रिस्पांस के लिये कनार्टक की राजधानी बेंगलुरू में पधारे सभी इंवेस्टर्स को धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन्वेस्टर्स ने मध्यप्रदेश की नीति पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर आज बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में शानदार प्रतिक्रिया मिली। पिछले दौरे में मिले प्रस्ताव अब धरातल पर उतर रहे हैं। सभी विभागों की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश का सबसे तेजी से आगे बढ़ता राज्य है। एनर्जी, आइटी, रियल एस्टेट, रेडीमेड गारमेंट्स … Read more

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए वैवाहिक आयोजन में फर्जीवाड़ा सामने आया, 19 जोडों ने दोबारा ले लिए सात फेरे

खंडवा  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए वैवाहिक आयोजन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम बमनगांव आखई में ऐसे जोड़ों ने भी विवाह में फेरे लिए, जो पहले से विवाहित थे। इनमें से कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें पूर्व में हुए विवाह में भी विधायक कंचन तनवे ने आशीर्वाद दिया था और इस बार भी इन्हें आशीर्वाद के साथ पौधे भेंट किए। 198 जोड़ों का सामूहिक विवाह… 19 ने दोबारा लिए सात फेरे     सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए लोग किस तरह से फर्जीवाड़ा करते हैं, इसका उदाहरण 14 मई को ग्राम बमनगांव में देखने को मिला। यहां करीब 198 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ।     सूत्रों के अनुसार इस विवाह में करीब 19 जोड़े ऐसे रहे जिन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए दोबारा विवाह रचा लिया। इन 19 जोड़ों का विवाह हाल ही में अनाज मंडी में 30 अप्रैल को कहार समाज की ओर से आयोजित सामूहिक आयोजन में हुआ था।     अनाज मंडी में हुए आयोजन में विधायक कंचन तनवे भी इन जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंची थीं। इनमें से कुछ जोड़ों की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रही हैं। इन तस्वीरों में इनके पूर्व में हुए विवाह के दृश्य हैं।     इन्हीं में एक जोड़ा ऐसा भी है, जिसने एक ही महीने में तीसरी बार फेरे लिए हैं। ग्राम बमनगांव आखई में कहार समाज के 19 जोड़ों के अलावा भी कुछ जोड़े ऐसे रहे, जिन्होंने दोबारा विवाह रचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक ही जोड़े की दो तस्वीरें वायरल हैं। एक तस्वीर 30 अप्रैल की है, जिसमें वर-वधु मंडप में बैठे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर बमनगांव में हुए सामूहिक विवाह की है। इस जोड़े का विवाह 15 अप्रैल को हो चुका है। इसी जोड़े ने 30 अप्रैल को भी मंडी में फेरे लिए थे। योजना का लाभ लेने के लिए बुधवार को भी सामूहिक विवाह में यह जोड़ा शामिल रहा। लालच में अपराध कर रहे लोग विदित हो कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह करने वाली कन्या को प्रदेश सरकार की ओर से 59 हजार रुपये कन्यादान के रूप में दिए जाते हैं। इसी राशि का लाभ लेने के लिए इस योजना में फर्जी तरीके से विवाहित जोड़े भी शामिल हो रहे हैं। recent visitors 36