रायगढ़ जिले में हाथी का कहर, बुजुर्ग पर हमला, हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी का कहर देखने को मिला है। हाथी ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पानीखेत निवासी महेत्तर पिता डोकरी उम्र 40 वर्ष कल शाम 6 बजे खाजाखार में अपनी बाड़ी को देखने गया था, इसी बीच एक जगली हाथी से अचानक उसका सामना हो गया। जिसके बाद हाथी ने उस पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को गांव के ग्रामीण घरघोड़ा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बुजुर्ग के पैर और जाँघ टूटने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से मिलकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि  उनके गांव के आसपास कुछ दिनों से 43 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। recent visitors 47

मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के विरूद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा कार्यवाहीः गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

  अनुपपुर पुलिस अधीक्षक अनुपपुर  मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले के समस्त थानो में अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले में अभियान चलाया जा रहा है जो उक्त अभियान के अंतर्गत अदरक पुलिस अधीक्षक अनूपपुर   इसरार मंसूरी एवं एसडीओपी  अनूपपुर   सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर ग्राम ताराडांड़ बैरहनीटोला में अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करने वाले आरोपी रामदास सिहं गोड़ निवासी बैरहनीटोला ( ताराडांड़ ) को रंगे हाथों गांजा ले जाते हुए पकड़ा जाकर एन.डी.पी.एस. एक्ट में कार्यवाही की गई है। टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक रितेश सिंह, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम, अमित यादव एवं महिला आरक्षक अंकिता सोनी के द्वारा ग्राम ताराडांड़ में कुछ दिनो से अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर बुधवार की दोपहर पुलिस टीम द्वारा रामदास सिहं गोड़ पिता जेठू सिहं गोड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 638 ग्राम गांजा कीमती 6500 रूपये एवं नगदी 4885 रूपये जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 236/25 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। recent visitors 39

आतंकी रहे अहमद अल-शारा से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की दुनिया भर में चर्चा, प्रतिबंध हटाने का हुआ ऐलान

दमिश्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम नेता अहमद अल-शारा से मुलाकात की थी। इसके अलावा अमेरिकी नेता ने सीरिया से प्रतिबंध हटाने का भी ऐलान किया है। कभी आतंकी रहे अहमद अल-शारा से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की दुनिया भर में चर्चा है। कई देशों और मीडिया की तरफ से आलोचना भी हो रही है। लेकिन सीरिया में जश्न जैसा माहौल है। बुधवार रात को ही सीरिया में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ये लोग नाच रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप की तारीफें कर रहे हैं। आज उनके लिए वही अमेरिका दोस्त बन गया है, जिसे कभी वे 'जानी दुश्मन' मानते थे। इस तरह एक झटके में सीरिया में माहौल बदल गया है। सीरिया के लोगों का कहना है कि अमेरिकी प्रतिबंध हटने के बाद अब उनके देश का आर्थिक विकास हो सकेगा। अब हम भी दुनिया की मुख्यधारा में आएंगे। जश्न मना रहे कई लोगों ने तो कहा कि यह सीरिया के नए जन्म जैसा है। इन लोगों का कहना है कि यह हमारे लिए कई दशक से चली आ रही तबाही से उबरने का एक रास्ता होगा। अब हमारे देश में भी निवेश आएगा और आर्थिक प्रगति की राह खुलेगी। वहीं अहमद अल शारा का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप का फैसला बहुत साहस भरा है। उन्होंने कहा कि अब एक नया और आधुनिक सीरिया खड़ा होगा। यह तो सीरिया के लिए पुनर्जन्म जैसा है। टीवी पर देश को संबोधित करते हुए अहमद अल-शारा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला ऐतिहासिक और साहसी है। इससे सीरिया के लोगों की पीड़ा कम होगी। अब हम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में अपना योगदान दे सकेंगे। दरअसल सीरिया लंबे समय से गृह युद्ध की मार झेल रहा है। फिर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने कब्जा जमा लिया था। लंबे समय तक बशर अल असद और उनके परिवार की देश में तानाशाही रही। इसके चलते सीरिया की 90 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रही है। अब सीरिया के लोगों को लगता है कि यह विकास की नई सुबह होगी। गुरुवार को सुबह ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। रात को भी जश्न चला। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें दिखता है कि लोग झंडे लहराते हुए झूम रहे हैं। दमिश्क के मशहूर उम्मैद स्क्वेयर पर हजारों लोगों का जमावड़ा दिखाई दिया। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा था और सीरिया के झंडे लहरा रहे थे। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार जिहाद यजीगी नाम के एक शख्स ने कहा कि अब सरकार कोई बहाना नहीं कर पाएगी कि हमारे ऊपर अमेरिकी प्रतिबंध हैं। वह सीरिया रिपोर्ट के एडिटर भी हैं। वहीं एक अन्य शख्स हाजेम अल-लोदा ने कहा कि असद सरकार से निपटने के लिए अमेरिका ने पाबंदिया लगाई थीं, लेकिन इसे भुगत तो हमारे जैसे आम लोग ही रहे थे। recent visitors 58

अवैध खनिज एवं रेत के खिलाफ फिर हुई कार्रवाई

  1 चैन माउंटेन मशीन और एक हाइवा जब्त   अवैध रूप से भंडारित 150 ट्रिप हायवा रेत बरामद बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।  खनिज अमला बिलासपुर द्वारा। आज।  गनियारी, कोटा, करही कचार, छतौना, सोढाखुर्द रतनपुर कछार एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। करही कछार क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध खनन  करते 01 चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील बंद किया गया  तथा ग्राम सोढाखुर्द क्षेत्र मे बिना वैध दस्तावेज ,अनुमति पत्र,सहमति पत्र,प्रस्ताव के लगभग 150 ट्रिप हाइवा खनिज रेत का भण्डारण किया जाना पाये जाने  पर भण्डारित रेत को हरी ओम शर्मा निवासी बिलासपुर से जप्त किया गया। ग्राम पंचायत छतौना सरपंच, उप सरपंच एंव सरपंच प्रतिनिधि द्वारा जप्त खनिज रेत को सुपुर्द मे लेने एंव मौका पंचनामा में हस्ताक्षर करने से इंकार किया गया। जिसके पश्चात जप्त खनिज रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज निवासी सोढाखुर्द को सुपुर्द किया गया। ग्राम कछार अंतर्गत खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाये पर 01 हाइवा वाहन को जप्त कर थाना कोनी को सुरक्षार्थ किया गया।  खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है। recent visitors 42

मुझे टिम कुक के प्लान से दिक्कत, मैंने उन्हें साफ कर दिया है कि भारत में ही इतने ज्यादा प्लांट लगाने की क्या जरूरत: डोनाल्ड ट्रंप

दोहा, ब्लूमबर्ग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ऐपल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि वे आईफोन की प्रोडक्शन यूनिट्स भारत में न बनाएं। उन्होंने कहा कि मुझे टिम कुक के इस प्लान से दिक्कत है और मैंने उन्हें साफ कर दिया है कि भारत में ही इतने ज्यादा प्लांट लगाने की क्या जरूरत है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कतर में अपने आधिकारिक दौरे पर गए ट्रंप ने वहां के ऐपल के सीईओ से बातचीत में यह बात कही। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टिम कुक पूरे भारत में प्रोडक्शन यूनिट्स लगा रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि इस तरह से भारत में विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अब मेरे कहने के बाद ऐपल की ओर से अमेरिका में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा। अपने इस ऐतराज की वजह भी डोनाल्ड ट्रंप ने साफ की है। उनका कहना है कि भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला मुल्क है, लेकिन वहां हमारे लिए अपने उत्पादों को बेचना सबसे कठिन है। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ घटाने की बात कही है और वह ट्रेड डील करना चाहता है। इसके साथ ही अपने उत्पादों पर भी एग्रीमेंट चाहता है। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चीन से बाहर भारत में ऐपल की ओर से प्रोडक्शन यूनिट्स लगाई जा रही हैं। दरअसल ऐपल की यह रणनीति है कि सप्लाई चेन में अकेले चीन पर ही निर्भरता न रहे, इसलिए भारत में भी फैक्ट्रियां लगाई जा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति को उसके इसी प्लान पर आपत्ति है। दरअसल अब तक आईफोन का ज्यादातर प्रोडक्शन चीन में ही होता रहा है और अमेरिका में कोई उत्पादन नहीं होता था। अब ट्रंप चाहते हैं कि आईफोन की फैक्ट्रियां भारत में लगाने की बजाय अमेरिका में ही लगें। दरअसल कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगे थे तो बड़े पैमाने पर सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी। ऐसी स्थिति में ऐपल ने सप्लाई चेन को अलग-अलग देशों में विस्तृत करने की योजना तैयार की थी। इसी के तहत कई जगहों पर ऐपल के आईफोन के प्रोडक्शन की तैयारियां हो रही हैं। भारत में ज्यादातर आईफोन दक्षिण भारत में फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की ओर से बनाए जा रहे हैं। recent visitors 49

सिरोही में चूरमा-बाटी का प्रसाद खाकर 39 बच्चों सहित 50 बीमार, अस्पताल में भर्ती

सिरोही सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड अंतर्गत भूला गांव में हुए गमेती समाज के प्रसादी कार्यक्रम में चूरमा-बाटी खाने से 39 बच्चों सहित 50 लोग बीमार हो गए। परिजन सभी बीमार लोगों को समीपवर्ती रोहिड़ा और सरूपगंज कस्बों में लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।   जानकारी के अनुसार, भूला गांव में गमेती समाज की ओर से प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें चूरमा-बाटी का प्रसाद बनाया गया था। इसे खाने के बाद 39 बच्चों सहित 50 लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर इस परिजन उन्हें निजी वाहनों से रोहिड़ा और सरूपगंज के सरकारी व निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे और सभी को भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज किया गया। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और प्रसादी के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को गोद में और बड़ों को खाट पर वाहनों तक लाना पड़ा गमेती समाज का यह प्रसादी कार्यक्रम भूला गांव के दुर्गम क्षेत्र में आयोजित किया गया था। ऐसे में वहां तक वाहनों को ले जाना संभव नहीं था। जैसे ही प्रसादी ग्रहण करने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ी, परिजन बच्चों को गोद में और बड़ों को खाट पर लिटाकर वाहनों तक लेकर आए। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मिलावट की शिकायतें बढ़ें जिले में बीते लंबे समय से घी, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर शिकायतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी सख्ती से कार्रवाई करने के बजाय त्योहारी सीजन में औपचारिकता निभाकर ही संतुष्ट हो जाते हैं। विभागीय टीम जब मौके पर पहुंचती है तो उन्हें स्थिति की पूरी जानकारी होती है, लेकिन सैंपलों के फेल होने के बावजूद दोषियों के विरुद्ध विभागीय प्रशासन अक्सर मेहरबानी वाला रवैया अपनाता है। ऐसे में आमजन को ही खामियाजा भुगतना पड़ता है। recent visitors 59

काफिला रोके जाने के बाद राहुल गांधी पैदल ही दलित छात्रों से संवाद के लिए निकल पड़े, भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, राहुल गांधी को दरभंगा प्रशासन ने अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, काफिला रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पैदल ही दलित छात्रों से संवाद के लिए निकल पड़े। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी देखने को मिली। वहीं, राहुल गांधी के दरभंगा में कार्यक्रम रोकने पर कांग्रेस ने बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बिहार में दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में राहुल गांधी को शामिल होने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अब क्या दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है? क्या उनकी शिक्षा, उनकी भर्ती परीक्षा और नौकरियों के बारे में उनसे बातचीत करना कोई पाप है? जेडीयू-भाजपा सरकार के बिहार में दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में राहुल गांधी को शामिल होने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार इस अन्याय को याद रखेगी और समय आने पर जेडीयू-भाजपा को इसका उचित जवाब भी देगी।" कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करने जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोकना अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय एवं कायराना कृत्य है। तानाशाही पर उतारू जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या बिहार में नेता प्रतिपक्ष का जाना अपराध है या दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों की आवाज उठाना अपराध है? न्याय और क्रांति की धरती बिहार की जनता यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगी।" इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बिहार में एनडीए की 'डबल इंजन धोखेबाज सरकार' मुझे अंबेडकर हॉस्टल में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है। संवाद कब से अपराध हो गया? नीतीश जी, आप किस बात से डर रहे हैं? क्या बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छुपाना चाहते हैं?" recent visitors 57